Entertainment
oi-Ankur Sharma
Punjabi Singer-Actor Ammy Virk: मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया, जिसको पढ़ने के बाद हर किसी का कलेजा कचोटने लगेगा। उन्होंने बताया कि ‘ईरान-इजरायल के बीच पनपे तनाव के बीच उनकी पत्नी और 6 साल की बेटी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फंसे हुए हैं। इस मुश्किल घड़ी में उनका परिवार घर से दूर डर और चिंता का सामना कर रहा है।’
एमी ने इमोशनल होते हुए कहा कि ‘मेरी 6 साल की मासूम बच्ची ने मुझसे कहा कि पापा चिंता ना करो, अगर कुछ हुआ तो मैं बेड के नीचे छिप जाऊंगी, मैं आपकी स्ट्रॉंग बेटी हूं, डोंट वरी डैड।’ इंस्टा पर इंस्टाग्राम पर अपना दर्द बयां करते हुए एमी ने लिखा कि ‘UAE के हालात काफी खराब हैं जो कि मेरे दिल को परेशान कर रहे हैं।’

‘मेरी पत्नी और मेरी 6 साल की बेटी वहीं हैं। एक पति और पिता के रूप में, ऐसे समय में भावुक और तनावग्रस्त महसूस न करना असंभव है, हम सार्वजनिक जीवन में कितने भी मजबूत बनने की कोशिश करें, दिन के अंत में हम सभी पारिवारिक लोग ही होते हैं।’
Ammy Virk: ऊपरवाला सभी की सलामत रखे, सिंगर ने मांगी दुआ
उन्होंने उन तमाम अन्य परिवारों के लिए भी प्रार्थना की जो इसी तरह के डर और चिंता से गुजर रहे हैं। उनकी प्रार्थना सिर्फ अपने प्रियजनों के लिए नहीं, बल्कि हर प्रभावित व्यक्ति के लिए हैं। एमी ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात की सरकार और वहां के अधिकारीगण लोगों को सुरक्षित और सहयोगपूर्ण रखने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए मैं वाकई आभारी हूं।’
Ammy Virk के फैंस भी परेशान, कर रहे हैं प्रार्थना
इस खबर के सामने आने के बाद एमी के फैंस काफी परेशान हो गए हैं, उन्होंने ऊपरवाले से दुआ मांगी है कि एमी के परिवारवाले सुरक्षित ढंग से भारत वापस आ जाएं।
कौन हैं Ammy Virk?
आपको बता दें कि Ammy Virk का असली नाम अमनिंदरपाल सिंह विर्क है, 11 मई 1952 को जन्मे एमी पंजाबी इंडस्ट्री का बड़ा नाम है और उन्होंने अपनी एक्टिंग और गानों के दाम पर इंटरनेशनल लेवल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। ‘निक्का जैलदार सीरीज’, ‘क़िस्मत’ और ‘क़िस्मत 2’ हरजीता और अंग्रेज उनकी मशहूर फिल्में हैं।
पंजाबी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं Ammy Virk
उन्होंने ऐतिहासिक रोमांस पंजाबी फिल्म ‘अंग्रेज’ (2015) में हाकम की भूमिका निभाकर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जिसके लिए उन्होंने पीटीसी पंजाबी फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार मिला था। वह अपनी ‘पटियाला-शाही पगड़ी’ के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी फिल्में ‘अंग्रेज’ और ‘किस्मत’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पंजाबी फिल्मों में से एक हैं।
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया से किया बॉलीवुड डेब्यू
साल 2021 में, उन्होंने ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, उन्होंने कबीर खान द्वारा निर्देशित ‘फिल्म 83’ में तेज गेंदबाज बलविंदर संधू की भूमिका निभाई थी। उन्हें 2024 की हिंदी कॉमेडी फिल्म ‘बैड न्यूज़’ में विक्की कौशल और त्रिप्ति डिमरी के साथ भी काम किया है।
-

खामेनेई का बेटा नहीं ये शख्स बनेगा ईरान का सुप्रीम लीडर! कौन हैं Ali Larijani? मौत के पहले कर चुका है कांड!
-

Israel-Iran War: स्ट्राइक में ईरान के 48 नेता मारे गए, ट्रंप ने नई लीडरशिप को लेकर किया बड़ा दावा
-

Khamenei killing Story: खामेनेई की लोकेशन लीक कैसे हुई? किसने दिया पता? War Tech का खेल जान हैरान हो जाएंगे
-

Khamenei Life Secrets: खामेनेई के जीवन के गहरे राज़, देर रात इन खास लोगों के साथ क्यों करते थे गुप्त बैठक?
-

US Issues Travel Advisory: मिडिल ईस्ट में ‘रेड अलर्ट’! अमेरिका ने ईरान-इराक के लिए जारी की ‘लेवल 4’ की चेतावनी
-

मिडिल ईस्ट में मिसाइल हमलों के बीच PM Modi ने UAE राष्ट्रपति से की बात, बोले- मुश्किल समय में भारत आपके साथ
-

Khamenei Family: इजरायल-अमेरिका ने खामेनेई के पूरे कुनबे को किया बर्बाद, दामाद-बहू और पोती की भी मौत
-

India Stand Iran Israel War: इजराइल या ईरान? जंग के मैदान में किसके साथ खड़ा होगा भारत, क्या कहता है इतिहास
-

Israel Iran War: क्या बुर्ज खलीफा पर मिसाइल से हुआ अटैक? ईरान के ड्रोन हमले से दहला दुबई
-

US-Israel Iran War: भारत को जिसका डर था वही हुआ! ईरान ने होर्मुज पर लगा दिया ताला, रुक जाएगी तेल सप्लाई?
-

Israel Strike Iran: मिट्टी में मिला ईरान के सुप्रीम लीडर का घर, सामने आई एयर स्ट्राइक के बाद की पहली तस्वीर
-

Delhi Flights cancelled: दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, मिडल ईस्ट जंग के कारण फंसे यात्री
-

Iran-Israel War: ‘फंसे पर्यटकों के होटल में मुफ्त ठहरने की अवधि बढ़ाएं, खर्च सरकार उठाएगी’, Abu Dhabi का ऐलान
-

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट संकट के बीच IndiGo का बड़ा फैसला, जारी हुई यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी
-

Iran Israel War: तेल के लिए मचा हाहाकार, 20% सप्लाई ठप होने की कगार पर, कितना महंगा हो जाएगा पेट्रोल?



