Entertainment
oi-Bhavna Pandey
Who is Anand Bhosle: ‘सुरों की मल्लिका’ आशा भोसले का 92 साल की उम्र में 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। 11 अप्रैल की रात को उन्हें अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया था। आशा भोसले के निधन की जानकारी उनके बेटे आनंद भोसले ने मीडिया को दी।
आनंद भोसले ने मीडिया को बताया कि उनकी मां आशा भोसले का पार्थिव शरीर मुंबई स्थित घर पर लाया जाएगा और सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक आशा ताई के फैंस और शुभचिंतक अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

8 सितंबर, 1933 को जन्मी आशा भोसले ने हिंदी, मराठी, बंगाली और गुजराती सहित कई भाषाओं में हजारों गीत रिकॉर्ड किए। दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले को याद कर लोग सोशल मीडिया पर अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आइए जानते हैं आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले कौन हैं और क्या करते हैं?

आनंद भोसले कौन हैं?
आनंद भोसले, आशा भोसले के छोटे बेटे हैं। आनंद मुंबई में अपनी मां के साथ ही रहते थे। आनंद भोसले ने अपनी मां की खूब सेवा की। आशा भोसले के सभी नेशनल और इंटरनेशनल टूर और संगीत समारोहों की व्यवस्था व देखरेख की जिम्मेदारी ये आनंद भोसले ही संभालते थे।
आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले क्या करते हैं?
आनंद लाइमलाइट से स्वयं को हमेशा अपने को दूर रखा। उन्होंने बिजनेस और फिल्म डायरेक्शन में एजुकेशन हासि की और संगीत के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं। आनंद भोसले के दो बच्चे हैं – बेटी जनाई भोसले और बेटे रंजय भोसले। जनाई अपनी दादी की ही तरह सिगिंग से जुड़ी हुई हैं और मॉडलिंग के लिए भी सोशल मीडिया पर काफी सराही जाती हैं।
#WATCH | Mumbai: Legendary singer Asha Bhosles son, Anand Bhosle says, “My mother passed away today. People can pay their last respects to her at 11 am tomorrow at Casa Grande, Lower Parel, where she lived. Her last rites will be performed at 4 pm tomorrow at Shivaji Park.” https://t.co/enJlEizboY pic.twitter.com/4WqTd9HYxg
— ANI (@ANI) April 12, 2026 “>
आशा भोसले के कितने बच्चे हैं?
आशा भोसले के 3 बच्चे हैं। जिसमें बड़ा बेटा हेमंत भोसले है जो पायलट और संगीतकार थे। उनका निधन 28 सितंबर 2015 को स्कॉटलैंड में हुआ था। वे 66 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। लंबे समय से भारत से दूर स्कॉटलैंड में रह रहे थे। आशा भोसले की दूसरी नंबर की बेटी वर्षा भोसले थी जो पेशे से पत्रकार और सिंगर थीं जिन्होंने 2012 में आत्महत्या कर ली थी। वहीं तीसरे नंबर पर आनंद भोसले हैं, जो आशा मंगेशकर की सबसे छोटी और आखिरी संतान हैं।
आशा भोसले के पिता और भाई बहन
पिता: दीनानाथ मंगेशकर
बहन: लता मंगेशकर (प्रसिद्ध गायिका)
अन्य बहनें: उषा मंगेशकर, मीना खाडिकर
भाई: हृदयनाथ मंगेशकर
आशा भोसले के पति
आशा भोसले का पहला विवाह गणपत राव भोसले से लगभग 16 साल की उम्र में हुआ था। 1960 दोनों अलग हो गएदूसरी शाद मशहूर संगीतकार आर. डी. बर्मन से 1980 में की थी। दोनों ही मशहूर संगीतकार थे और दोनों की जोड़ी बहुत प्रसिद्ध रही
आशा भोसले का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में है दर्ज
आशा भोसले ने अपने 80 साल के शानदार गायन करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज़्यादा गाने गाए, जिसके लिए उनके नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है। वह अपने सदाबहार गानों से भारतीय संगीत में एक ऐसी अमिट विरासत छोड़ गई हैं, जिसे शायद ही कभी भूला जा सकेगा।
-

Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश
-

‘मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं’, मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?
-

Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी ‘माई’ थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा
-

Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान
-

Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई
-

Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस
-

Best of Asha Bhosle: 500KM का सफर और आशा के गाने! क्यों भारतीय ड्राइवरों की पहली पसंद हैं ‘ताई’ के नगमे?
-

Asha Bhosle के मटन कोरमा का वो ‘तीखा’ सच, सुरों की मल्लिका का वो अनसुना किस्सा,जिसने बदल दी आरडी बर्मन की शाम!
-

Asha Bhosle World Record: खुद की पहचान बचाने के लिए बदला अंदाज! फिर रच दिया संगीत का सबसे बड़ा इतिहास!
-

Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे
-

Asha Bhosle Top 10 Songs: आशा भोसले के वो 10 हिट गाने जिनको कभी नहीं भूलेगा देश, निधन पर रो रहा पूरा भारत
-

Asha Bhosle Last Post: ‘मैं विलीन हो जाऊंगी’, निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था ‘आखिरी सच’
-

Asha Bhosle Emotional Story: दुखों के पहाड़ के बीच कैसे मुस्कुराती रहीं आशा भोसले? पढ़ें ताई की अनकही दास्तान
-

Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें
-

आशा भोसले ने अंतिम बार किस क्रिकेटर से की मुलाक़ात, मिलने के एक महीने बाद मौत, खिलाड़ी अब IPL में शामिल



