HomeराजनीतिAnand Vihar में अब नहीं लगेगी लंबी लाइनें! Delhi Metro के यात्रियों...

Anand Vihar में अब नहीं लगेगी लंबी लाइनें! Delhi Metro के यात्रियों के लिए शुरू होने वाली है ये खास सुविधा


Delhi

oi-Sohit Kumar

Delhi Metro: दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। न्यू अशोक नगर की तर्ज पर अब आनंद विहार में भी नमो भारत (RRTS) और दिल्ली मेट्रो के बीच ‘फ्री-इंटरचेंज’ की सुविधा मिलने वाली है। इसका मतलब है कि अब यात्रियों को एक ट्रेन से दूसरी ट्रेन बदलने के लिए बार-बार सुरक्षा जांच (Security Check) के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।

एनसीआरटीसी (NCRTC) और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के बीच इस खास सुविधा को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद, नमो भारत ट्रेन से उतरने वाले यात्री सीधे दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा घेरे में प्रवेश कर सकेंगे। उन्हें दोबारा बैग स्कैनर या मेटल डिटेक्टर से गुजरने की जरूरत नहीं होगी, जिससे सफर में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा।

Delhi Metro

आनंद विहार बना सबसे व्यस्त इंटरचेंज स्टेशन

आनंद विहार स्टेशन वर्तमान में नमो भारत और मेट्रो का सबसे व्यस्त इंटरचेंज बन चुका है। आंकड़ों के मुताबिक, हर दिन लगभग 12,000 यात्री इस स्टेशन का उपयोग करते हैं।

  • समय की बचत: अभी यात्रियों को दोबारा चेकिंग के कारण पीक ऑवर्स में 10 से 15 मिनट की देरी होती है, जो अब खत्म हो जाएगी।
  • क्राउड मैनेजमेंट: त्योहारों और व्यस्त समय में स्टेशन पर होने वाली भीड़ को कंट्रोल करने में यह कदम गेम-चेंजर साबित होगा।

यात्रियों को क्या-क्या होंगे फायदे?

  • मेरठ और गाजियाबाद से आने वाले नौकरीपेशा लोगों और भारी सामान वाले यात्रियों को बार-बार लाइन में नहीं लगना पड़ेगा
  • यात्रियों की सुरक्षा और पहचान के लिए स्टेशन पर शीशे की रेलिंग लगाई जाएगी। यह कॉरिडोर केवल नमो भारत के यात्रियों को मेट्रो सुरक्षा जोन तक ले जाएगा, ताकि बाहर से आने वाले लोग इसमें शामिल न हो सकें।

एजेंसियों के बीच तालमेल

हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में आनंद विहार पर नमो भारत और मेट्रो की सुरक्षा अलग-अलग टीमें संभालती हैं। एनसीआरटीसी अब एक ऐसा साझा सुरक्षा घेरा तैयार कर रही है जो दोनों प्रणालियों के लिए मान्य हो। इसी तरह की तैयारी गाजियाबाद स्टेशन के लिए भी की जा रही है, जिससे पूरे कॉरिडोर पर सफर बेहद आसान हो जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments