Uttar Pradesh
oi-Bhavna Pandey
Aparna Yadav Prateek Yadav Photos Viral: उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अपर्णा यादव पर्सनल लाइफ के चलते पिछले दिनों खूब चर्चा में रहीं। रिश्ते में तल्खियां और तालाक की चर्चाओं के बीच अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की आइसलैंड की हालिया तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
कभी रिश्तों में कड़वाहट और आरोपों की खबरें सुर्खियों में थीं, लेकिन अब ये कपल पानी में मस्ती करता नजर आ रहा है-जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है क्योंकि अपर्णा यादव ने फेसबुक पर ये फोटोज खुद ही शेयर की है। लोग ये सवाल कर रहे हैं कि क्या ये सिर्फ दिखावा है या फिर सच में दोनों के बीच टूटे रिश्तों के तार फिर से जुड़ने लगे हैं?

अपर्णा यादव पति संग बेहद खुश नजर आईं
स्वर्गीय मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव ने जो फोटोज शेयर की हैं वो यूरोप टूर की है। जिसमें पति प्रतीक यादव और बेटी के साथ आइसलैंड में पानी में मस्ती करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में पति और बेटी संग अपर्णा यादव बहुत खुश नज़र आ रही है। फोटोज में प्रतीक और अपर्णा यादव को गले लगाते और प्यार लुटाते हुए दिख रहे हैं।

पति ने तालाक देने का किया था ऐलान
इन फाेटोज ने इसलिए सबका ध्यान खींचा क्योंकि अभी दो महीने पहले जनवरी 2026 में अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव ने कई आरोप लगाते हुए तलाक का ऐलान किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी थी जिसमें उन्होंने भाजपा नेता अपर्णा यादव से तलाक लेने की घोषणा की थी। प्रतीक के इस विवादास्पद पोस्ट में उन्होंने अपर्णा पर ‘परिवार तोड़ने वाला’ होने का आरोप भी लगाया था।

मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी…प्रतीक ने लिखी थी ये पोस्ट
मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव और अखिलेश यादव के छोटे सौतेले भाई ने पोस्ट में लिखा था, “मैं अपर्णा बिष्ट यादव को जल्द से जल्द तलाक देने जा रहा हूं। उन्होंने मेरे परिवार के रिश्ते खराब करे हैं। वह तो बस मशहूर और प्रभावशाली बनना चाहती हैं। अभी, मेरा मानसिक स्वास्थ्य बहुत खराब है, लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्हें सिर्फ अपनी ही चिंता है। मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी उनसे हुई।”
बेटी की कसम खाकर लगाए थे ये आरोप
प्रतीक यादव ने अपर्णा पर अपनी माँ, पिता और भाई से उनके रिश्ते तुड़वाने का आरोप भी लगाया था। उन्होंने यह भी दावा किया था कि अपर्णा सिर्फ मशहूर होना चाहती हैं और अपनी बेटी की कसम खाकर कहा था कि उन्होंने अपने जीवन में उनसे बड़ा झूठा इंसान कभी नहीं देखा। अब दो महीने बाद आइसलैंड से आई तस्वीरों में प्रतीक यादव अपनी पत्नी और बेटी के साथ बेहद सहज और ‘कूल’ नज़र आ रहे हैं, जबकि अपर्णा भी खुश दिख रही हैं।
अपर्णा यादव ने पति के आरोपों पर क्या कहा था?
तलाक के ऐलान के समय अपर्णा यादव ने मीडिया में दावा किया था कि उनके परिवार में सब ठीक है। याद रहे प्रतीक यादव और अपर्णा ने लंबी दोस्ती और प्यार मोहब्बत के बाद वर्ष 2011 में की थी। अपर्णा यादव पहले सपा में ही थी लेकिन चुनाव के समय अचानक सपा छोड़ भाजपा में शामिल होकर सबको हैरान कर दिया था। ससुर मुलायम सिंह के निधन के बाद अपर्णा यादव की दूरियां अखिलेश यादव परिवार से और बढ़ गई हैं।
-

Puducherry Elections 2026: बीजेपी की 9 उम्मीदवारों की सूची जारी, नमशिवायम को भी चुनावी मैदान में उतारा
-

West Bengal BJP candidate List: भाजपा की दूसरी लिस्ट, 111 उम्मीदवारों का ऐलान, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?
-

धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट
-

Assam Election 2026 BJP List: BJP की लिस्ट जारी, 88 उम्मीदवारों का ऐलान, CM सरमा जलुकबाड़ी से लड़ेंगे चुनाव
-

धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, 4 साल बाद कैबिनेट विस्तार, जानिए वो 5 चेहरे जो बने मंत्री
-

Vijaypur Seat News: मुकेश मल्होत्रा की विधायकी बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों पलटा हाईकोर्ट का फैसला, जानिए
-

गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 ‘हैट्रिक’
-

Palam Fire Incident: पालम अग्निकांड पर भड़के सौरभ भारद्वाज, दिल्ली सरकार पर लगाया गंभीर आरोप
-

उत्तराखंड में किसकी लगेगी लॉटरी, मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्वधारियों की लिस्ट का निकला शुभ मुहूर्त, जानिए कब
-

US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप!
-

US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत?
-

Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत
-

Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट
-

Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate
-

शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद



