Homeट्रैवलArtemis II Splash Down: धरती पर सुरक्षित लौटे NASA के चंद्रयात्री, समुद्र...

Artemis II Splash Down: धरती पर सुरक्षित लौटे NASA के चंद्रयात्री, समुद्र में ही क्यों उतरते हैं अंतरिक्ष यान?


International

oi-Ankur Sharma

Artemis II, Splash Down: आर्टेमिस II मिशन के अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की अपनी ऐतिहासिक 10-दिवसीय यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर शनिवार सुबह (IST) पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आए। उनका अंतरिक्ष यान प्रशांत महासागर में सफलतापूर्वक लैंडिंग कर नीचे उतरा। पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने के बाद नासा आर्टेमिस II के चालक दल से संपर्क फिर से स्थापित करने में सफल रहा।

इस दल में कमांडर रीड वाइजमैन, पायलट विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और कनाडा के जेरेमी हैनसेन प्रमुख रूप से शामिल हैं। अंतरिक्ष यात्रियों को अब बचाव दल की ओर से मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिकी नौसेना के जहाज पर ले जाया गया है।

Artemis II Splash Down

संपर्क बहाल होने पर, मिशन कमांडर रीड वाइजमैन ने कहा, ; हम आपको साफ और स्पष्ट सुन पा रहे हैं, क्या शानदार यात्रा रही! हम स्थिर हैं।’ गौरतलब है कि ओरियन स्पेसक्राफ्ट 11 अप्रैल की सुबह 5.37 बजे अमेरिका के सैन डिएगो के तट के पास समंदर में उतरा. यह मिशन 54 साल बाद इंसानों को चंद्रमा के पास ले जाने वाला पहला क्रूड मिशन था।

10 दिन का एक लूनर फ्लाईबाई मिशन था Artemis II

ये 10 दिन का एक लूनर फ्लाईबाई मिशन था, जिसे 1 अप्रैल, 2026 को लॉन्च किया गया था। यह 1972 के Apollo Program के बाद पहला ऐसा मिशन था, जिसमें इंसान चंद्रमा के इतने करीब गया। इसका मुख्य उद्देश्य भविष्य के चंद्रमा लैंडिंग मिशन की तैयारी करना था। इससे पहले आर्टेमिस 1 एक मानवरहित मिशन था।

समुद्र में ही क्यों उतरते हैं अंतरिक्षयान?

अंतरिक्ष से लौटने वाले यान को अक्सर समुद्र में उतारा जाता है, इसे स्प्लैशडाउन (Splashdown) कहते हैं । इसके पीछे कई कारण होते हैं जो कि निम्नलिखित हैं?

  • जब यान पृथ्वी पर लौटता है, उसकी गति बहुत तेज होती है। पैराशूट के जरिए उसे धीमा किया जाता है, लेकिन फिर भी जमीन पर उतरना जोखिम भरा हो सकता है। समुद्र का पानी एक कुशन की तरह काम करता है, जिससे अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा बढ़ती है।
  • पृथ्वी पर हर जगह सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं होती। समुद्र बहुत विशाल और खाली होता है, इसलिए यान के गिरने से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है।
  • वापसी के दौरान यान का तापमान बहुत ज्यादा हो जाता है। समुद्र में उतरने से यान जल्दी ठंडा हो जाता है।
  • समुद्र में पहले से ही जहाज और बचाव दल मौजूद रहते हैं। जहाज तुरंत कैप्सूल तक पहुंच जाते हैं, अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाता है।

#WATCH | The Artemis II capsule and its four-member crew safely splash down in the Pacific Ocean after nearly 10 ​days in space

The crew will be assisted out of the capsule one by one.

(Source: NASA/YouTube) pic.twitter.com/3YKM0y2WWy

— ANI (@ANI) April 11, 2026 “>

NASA tweets, “After a journey of more than 690,000 miles, the crew is nearly home. The Artemis II crew will splash down off the coast of San Diego later today and, though it won’t be visible from land, you can still wave in their general direction to welcome them back to Earth!” pic.twitter.com/qefjHvvmjB

— ANI (@ANI) April 10, 2026 “>





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments