Homeउत्तराखंडAsembly Election 2026 Voting LIVE: प्रद्युत बोरदोलोई ने डाला वोट

Asembly Election 2026 Voting LIVE: प्रद्युत बोरदोलोई ने डाला वोट


India

oi-Ankur Sharma

Asembly Election 2026 Voting LIVE: आज असम, केरल , पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है तो वहीं गोवा, कर्नाटक, नागालैंड, और त्रिपुरा की विधानसभा सीटों पर उपचुाव हैं। गुरुवार को असम की 126 सीटों , केरलम की 140 और पुद्दुचेरी की 30 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। चुनाव अधिकारियों ने बताया है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Asembly Election 2026 Voting LIVE

LIVE Feed

Assam Asembly Election 2026 Voting LIVE: प्रद्युत बोरदोलोई ने डाला वोट

दिसपुर विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा कि ‘मैंने अभी-अभी अपना वोट डाला है। जब मैंने दिसपुर से BJP उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करने का फैसला किया था, तब मैं अपने वोट देने के अधिकार को ट्रांसफर नहीं कर पाया था। चूंकि यह ट्रांसफर नहीं हो पाया, इसलिए मैंने अभी यहीं अपना वोट डाला है। मैं अब दिसपुर वापस जा रहा हूं।’

#WATCH | Nagaon, Assam: BJP candidate from Dispur assembly constituency, Pradyut Bordoloi, says, “I have just cast my vote. I couldn’t transfer my voting rights when I decided to file my nomination as a BJP candidate from Dispur. Since it did not get transferred, I have just cast… https://t.co/56sjJThJrI pic.twitter.com/lYTN9zQWGM

— ANI (@ANI) April 9, 2026 “>

Kerala Asembly Election 2026 Voting LIVE: वीडी सतीसन ने डाला वोट

केरलम के एलओपी और परवूर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार वीडी सतीसन ने एर्नाकुलम के केसरी सरकारी कला और विज्ञान कॉलेज में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

#WATCH | Keralam LoP and Congress candidate from Paravur Assembly Constituency, VD Satheesan, casts his vote at the polling station in Kesari Government Arts and Science College in Ernakulam. pic.twitter.com/70AeFE7kSJ

— ANI (@ANI) April 9, 2026 “>

विधानसभा चुनाव 2026 LIVE अपडेट्स: उपचुनावों के लिए मतदान शुरू

कर्नाटक की दावणगेरे दक्षिण और बागलकोट सीटों, नागालैंड की कोरिडांग सीट और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर विधानसभा उपचुनावों के लिए मतदान शुरू हो गया है।

Assam Asembly Election 2026 Voting LIVE: असम में हो रहा मतदान

जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना मताधिकार का प्रयोग करने के बाद मतदाता अपनी स्याही लगी उंगली दिखा रहे हैं। शाम 5:00 बजे तक चलेगा मतदान।

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 LIVE: हर एक वोट मायने रखता है-पीएम मोदी

जैसे ही पुडुचेरी विधानसभा चुनाव शुरू हो रहे हैं, मैं हर मतदाता से आग्रह करता हूँ कि वे बाहर निकलें और रिकॉर्ड संख्या में मतदान में हिस्सा लें। मैं विशेष रूप से हमारे युवाओं और महिला मतदाताओं से अपील करता हूँ कि वे लोकतंत्र की प्रक्रिया को मज़बूत करें। पुडुचेरी के भविष्य को संवारने में हर एक वोट मायने रखता है-पीएम मोदी

As the Puducherry Assembly elections commence, I urge every voter to come out and participate in record numbers. I especially appeal to our youth and to women voters to strengthen the process of democracy. Every vote matters in shaping the future of Puducherry.

— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2026 “>

असम विधानसभा चुनाव 2026 LIVE: ‘बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें’

जैसे ही असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू हो रहा है, मैं असम की जनता से अपील करता हूँ कि वे बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मुझे उम्मीद है कि राज्य के युवा और महिला मतदाता पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लेंगे और इस चुनाव को लोकतंत्र तथा नागरिक कर्तव्य का एक उत्सव बना देंगे।

As polling begins for the Assam Assembly elections 2026, I appeal to the people of Assam to exercise their franchise in large numbers. I hope that the state’s youth and women voters participate enthusiastically and make this election a celebration of democracy and public duty.

— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2026 “>

Asembly Election 2026 Voting LIVE: बड़ी संख्या में मतदान करें, PM मोदी ने किया Tweet

मैं केरल के लोगों से 2026 के विधानसभा चुनावों में बड़ी संख्या में मतदान करने का आह्वान करता हूँ। रिकॉर्ड भागीदारी केरल की लोकतांत्रिक भावना को और अधिक मज़बूती प्रदान करेगी। मैं विशेष रूप से राज्य के युवाओं और महिलाओं से आग्रह करता हूँ कि वे आगे आएँ और बड़ी संख्या में मतदान करें।

Calling upon the people of Keralam to vote in large numbers in the 2026 Assembly elections. Record participation will add vigour to Keralam’s democratic spirit. I particularly request the youth and women of the state to step forward and vote in large numbers.

— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2026 “>

विधानसभा चुनाव LIVE: केरलम, असम और पुडुचेरी में मतदान शुरू, सुरक्षा कड़ी

असम, केरल और पुडुचेरी में राज्य विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शुरू हो गया है। आज के मतदान में असम की सभी 126 सीटों, केरल की सभी 140 सीटों और पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

Voting for State Assembly Elections in Assam, Keralam and Puducherry begins. Today’s polling covers all 126 seats in Assam, all 140 in Keralam and all 30 in Puducherry.

Counting of votes to take place on May 4. pic.twitter.com/oaDIldiD2b

— ANI (@ANI) April 9, 2026 “>

Asembly Election 2026 Voting LIVE: केरलम, असम और पुडुचेरी में मतदान शुरू

केरल विधानसभा चुनाव 2026 LIVE: आज 2.71 करोड़ वोटर डालेंगे वोट

केरल में 2.71 करोड़ वोटर अपना वोट डालेंगे, वोटिंग सभी 140 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी, जहां 883 उम्मीदवार मैदान में हैं।

LIVE असम विधानसभा चुनाव 2026: 5 जिलों में 31,940 मतदान केंद्र

असम में होने वाले चुनाव 126-सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए चुनाव लड़ रहे 722 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि एक ही चरण में होने वाले मतदान के लिए 35 जिलों में 31,940 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Asembly Election 2026 Voting LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा मतदान

केरल विधानसभा चुनावों के लिए मॉक पोल की तैयारियां गो रही हैं हैं। ये दृश्य SNDP नर्सरी स्कूल स्थित मतदान केंद्र के हैं, जहाँ कांग्रेस सांसद हिबी ईडन यहीं अपना वोट डालेंगे।

#WATCH | Kochi, Keralam: Preparations underway for Mock poll for the Keralam Assembly Elections. Visuals from SNDP Nursery School, polling Station, where the mock poll will begin. Congress MP Hibi Eden will cast his vote here. pic.twitter.com/zuK6LvkvPJ

— ANI (@ANI) April 9, 2026 “>

Assam Elections 2026: ‘CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट’, कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप

Asembly Election 2026 voting LIVE: तीनों राज्यों की सभी सीटों पर एक साथ मतदान

असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की किस्मत आज ईवीएम में बंद हो जाएगी। चुनाव परिणाम 4 मई को आएंगे।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments