Entertainment
oi-Kumari Sunidhi Raj
Asha Bhosle Funeral: सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत का गौरव आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। सात दशकों से अधिक समय तक अपनी बहुमुखी आवाज से दुनिया को मंत्रमुग्ध करने वाली ‘आशाताई’ अब अनंत यात्रा पर निकल चुकी हैं। पद्म विभूषण और महाराष्ट्र भूषण से सम्मानित इस महान गायिका के निधन से देश में शोक का माहौल है।
आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज सोमवार (13 अप्रैल) को शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। वर्तमान में उनका पार्थिव शरीर उनके लोअर परेल स्थित आवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा गया है, जहाँ सुबह 11 बजे से आम जनता उनके अंतिम दर्शन कर सकेगी। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार समेत कई दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

आशा भोसले की अंतिम यात्रा से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें…
LIVE Feed
संगीत जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर उत्तम सिंह ने महान गायिका आशा भोसले को मुंबई स्थित उनके घर पहुंचकर अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने नम आंखों से आशा भोसले को याद किया और उनके संगीत सफर को सराहा। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मिलकर शोक व्यक्त किया।
आशा ताई के अंतिम यात्रा की तैयारियां तेज
महान गायिका आशा भोसले के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। आज उनके पार्थिव शरीर को शिवाजी पार्क स्थित श्मशान घाट ले जाया जाएगा। इसके लिए विशेष वाहन को सजाया जा रहा है, जहां सुरक्षा और व्यवस्था का भी खास ध्यान रखा गया है।
आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पहुंची सुप्रिया सुले
एनसीपी-एससीपी की सांसद सुप्रिया सुले ने महान गायिका आशा भोसले को मुंबई स्थित उनके घर पहुंचकर अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने आशा भोसले के योगदान को याद किया और कहा कि उनका संगीत हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा। सु्प्रिया सुले ने परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में संवेदना व्यक्त की।
सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि के साथ आशा ताई से आखिरी मुलाकात के लिए पहुंचे
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने उनके लोअर परेल स्थित घर पहुंचे। इस दौरान दोनों ने भावुक माहौल में आशा भोसले को याद किया और उनके प्रति सम्मान जताया। मुंबई में उनके निवास पर कई बड़ी हस्तियां पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रही हैं।
एआर रहमान ने दी श्रद्धांजलि
सोमवार सुबह संगीतकार एआर रहमान दिग्गज गायिका आशा भोसले के घर पहुंचे, जहां उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने दी श्रधांजलि
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने रविवार शाम आशा भोसले के घर पहुंचकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी और पुष्प अर्पित किए। राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलर के साथ विधायक सुनील शिंदे और प्रसाद लाड़ ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। आशीष शेलार ने जानकारी दी कि आशा भोसले का अंतिम संस्कार 13 अप्रैल को शाम 4 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
प्रियंका चोपड़ा ने दी श्रधांजलि
एक्ट्रेस Priyanka Chopra ने दिग्गज गायिका Asha Bhosle के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह नुकसान ऐसा है जैसे बचपन और यादों का एक हिस्सा खो जाना। प्रियंका ने लिखा कि आशा जी की आवाज हर पीढ़ी के जीवन का हिस्सा रही और खुशियों से लेकर दुख तक हर पल में साथ रही। उन्होंने उन्हें संगीत जगत का अनमोल तोहफा बताया। पोस्ट के साथ प्रियंका ने एक पुरानी तस्वीर और फिल्म Umrao Jaan के गाने Dil Cheez Kya Hai का वीडियो भी साझा किया।
शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार
प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार, 13 अप्रैल के दोपहर मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। 92 साल की इस दिग्गज सिंगर ने सात दशक से ज्यादा समय तक बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू चलाया।
-

Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश
-

16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ
-

Best of Asha Bhosle: 500KM का सफर और आशा के गाने! क्यों भारतीय ड्राइवरों की पहली पसंद हैं ‘ताई’ के नगमे?
-

Asha Bhosle: ‘बेइंतहा खूबसूरत’, कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें
-

Asha Bhosle के मटन कोरमा का वो ‘तीखा’ सच, सुरों की मल्लिका का वो अनसुना किस्सा,जिसने बदल दी आरडी बर्मन की शाम!
-

Asha Bhosle World Record: खुद की पहचान बचाने के लिए बदला अंदाज! फिर रच दिया संगीत का सबसे बड़ा इतिहास!
-

Asha Bhosle Top 10 Songs: आशा भोसले के वो 10 हिट गाने जिनको कभी नहीं भूलेगा देश, निधन पर रो रहा पूरा भारत
-

Asha Bhosle Last Post: ‘मैं विलीन हो जाऊंगी’, निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था ‘आखिरी सच’
-

Asha Bhosle Passed Away LIVE: सुभाष घई भावुक, बोले- आशा जी एक युग थीं, उनकी आवाज हमेशा जिंदा रहेगी
-

Anand Bhosle कौन हैं, क्या करते हैं? आशा भोसले के साथ हर पल साया बनकर रहते थे साथ
-

Asha Bhosle: ‘अच्छे गाने दीदी को, मुश्किल मुझे,’ आशा भोसले ने किससे की थी बड़ी बहन लता मंगेशकर की शिकायत?
-

आशा भोसले ने अंतिम बार किस क्रिकेटर से की मुलाक़ात, मिलने के एक महीने बाद मौत, खिलाड़ी अब IPL में शामिल



