Homeट्रैवलAssam Assembly Election 2026 Date: असम में चुनावों की तारीखों का ऐलान,...

Assam Assembly Election 2026 Date: असम में चुनावों की तारीखों का ऐलान, कब होगी वोटिंग, पूरा शेड्यूल


India

oi-Pallavi Kumari

Assam Assembly Election 2026 Date Voting Phase Schedule: असम में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। असम में 9 अप्रैल को एक चरण में चुनाव कराया जाएगा। 4 मई को नतीजे आएंगे

इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनावी तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई।

Assam Assembly Election 2026 Date Voting Phase Schedule

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों में कब होंगे चुनाव?

राज्य (State) मतदान की तारीख / चरण (Voting Date & Phase) चरणों की संख्या (No. of Phases) परिणाम (Result Date)
असम 9 अप्रैल 2026 1 चरण 4 मई 2026
केरल 9 अप्रैल 2026 1 चरण 4 मई 2026
पुडुचेरी 9 अप्रैल 2026 1 चरण 4 मई 2026
तमिलनाडु 23 अप्रैल 2026 1 चरण 4 मई 2026
पश्चिम बंगाल 23 अप्रैल और 29 अप्रैल 2026 2 चरण 4 मई 2026
Assam Assembly Election 2026 Date Voting Phase Schedule

West Bengal Assembly Election 2026 Date: पश्चिम बंगाल में कब होगी वोटिंग? चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

मई में खत्म हो रहा है मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल

असम समेत इन पांचों राज्यों की मौजूदा विधानसभाओं का कार्यकाल मई 2026 में समाप्त होने वाला है। ऐसे में चुनाव आयोग ने समय से पहले चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है ताकि संवैधानिक प्रक्रिया के तहत नई सरकार का गठन किया जा सके।

आचार संहिता तुरंत लागू

इन चुनावों की घोषणा के साथ ही सभी राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अब राज्य सरकारें कोई नई योजना या लोकलुभावन घोषणा नहीं कर पाएंगी। चुनावी कार्यक्रम सामने आने के बाद इन राज्यों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और सभी दल चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

पिछली बार कब और कैसे हुआ था चुनाव

अगर पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो 2021 में इन राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था। उस समय पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान कराया गया था। वहीं असम में 3 चरणों में वोटिंग हुई थी, जबकि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में चुनाव संपन्न कराए गए थे। अब 2026 के चुनावी कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही असम की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments