India
oi-Smita Mugdha
Assam Chunav: असम में चुनाव से पहले सियासी मंच सज गया है और सीएम खुद रोज कई सभाएं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व ने राज्य को बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से असम ने विकास के नए लक्ष्यों को तय किया है। अब उन लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने असम के लोगों को यह विश्वास दिलाया है कि राज्य भी बड़े सपने देख सकता है और उन्हें पूरा कर सकता है। उन्होंने कहा कि पहले जो सपने सिर्फ कल्पना लगते थे, अब वे संकल्प में बदल चुके हैं। अब उन संकल्पों को सफलता में बदलने का दौर शुरू हो गया है।

Assam Chunav: सीएम ने की पीएम मोदी की तारीफ
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि असम के लोगों की ओर से वे प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य ने विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसका लाभ राज्य के लोगों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री के ‘A for Assam’ वाले विचार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक भाषण या नारा नहीं है, बल्कि आज असम के लोगों के लिए एक आदर्श और लक्ष्य बन चुका है।
CM Himanta ने कहा, ‘राज्य के विकास की रफ्तार रहेगी जारी’
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और असम की जनता मिलकर इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम करेगी। सरमा ने कहा कि असम के लोग मेहनत और समर्पण के साथ उस सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे, जो प्रधानमंत्री ने राज्य के लिए देखा है। सीएम ने आगे कहा कि असम आज विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से बुनियादी ढांचे, उद्योग, पर्यटन और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में असम देश के विकास में और भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सरमा ने कहा कि राज्य के लोग प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे और असम को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
-

LPG Crisis: ‘घबराने की जरूरत नहीं, COVID संकट की तरह हम इससे निपटेंगे’, PM मोदी ने क्या-क्या कहा?
-

Assam Chunav 2026: PM मोदी ने 4,570 करोड़ की दी सौगात, बोले- ‘कांग्रेस झूठ की दुकान’, भाषण की 5 बड़ी बातें
-

Assam Chunav: चुनाव से पहले असम में भी ‘नेम चेंज’ पॉलिटिक्स, फखरुद्दीन मेडिकल कॉलेज का बदला नाम
-

PM Modi Kerala Visit: ‘LDF-UDF के बारी-बारी के खेल ने केरल को बर्बाद किया’, एर्नाकुलम में गरजे पीएम मोदी
-

LPG Crisis के बीच सरकार ने 40,000 KL केरोसिन क्यों दिया? क्या है पीछे का कारण और इंपैक्ट? Explainer
-

LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! सरकार का नया फरमान, तुरंत करें ये काम नहीं तो कट सकता है गैस कनेक्शन
-

Balen Shah Caste: पिता मधेशी, मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह? इंटरनेट पर क्यों छिड़ी बहस
-

वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया
-

Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया?
-

मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी
-

Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन
-

PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी
-

‘वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा
-

‘ये लव जिहाद है, मैनेजर ने कर दिया सौदा’, कुंभ मेले वाली मोनालिसा ने की शादी, डॉयरेक्टर का सनसनीखेज खुलासा
-

ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला



