India
oi-Ankur Sharma
Assam Elections 2026, Himanta Biswa Sarma Wife Riniki Bhuyan: असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा, इसी क्रम में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने रविवार, 5 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मुख्यमंत्री की पत्नी के पास कथित तौर पर तीन देशों के पासपोर्ट होने का दावा किया, जिसके बाद असम के मुख्यमंत्री ने इन आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है।
खेड़ा ने इसे भारत की राजनीति में एक मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके परिवार के खिलाफ ‘शायद ही कभी सामने आया इतना बड़ा खुलासा’ बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी पर पहले भी जमीन हड़पने, मंदिर के चंदे, सरकारी सब्सिडी और चिट फंड घोटालों जैसे कई मामलों से जुड़े होने का आरोप लगाया। खेड़ा ने जोर देकर कहा कि आज वे जो दस्तावेज पेश कर रहे हैं, वे भारत से बाहर के मामलों से संबंधित हैं।’

कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि ‘हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पास एक नहीं बल्कि तीन-तीन वैध पासपोर्ट हैं। इनमें 14 मार्च 2022 को जारी यूएई का गोल्डन कार्ड शामिल है, जो 13 मार्च 2027 को एक्सपायर होगा।उनके पास एंटीगुआ और मिस्र के भी पासपोर्ट हैं।’ खेड़ा ने स्पष्ट किया, ‘बाकी भी हो सकते हैं लेकिन हमें नहीं मालूम है।’

‘मुख्यमंत्री की पत्नी भारतीय नागरिक नहीं’, कांग्रेस का आरोप
खेड़ा ने आरोप लगाया कि ‘एक मौजूदा मुख्यमंत्री की पत्नी भारतीय नागरिक नहीं है (जो अवैध है) या अगर वह हैं तो यह गैरकानूनी है। कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले की जांच की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता ने असम सरकार पर ‘लुटेरों की सरकार’ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह तैयारी चुनाव हारने पर देश छोड़ने की है, उन्होंने इसे संभावित हार के बाद फरार होने की रणनीति का हिस्सा बताया।’

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पलटवार
पवन खेड़ा के आरोपों पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पलटवार किया। उन्होंने लिखा कि ‘कांग्रेस पार्टी में ‘गहरी हताशा और घबराहट’ दिखती है क्योंकि असम ‘ऐतिहासिक जनादेश’ की ओर बढ़ रहा है। सरमा ने इन ‘निराधार हमलों’ को कांग्रेस की ‘कमज़ोर स्थिति’ बताई और कहा कि ‘मुख्यमंत्री ने खेड़ा के ‘हर आरोप को खारिज’ करते हुए उन्हें ‘दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत और राजनीतिक रूप से प्रेरित झूठ’ बताया, ‘जिनका उद्देश्य असम की जनता को गुमराह करना है।’

सरमा ने घोषणा की कि उनकी पत्नी आज पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि के मामले दर्ज करेगी। पवन खेड़ा को अपने कार्यों के परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने दावा किया कि ‘असम की जनता इस तरह के दुष्प्रचार से गुमराह नहीं होगी और उन्हें 100 से अधिक सीटों का निर्णायक जनादेश प्राप्त करने का दृढ़ संकल्प और विश्वास है।’
कौन हैं हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी?
आपको बता दें कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी का नाम रिनिकी भुइयां हैं, जो कि अक्सर अपने लुक और अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहती हैं। उन्हें लोग Beauty With Brain कहते हैं, वो Pride East Entertainment कंपनी की Managing Director हैं। उन्होंने Political science and law में स्नातक किया है और वो देश की जाने-माने उद्योगपति जादव चंद्र भुइयां की बेटी हैं। वो एक पेशेवर वकील और पूर्व टेनिस खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर असम का प्रतिनिधित्व भी किया है।

10 साल की डेट के बाद सरमा से रचाई शादी
31 जुलाई, 1973 को गुवाहाटी में जन्मी रिनिकी भुइयां ने गुवाहाटी के कॉटन कॉलेज से ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन करने के बाद एलएलबी की पढ़ाई की थी। 10 साल की डेटिंग के बाद रिनिकी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से 2001 में विवाह किया था, इस शादी से उन्हें दो बच्चे (बेटा नंदिल बिस्वा सरमा और बेटी सुकन्या सरमा) हैं। 2026 के विधानसभा चुनाव नामांकन के अनुसार, रिनिकी भुइयां सरमा के पास बड़ी चल-अचल संपत्ति है, जो अपनी स्व-अर्जित और पैतृक संपत्तियों का प्रतिनिधित्व करती हैं।
सवाल हैं-
⦿ हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी को 3 पासपोर्ट रखने की क्या जरूरत है? क्या आप कोई अपराधी हैं?
⦿ कहीं हिमंता के पास भी ऐसे ही और पासपोर्ट हैं?
⦿ क्या इनकी तैयारी- चुनाव हारने के बाद फरार होने की है?
: AICC मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन @Pawankhera जी
— Congress (@INCIndia) April 5, 2026 “>
Today’s press conference by Pawan Khera reflects the deep frustration and panic within the Congress party. As Assam moves decisively towards a historic mandate, such desperate and baseless attacks only expose their sinking ground.
I categorically reject every allegation made by…
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) April 5, 2026 “>
-

Himanta Biswa Sarma Caste: किस जाति से हैं हिमंत बिस्वा सरमा, उनकी पत्नी रिनिकी? परिवार में कौन-कौन, हर डिटेल
-

कितनी संपत्ति की मालकिन हैं रिनिकी भूयान? कैसे करती हैं CM पति से भी ज्यादा कमाई, हिमंत सरमा से 12 गुना अमीर
-

Assam Elections 2026: ‘उसकी मां तो बीफ खाती है’. कौन है कुंकी चौधरी, जिस पर CM सरमा ने लगाए गंभीर आरोप?
-

‘मुझे उस शादी में नहीं रहना’, Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान
-

LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट
-

Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट
-

समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में
-

Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो ‘जादुई रूट’, तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर
-

Trump Warning Iran: ‘सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम’, ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी
-

World’s Largest Army: न चीन, न भारत… अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट
-

GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान
-

Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश
-

‘डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं’, US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब
-

Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट
-

Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द



