HomeराजनीतिAssam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल?...

Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा ‘कमल ‘या ‘पंजा’ करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें?


India

oi-Ankur Sharma

Assam Polls 2026: असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए चुनावी मंच सज चुका है, 9 अप्रैल को यहां पर मतदान होगा, जिसमें जनता राजनेताओं के भाग्य का फैसला करने वाली है, सभी के दिमाग में केवल एक ही प्रश्न चल रहा कि इस बार राज्य में किसकी सरकार बनने वाली है? क्या बीजेपी की सत्ता में वापसी होगी या फिर कांग्रेस बड़ा कमाल करेगी? इस बात का पता तो 4 मई को चलेगा, जब चुनानी नतीजे सामने आएंगे।

लेकिन जनता के फैसले से पहले ‘वोट ट्रैकर’ का ओपिनियन पोल सामने आया है, जिसे कि सीएनएन-न्यूज18 पर जारी किया गया है। इस ओपिनियन पोल के मुताबिक, राज्य में भारतीय जनता पार्टी की फिर से वापसी हो रही है जबकि कांग्रेस को एक बार फिर से हार का मुंह देखना पड़ेगा।

Assam Polls 2026

सर्वे के मुताबिक 126 सदस्यों वाली असम विधानसभा में, BJP को 69 से 73 सीटें मिलने का अनुमान है, जिससे वह अकेले ही बहुमत का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी। इसके विपरीत, कांग्रेस (INC) को 22 से 26 सीटें मिलने की उम्मीद है, जो कि सत्ताधारी पार्टी को चुनौती देने के लिए काफ़ी कम है।

Assam Polls 2026 के मुताबिक बीजेपी की वापसी

मालूम हो कि साल 2021 के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने कुल 75 सीटें जीती थीं, जिनमें से 60 सीटें अकेले भारतीय जनता पार्टी के खाते में आई थीं, सर्वे के मुताबिक बीजेपी की सीटें इस बार बढ़ने वाली हैं। सर्वे के मुताबिक NDA की ताकत इस बढ़त को और भी मजबूत करती है। गठबंधन के सहयोगी दल, जैसे कि असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF), से क्रमशः 8-11 सीटें और 8-9 सीटें मिलने का अनुमान है।

Assam Opinion Polls 2026 को कांग्रेस को खानी पड़ेगी मुंह

कुल मिलाकर, NDA की सीटों की संख्या 90 के आंकड़े के करीब पहुंचने की उम्मीद है, जो न केवल जीत का, बल्कि एक निर्णायक जनादेश का भी संकेत है। वहीं दूसरी ओर, AIUDF, रायजोर दल, UPPL, AJP, CPI(M) और निर्दलीय उम्मीदवारों जैसे अन्य राजनीतिक दलों के हाशिए पर ही रहने की उम्मीद है।

BJP को 39 प्रतिशत वोट मिलेंगे: Opinion Polls 2026

वोट प्रतिशत की बात करें तो BJP को 39 प्रतिशत वोट मिलेंगे, जबकि कांग्रेस 36.5 प्रतिशत वोटों के साथ उसके ठीक पीछे है। अगर ये सर्वे सही साबित होता है तो निश्चित रूप से कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है।

क्या था असम विधानसभा चुनाव 2021 परिणाम

असम विधानसभा चुनाव भारतीय राज्य असम में 27 मार्च से 6 अप्रैल तक तीन चरणों में चुनाव हुए थे, परिणाम 2 मई को घोषित हुए थे। असम की 14वीं विधानसभा का कार्यकाल 31 मई 2021 को समाप्त हुआ। इस चुनाव में सत्ताधारी भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 75 सीटों के साथ सत्ता बरकरार रखी थी, इसमें 60 सीटें अकेली बीजेपी की थीं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments