India
oi-Puja Yadav
Assembly Elections 2026: पांच राज्यों के चुनावी दंगल का समय करीब आ गया है। साल 2026 की पहली तिमाही खत्म होते ही भारत के राजनीतिक मानचित्र पर हलचल तेज होने वाली है। चुनाव आयोग (ECI) की तैयारियों और हालिया दौरों से संकेत मिल रहे हैं कि होली (3 मार्च) के तुरंत बाद कभी भी चुनावी बिगुल बज सकता है।
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुदुचेरी इन पांच राज्यों में सत्ता की चाबी किसके पास होगी, इसका फैसला आने वाले कुछ हफ्तों में हो जाएगा। मंगलवार, 03 मार्च 2026: भारत के लोकतंत्र के लिए मार्च का महीना निर्णायक होने जा रहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने हाल ही में असम, तमिलनाडु और पुदुचेरी का दौरा कर चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सूत्रों की मानें तो चुनाव आयोग दो चरणों में इन पांचों राज्यों के चुनाव कार्यक्रम का एलान कर सकता है।
Assembly Election Dates India: दो चरणों में हो सकता है एलान किसे प्राथमिकता?
चुनाव आयोग के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, राज्यों की भौगोलिक स्थिति और प्रशासनिक तैयारियों के आधार पर घोषणा की जाएगी। पहला चरण (असम, तमिलनाडु, पुदुचेरी) इन राज्यों में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) की प्रक्रिया समय पर पूरी हो चुकी है।
यहां मार्च के मध्य तक चुनाव की तारीखों का एलान संभव है। दूसरा चरण (पश्चिम बंगाल और केरल) बंगाल में चल रहे ‘SIR’ विवाद और लंबी चुनावी प्रक्रिया को देखते हुए यहां का एलान मार्च के अंत तक खिसक सकता है। केरल और बंगाल की वोटिंग एक साथ कराई जा सकती है।
West Bengal 66 लाख वोटर ‘बाहर’ और 5-7 चरणों की चर्चा
बंगाल इस बार भी चुनाव आयोग के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के तहत राज्य में करीब 63.66 लाख वोटरों के नाम हटाए गए हैं और 60 लाख से अधिक नाम अभी जांच (Under Adjudication) के घेरे में हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे अलोकतांत्रिक और भेदभावपूर्ण बताते हुए 6 मार्च से धरने का एलान किया है।
2021 में बंगाल में 8 चरणों में मतदान हुआ था। इस बार सुरक्षा बलों के मूवमेंट और हिंसा की आशंका को देखते हुए आयोग 5 से 7 चरणों के बीच मतदान कराने पर विचार कर रहा है। 5 चरणों से कम में चुनाव कराना सुरक्षा के लिहाज से नामुमकिन माना जा रहा है।
मुख्य विधानसभा चुनावों से पहले, चुनाव आयोग 16 मार्च 2026 को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर भी चुनाव कराने जा रहा है। इनमें महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य शामिल हैं। यह चुनाव भी आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक दलों का मनोबल तय करेंगे।
चुनाव आयोग का ‘जीरो टॉलरेंस’ संदेश
पुदुचेरी और तमिलनाडु में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि वोटरों को लुभाने के लिए पैसे या शराब के वितरण पर पैनी नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीपफेक के जरिए फैलाई जाने वाली भ्रामक खबरों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई होगी।
आयोग का दावा है कि मतदाता सूची अब ‘क्लीन’ है और कोई भी पात्र मतदाता बाहर नहीं रहेगा। होली के रंगों के उतरते ही देश में चुनावी रंग चढ़ने लगेगा। बंगाल का ‘SIR’ विवाद और तमिलनाडु में ‘द्रविड़ियन मॉडल’ बनाम ‘भाजपा’ की जंग इस बार के चुनावों को ऐतिहासिक बनाने वाली है।
-

West Bengal Voter List 2026: 60 लाख से ज्यादा नाम वोटर लिस्ट से कटे, 7 करोड़ से कम हुए टोटल वोटर
-

IND vs ENG: बिना मैच खेले ही बाहर हो सकती है टीम इंडिया? टूटेगा करोड़ों फैंस का दिल! ICC ने बढ़ाई टेंशन
-

Khamenei Viral Photo: मौत के बाद आखिर क्यों वायरल हो रही खामेनेई की यह तस्वीर? वजह जान आप भी होंगे हैरान!
-

Khamenei killing Story: खामेनेई की लोकेशन लीक कैसे हुई? किसने दिया पता? War Tech का खेल जान हैरान हो जाएंगे
-

15000 रन बनाने वाले दिग्गज क्रिकेटर पर जान का खतरा, ईरान-इजराइल युद्द में फंसने पर लगाई मदद की गुहार
-

Silver Price Today: मार्च की पहली सुबह ₹20,000 उछली चांदी, अब कितने का मिल रहा है 100gm सिल्वर, लेटेस्ट रेट
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 1 March: कल का मैच कौन जीता- भारत vs वेस्टइंडीज, टी20 विश्व कप 2026
-

Hyderabad Tunnel Project: हैदराबाद में 10 किमी का टनल रोड, ₹5,000 करोड़ में बनेगी अंडरग्राउंड कनेक्टिविटी
-

खामेनेई का बेटा नहीं ये शख्स बनेगा ईरान का सुप्रीम लीडर! कौन हैं Ali Larijani? मौत के पहले कर चुका है कांड!
-

Chandra Grahan 2026: होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण इन 4 राशियों के लिए अशुभ, करें ये उपाय वरना होंगे बर्बाद
-

Aaj Ka Match Kon Jeeta 1 March: आज का मैच कौन जीता- भारत vs वेस्टइंडीज
-

Iran War Impact: जंग के बीच भारत परेशान? किन चीजों के आयात-निर्यात को झटका, मोदी सरकार का क्या है प्लान B?
-

Vada Pav Girl :’रिश्तों का मजाक बना दिया’, चंद्रिका ने किया मिस्ट्री मैन का खुलासा लेकिन भड़क गए लोग, क्यों?
-

मिसाइल धमाकों के बीच स्वदेश लौटीं पीवी सिंधु, दुबई से भारत में आकर दी बड़ी प्रतिक्रिया
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 28 Feb: कल का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs श्रीलंका, टी-20 विश्व कप 2026



