HomeअपराधATS की जयपुर में बड़ी कार्रवाई! गन हाउस मालिक गिरफ्तार, अवैध हथियारों...

ATS की जयपुर में बड़ी कार्रवाई! गन हाउस मालिक गिरफ्तार, अवैध हथियारों के साथ टाइगर की खाल बरामद


Last Updated:

ATS Jaipur Action: जयपुर में पुलिस और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में एमआई रोड स्थित गन हाउस के मालिक को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के पास से अवैध राइफल, 282 जिंदा कारतूस और टाइगर की खाल बरामद हुई है. यह कार्रवाई एटीएस की सूचना पर की गई. पुलिस का कहना है कि आरोपी गन स्टोर की आड़ में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करता था. मामले का खुलासा जोधपुर में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद हुआ. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

जयपुर में पुलिस और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में एमआई रोड स्थित गन हाउस के मालिक को गिरफ्तार किया

जयपुर. राजधानी जयपुर में अवैध हथियारों के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम ने एमआई रोड स्थित ‘शिकार गन हाउस’ के मालिक मोहम्मद जहीरुद्दीन को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर अवैध हथियार और टाइगर की खाल रखने के गंभीर आरोप लगे हैं. इस कार्रवाई से शहर में अवैध हथियारों के कारोबार को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.

डीसीपी (नॉर्थ) करण शर्मा के अनुसार, एटीएस से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर रामगंज थाना पुलिस और एटीएस की टीम ने पहले एमआई रोड स्थित गन हाउस पर छापा मारा. इस दौरान दुकान के रिकॉर्ड को खंगाला गया और संदिग्ध दस्तावेजों को जब्त कर सील किया गया. इसके बाद टीम ने आरोपी के रामगंज इलाके स्थित घर पर करीब तीन घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया.

खाल को जांच के लिए भेजा गया लेबोरेटरी

तलाशी के दौरान पुलिस को एक अवैध .22 बोर राइफल, 282 जिंदा कारतूस और टाइगर की पुरानी खाल बरामद हुई. वन्यजीव संरक्षण से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लेते हुए खाल को जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) भेजा गया है, ताकि इसकी पुष्टि की जा सके. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी मोहम्मद जहीरुद्दीन ने दावा किया है कि राइफल और खाल काफी पुराने समय से उसके पास रखी हुई थीं. हालांकि पुलिस इस दावे की सत्यता की जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी गन स्टोर की आड़ में अवैध हथियार और कारतूस की खरीद-फरोख्त करता था और इसका नेटवर्क अन्य जिलों तक फैला हो सकता है.

ऐसे हुआ था खुलासा

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब 1 अप्रैल को एटीएस ने जोधपुर में कार्रवाई करते हुए अमीन खान और बांगें नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. उनके कब्जे से एक अवैध 12 बोर बंदूक, 30 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद की गई थी. पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि उन्होंने ये हथियार जयपुर के इसी गन हाउस से खरीदे थे.

फिलहाल पुलिस और एटीएस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और किन-किन जगहों पर हथियारों की सप्लाई की जा रही थी. आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

About the Author

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments