Uttar Pradesh
oi-Pallavi Kumari
Ayodhya Fire: अयोध्या में एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां राजघाट स्थित बाटी बाबा आश्रम के पास चल रही महालक्ष्मी नारायण यज्ञशाला में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना उस वक्त हुई जब नौ दिवसीय महायज्ञ का समापन हो चुका था और यज्ञ स्थल लगभग खाली हो चुका था।
आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में करीब एक एकड़ में फैला पूरा पंडाल धू-धू कर जलने लगा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राम मंदिर से महज 800 मीटर दूर हादसा
जिस स्थान पर यह आग लगी, वह राम मंदिर से करीब 800 मीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में आग की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे के समय वहां कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था, जिससे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।
#WATCH | अयोध्या, उत्तर प्रदेश: सरयू नदी के पास स्थित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/6N5XalqYlE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2026 “>
राम मंदिर से महज 800 मीटर दूर हादसा
जिस स्थान पर यह आग लगी, वह राम मंदिर से करीब 800 मीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में आग की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे के समय वहां कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था, जिससे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।
आग लगने की वजह अभी साफ नहीं
आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि आग के कारणों की जांच के लिए टेक्निकल टीम लगाई जाएगी, ताकि सटीक वजह सामने आ सके।
#BREAKING : A massive fire broke out at the Shri Laxmi Narayan Mahayagna site near Rajghat in Ayodhya, engulfing multiple hawan kunds in flames.
Fire brigade teams rushed to the scene and launched efforts to control the blaze. The religious event had concluded just a day… pic.twitter.com/s35AufMaR1
— upuknews (@upuknews1) March 28, 2026 “>
दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू
मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह के मुताबिक, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। करीब 10 दमकल गाड़ियों ने लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भयानक थी कि पूरे पंडाल और उससे जुड़े सामान को भारी नुकसान हुआ है, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा, “सबसे राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।”
-

Uttar Pradesh Silver Rate: रामनवमी पर Ayodhya में जबरदस्त लुढ़की चांदी? UP के इन 9 शहरों में ₹10,000 की गिरावट
-

Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत
-

PM Modi Meeting: ‘Lockdown की अफवाहों पर लगाम’, PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List
-

‘Monalisa झूठी है’, महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच
-

Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत
-

Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने
-

38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं ‘ऐसी’ Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल
-

Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन?
-

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल?
-

Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप
-

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट
-

Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब



