HomeराजनीतिBhopal News: दतिया नवग्रह मंदिर पर केसवानी का बड़ा बयान, बोले -...

Bhopal News: दतिया नवग्रह मंदिर पर केसवानी का बड़ा बयान, बोले – नरोत्तम मिश्रा ने जोड़ा सांस्कृतिक महत्व


Bhopal

oi-Laxminarayan Malviya

Bhopal News: मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा बुधवार को ईदगाह हिल्स स्थित सनमुख सत्संग हॉल पहुंचे, जहां पारंपरिक तरीके से जागृत हिंदू मंच द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। 11 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों के साथ उनका अभिनंदन किया।

डबरा को मिलेगी नई पहचान: डॉ केसवानी

इस दौरान जागृत हिंदू मंच के संरक्षक और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने कहा कि डबरा में विश्व का पहला नव गृह मंदिर सिर्फ श्रद्धा का स्थान नहीं रहेगा, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की क्षमता रखता है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे मध्य प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आकर्षित होंगे।

Durgesh Keswani big statement on Datia Navagraha Temple said - Narottam Mishra added cultural significance

धार्मिक धरोहर से प्रदेश की पहचान : डॉ नरोत्तम मिश्रा

डॉ नरोत्तम मिश्रा ने इस मौके पर कहा कि मध्य प्रदेश की पहचान केवल विकास से ही नहीं, बल्कि उसकी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर से भी बनती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे धार्मिक स्थल प्रदेश की परंपराओं को सशक्त बनाते हैं और लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं।

मध्य प्रदेश में धार्मिक पर्यटन का बढ़ता ट्रेंड

पिछले कुछ वर्षों में मध्य प्रदेश ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। महाकाल लोक, ओंकारेश्वर और अब नवग्रह शक्ति पीठ जैसे प्रोजेक्ट राज्य को एक प्रमुख धार्मिक गंतव्य बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर जागृत हिंदू मंच के संयोजक एडवोकेट सुनील जैन शिव असरानी अध्यक्ष अशोक कुमार सेन राजा भैया अनिल मोटवानी,रोहित कुशवाहा,शैलेंद्र कुशवाहा,ट्विंकल गोलू गोस्वामी,पंडित राजीव द्विवेदी,दीपक चतुर्वेदी,भैया लाल,अमित वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments