Bihar
oi-Sumit Jha
Bihar New CM: बिहार की राजनीति में इस वक्त जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार( 13 अप्रैल) को कैबिनेट की बैठक के बाद इस्तीफा देंगे। जिसके बाद नए सीएम के नाम का ऐलान होगा। बीजेपी ने 14 अप्रैल को पटना में विधायक दल की अहम बैठक बुलाई है, जिसके लिए शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
सबसे ज्यादा चर्चा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के नाम की है। राज्यपाल के सचिव का सम्राट चौधरी के घर जाना और वहां से कुछ कागजात लेकर निकलना इस बात का साफ संकेत है कि बिहार को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिल सकता है।

Samrat Choudhary Next CM: सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर!
बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है। उनके आवास पर बीजेपी नेताओं की बड़ी बैठक और राज्यपाल के सचिव की वहां मौजूदगी ने इन कयासों को और पुख्ता कर दिया है। राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि पार्टी आलाकमान ने उनके नाम पर हरी झंडी दे दी है। सम्राट चौधरी की पिछड़ा वर्ग में पकड़ और आक्रामक शैली उन्हें इस पद का सबसे मजबूत दावेदार बनाती है। अब बस औपचारिक ऐलान का इंतजार है।
Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार की नई भूमिका
लंबे समय तक बिहार की कमान संभालने वाले नीतीश कुमार अब दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं। वे राज्यसभा सांसद की शपथ ले चुके हैं। कहा जा रहा है कि केंद्र में उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। नीतीश का मुख्यमंत्री पद छोड़ना बिहार की राजनीति में एक बड़े युग का अंत माना जा रहा है। बीजेपी के साथ उनके रिश्तों में आए बदलाव और भविष्य की रणनीति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
ये भी पढे़ं: Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति?
Bihar New Chief Minister: बीजेपी की बड़ी बैठक और रणनीति
14 अप्रैल को होने वाली विधायक दल की बैठक काफी अहम है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाकर पटना भेजना यह दर्शाता है कि बीजेपी नेतृत्व इस बदलाव को बहुत गंभीरता से ले रहा है। इस बैठक में न केवल नए नेता का चुनाव होगा, बल्कि राज्य में सत्ता के नए समीकरणों पर भी चर्चा होगी। बीजेपी अब बिहार में अपने दम पर अपनी जड़ें और मजबूत करना चाहती है, ताकि आने वाले चुनावों में उसे फायदा मिल सके।
ये भी पढ़ें: Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया?
क्या कहते हैं सियासी समीकरण?
बिहार में सत्ता परिवर्तन की इस सुगबुगाहट ने विपक्षी खेमे में भी हलचल मचा दी है। राज्यपाल के सचिव का सक्रिय होना और सम्राट चौधरी के घर अधिकारियों की आवाजाही इशारा कर रही है कि सरकार गठन की प्रक्रिया परदे के पीछे शुरू हो चुकी है। संजय सरावगी जैसे बड़े नेताओं की मौजूदगी इस बात को बल देती है कि पार्टी के अंदर आम सहमति बन चुकी है। अगले कुछ घंटे बिहार की सत्ता की नई तस्वीर साफ कर देंगे।
-

Chhattisgarh: कांकेर में 5 लाख की इनामी तेलुगू महिला कमांडर रुपी ढेर, बस्तर के जंगलों में चलता था सिक्का
-

Nishant Kumar: पटना की सड़कों पर लगे निशांत कुमार के पोस्टर, क्या नीतीश कुमार सौंपेंगे बेटे को अपनी विरासत?
-

Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति?
-

Bihar CM Face: क्या चिराग पासवान बनेंगे नए मुख्यमंत्री? अब खुद खोला राज,नई सरकार का पूरा फॉर्मूला सामने
-

Nitish Kumar New House: नीतीश कुमार का नया पता होगा 7 सर्कुलर रोड, बनेंगे लालू-राबड़ी के पड़ोसी
-

Dr. Dharmshila Gupta: कौन हैं डॉ. धर्मशीला गुप्ता? वार्ड पार्षद से राज्यसभा तक, अब बिहार CM रेस में नाम आगे
-

Bengal Election से पहले नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस TMC में शामिल, BJP के लिए कितना बिगड़ेगा समीकरण?
-

Chhagan Bhujbal Net Worth: महाराष्ट्र के अमीर नेता हैं छगन भुजबल, नेटवर्थ जानकर चौंक जाएंगे आप
-

West Bengal Elections 2026: ‘ममता के घर में मोदी’, पीएम आज तीन रैलियों को करेंगे संबोधित
-

16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ
-

Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे
-

Vrindavan: ‘अब बोट वापस ले चलो’, नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह



