Homeउत्तराखंडBihar Politics: तेजस्वी बोले-‘जनता के साथ धोखा, BJP ने नीतीश को हाइजैक...

Bihar Politics: तेजस्वी बोले-‘जनता के साथ धोखा, BJP ने नीतीश को हाइजैक किया’, अब कौन बनाएगा बिहार में सरकार?


Bihar

oi-Pallavi Kumari

Bihar Politics Nitish Kumar Tejashwi Yadav: बिहार की राजनीति अचानक तेज मोड़ पर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है। इसी बीच विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार की जनता के साथ धोखा हुआ है और भारतीय जनता पार्टी अब जेडीयू को खत्म करने की रणनीति पर काम कर रही है।

तेजस्वी का कहना है कि सत्ता परिवर्तन की यह पूरी प्रक्रिया जनता की भावनाओं के खिलाफ है। ऐसी संभावनाएं है कि बिहार में अब मुख्यमंत्री भाजपा का होगा। हालांकि कौन होगा इसपर अभी मुहर नहीं लगी है।

Bihar Politics Nitish Kumar Tejashwi Yadav

तेजस्वी का आरोप- BJP ने ‘हाइजैक’ कर लिया नीतीश को

तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें पहले से ही अंदेशा था कि ऐसा ही होगा। उन्होंने याद दिलाया कि 28 जनवरी 2024 को ही उन्होंने कहा था कि जेडीयू का भविष्य खतरे में है। उनके मुताबिक भाजपा ने चुनाव में जिस तरह 400 सीटों का दावा किया था, वह पूरा नहीं हुआ और इसी वजह से पूरे घटनाक्रम में देरी हुई।

तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि महाराष्ट्र में जिस तरह Eknath Shinde को आगे कर राजनीतिक रणनीति बनाई गई थी, उसी मॉडल को बिहार में और भी चालाकी से लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ जेडीयू नेता पहले से ही भाजपा के सामने झुक चुके हैं।

#WATCH | Patna, Bihar: RJD leader and Leader of the Opposition in the Bihar Assembly, Tejashwi Yadav says, “We knew this already. When we said on January 28, 2024, that the JDU would be finished, the BJP didnt get the results they claimed, i.e., 400 seats. Hence, there was a… https://t.co/WeA5oHOnQ6 pic.twitter.com/bIJQTEeTey

— ANI (@ANI) March 5, 2026 “>

‘नीतीश जी को दूल्हा बनाया, फेरे किसी और के साथ’

तेजस्वी यादव ने तीखा बयान देते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी कहा था कि “नीतीश जी को घोड़े पर चढ़ाकर दूल्हा बनाया गया है, लेकिन फेरे किसी और के साथ कराए जा रहे हैं।”

उनका आरोप है कि भाजपा ने पूरी तरह से नीतीश कुमार को अपने नियंत्रण में ले लिया है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के समय ही उन्होंने कह दिया था कि भाजपा नीतीश कुमार को ज्यादा दिन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं रहने देगी और अब वही हो रहा है।

‘BJP सहयोगियों को खत्म करती है’

तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा का इतिहास रहा है कि वह जिन पार्टियों के साथ गठबंधन करती है, बाद में उन्हें कमजोर कर देती है। उनके अनुसार भाजपा का असली एजेंडा आरएसएस की विचारधारा को लागू करना है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान पूरा सिस्टम भाजपा के पक्ष में इस्तेमाल किया गया। तेजस्वी ने कहा कि अगर जेडीयू ने 2024 में महागठबंधन नहीं छोड़ा होता, तो आज नीतीश कुमार को ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।

‘निशांत को पहले ही आना चाहिए था’ (Nishant Entry Debate)

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के बेटे Nishant Kumar को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि निशांत को राजनीति में काफी पहले आ जाना चाहिए था, लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें आगे आने से रोके रखा। तेजस्वी का कहना है कि अब देखना होगा कि बिहार की राजनीति किस दिशा में जाती है और राज्य की जनता इस बदलाव को किस नजर से देखती है।

RJD नेता मनोज झा का भी सवाल

आरजेडी के वरिष्ठ नेता मनोज झा ने भी इस घटनाक्रम पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह नीतीश कुमार की भाषा नहीं लगती और ऐसा महसूस होता है कि यह संदेश दिल्ली में लिखा गया है।

मनोज झा ने कहा कि यह अजीब स्थिति है कि इतने लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नेता खुद राज्यसभा जाने की इच्छा जता रहे हैं। उनके मुताबिक यह घटना बिहार की राजनीति में लंबे समय तक चर्चा का विषय बनी रहेगी।

NDA का जवाब- ‘नीतीश युग खत्म नहीं होगा’

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नीतीश कुमार का युग खत्म नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को नई दिशा दी है और उनका योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा। त्यागी के मुताबिक संसद में उनके जाने से बहस का स्तर और ऊंचा होगा क्योंकि वे अपने ज्ञान और अनुभव के लिए जाने जाते हैं।

गिरिराज सिंह ने दी बधाई, कहा- नई सरकार भी तय करेंगे नीतीश (Bihar Government)

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को राज्यसभा जाने के फैसले पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में नई सरकार के गठन में भी अंतिम फैसला नीतीश कुमार ही करेंगे।

अब बिहार की राजनीति में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो राज्य की कमान किसके हाथ में जाएगी। इसी सवाल के साथ बिहार की सियासत अगले कुछ दिनों में और भी दिलचस्प होने वाली है।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments