Homeट्रैवलBihar Rajya Sabha Election: मतदान के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब,...

Bihar Rajya Sabha Election: मतदान के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, क्रॉस वोटिंग का खतरा बढ़ा


Bihar

oi-Smita Mugdha

Bihar Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव 2026 (Rajya Sabha Election 2026) में बिहार से लेकर कर्नाटक तक विधायकों के गायब होने के दावे किए जा रहे हैं। इस बीच बिहार में मतदान के दौरान अचानक सियासी हलचल तेज हो गई। कांग्रेस के तीन विधायक वोटिंग के समय मौजूद नहीं दिखे हैं। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। मतदान का समय शाम 4 बजे तक निर्धारित है।

बताया जा रहा है कि मतदान के दौरान कांग्रेस के तीन विधायक विधानसभा परिसर में नजर नहीं आए। उनकी अनुपस्थिति ने राज्यसभा की पांचवीं सीट को लेकर नए राजनीतिक समीकरण बनने की संभावना को जन्म दे दिया है। इस घटनाक्रम के बाद विपक्ष और सत्तारूढ़ गठबंधन दोनों के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है।

Bihar Rajya Sabha Election

Bihar Rajya Sabha Election: कांग्रेस विधायकों को ऑफर देने का आरोप

कांग्रेस विधायक अब्दुर रहमान ने दावा किया कि उनके तीन साथी विधायकों का फोन फिलहाल बंद है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए की ओर से लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है और उन्हें तरह-तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। रहमान ने कहा कि विधायकों को परेशान किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस के सभी विधायक पार्टी के साथ खड़े हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि कोई भी पार्टी लाइन से अलग नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी विधायक मतदान प्रक्रिया में शामिल हो जाएंगे।

Congress ने एकजुटता की बात दोहराई

इस बीच कांग्रेस के एक अन्य विधायक कमरूल होदा ने स्थिति को सामान्य बताते हुए कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि सभी विधायक जल्द ही पहुंच रहे हैं और किसी तरह की टूट या बिखराव की कोई स्थिति नहीं है। हालांकि, तीन विधायकों की अनुपस्थिति ने बिहार की राजनीति में हलचल जरूर पैदा कर दी है। राज्यसभा की सीटों के लिए जारी इस चुनाव में हर वोट की अहमियत मानी जा रही है, ऐसे में विधायकों की गैरमौजूदगी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Bihar Rajya Sabha Election: 3 विधायकों की वजह से बदलेगा खेल

फिलहाल राजनीतिक दलों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या ये विधायक मतदान के लिए समय पर पहुंचते हैं या नहीं। अगर ऐसा नहीं होता है तो इससे चुनावी गणित पर असर पड़ सकता है और परिणाम भी बदल सकते हैं। अब तक आरजेडी के 24 विधायक और एनडीए के 110 विधायक वोट डाल चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरजेडी के एक विधायक से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। एनडीए से 5 और महागठबंधन से एक प्रत्याशी ने नामांकन किया है।

बीजेपी कोटे से नितिन नवीन, शिवेश राम, तो जदयू कोटे से नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर मैदान में हैं। आरएलएम के उपेंद्र कुशवाहा भी चुनाव लड़ रहे हैं। महागठबंधन से आरजेडी के एडी सिंह ने पर्चा भरा है। अगर कांग्रेस के तीन विधायक वोट नहीं डालते हैं या क्रॉस वोटिंग होती है, तो ऐसी स्थिति में एनडीए के पांचवें उम्मीदवार जीत सकते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments