HomeराजनीतिBihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट...

Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें


Bihar

oi-Ankur Sharma

Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: राज्यसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और एक बार फिर से एनडीए का डंका बजा है। उसने बिहार में सभी पांच सीटों पर जीत हासिल की है। जदयू से सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और शिवेश राम ने राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज की है. राजद के प्रत्याशी एडी सिंह चुनाव हार गए हैं।

आपको बता दें कि राज्यसभा की 26 सीटों पर पहले ही उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इनमें 13 एनडीए को और 13 विपक्ष की सीटें हैं। आज बिहार में एनडीए के सभी 202 विधायकों ने वोट डाला था तो वहीं महागठबंधन की ओर से 4 विधायकों ने मतदान नहीं किया है, इन 4 में से तीन विधायक कांग्रेस के हैं जबकि एक राजद पार्टी से हैं।

Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results

जिन विधायकों ने वोट नहीं किया है, उनके नाम हैं मनोहर प्रसाद, सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास, ये तीनों ही कांग्रेस पार्टी के हैं तो वहीं राजद एमएलए का नाम फैसल रहमान है। आपको बता दें कि राजद को एआईएमआईएम के पांच विधायकों का साथ मिला था बावजूद इसके वो जीत हासिल नहीं कर पाया।

Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार में एनडीए का डंका

चुनावी परिणाम के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘यह बिहार की जनता का दिया हुआ जनादेश है। पांचों सीटें NDA ने जीती है, NDA की जीत ने विपक्ष को अधिक निराश किया है, बिहार में NDA के पांचों उम्मीदवार जीते हैं, इनके लोग वोट देने नहीं आए हैं… ये लोग(विपक्ष) जब हारते हैं तो आरोप लगाते हैं।’

Rajya Sabha Election 2026: हमें जीतना ही था-अशोक चौधरी

तो वही बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने राज्यसभा चुनाव में NDA की जीत पर कहा, ‘हम विधानसभा सत्र से कह रहे थे कि हम पांचों सीट जीतेंगे। विधायकों की जो संख्या है तो उसके मुताबिक हमें जीतना ही था।’

Rajya Sabha Polls 2026: तेजस्वी ने लगाए भाजपा पर गंभीर आरोप

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘हम सब जानते थे कि हमारे महागठबंधन के पास 35 विधायक हैं। शुरू में, हमारे पास 6 कम थे और NDA के पास 3 कम थे लेकिन फिर भी, हमने उनके सामने झुकने के बजाय लड़ना चुना। हम हमेशा उनकी विचारधारा के खिलाफ लड़ेंगे। हम बाद में चार गैरहाजिरों को जवाब देंगे लेकिन अगर कुछ लोगों ने हमें धोखा नहीं दिया होता, तो आज हमारी जीत पक्की होती, क्योंकि हमने 6 की ज़रूरी संख्या पूरी कर ली थी। AIMIM के 5 सदस्यों ने हमारा साथ दिया और BSP ने भी हमारा साथ दिया, धोखा, फ्रॉड, मनी पावर, और एडमिनिस्ट्रेशन का गलत इस्तेमाल भाजपा की आदत है। सिर्फ बिहार राज्य में नहीं। हमने सुना है कि आज जहां भी चुनाव हुए, कई राज्यों में ऐसी ही बातें सामने आई हैं।’



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments