Homeट्रैवलBihar Temple Stampede: बिहार के नालंदा में बड़ा हादसा, माता शीतला मंदिर...

Bihar Temple Stampede: बिहार के नालंदा में बड़ा हादसा, माता शीतला मंदिर में मची भीषण भगदड़, 8 महिलाओं की मौत


Bihar

oi-Puja Yadav

Bihar Nalanda Temple Stampede: बिहार के नालंदा जिले से 31 मार्च को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां के प्रसिद्ध माता शीतला मंदिर में पूजा के दौरान अचानक मची भगदड़ में कम से कम 8 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 12 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

यह हादसा उस समय हुआ जब चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार (शीतला अष्टमी) के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए उमड़े थे।

bihar-news-nalanda-sheetal-mata-temple-stampede

कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?

ANI से मिली जानकारी के मुताबिक, हर मंगलवार को शीतला माता मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जुटती है, लेकिन आज चैत्र का अंतिम मंगलवार होने के कारण सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास की गलियों में तिल रखने की जगह नहीं थी। सुबह पूजा के मुख्य पहर के दौरान अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया।

ANI से बातचीत में चश्मदीदों ने बताया, कतार में लगे लोग आगे निकलने की होड़ करने लगे, जिससे धक्का-मुक्की शुरू हुई। देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई और लोग एक-दूसरे को रौंदते हुए भागने लगे। इस भगदड़ की चपेट में सबसे ज्यादा बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे आए। दम घुटने और भीड़ के नीचे दबने के कारण 8 महिलाओं ने मौके पर ही या अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान और घायलों की स्थिति

जिला प्रशासन ने अब तक 8 मौतों की पुष्टि की है, जिनमें से दो महिलाओं की शिनाख्त हो गई है:

  • रीता देवी (50 वर्ष): पत्नी दिनेश रजक, निवासी सकुन्त, बिहार।
  • रेखा देवी (45 वर्ष): पत्नी कमलेश प्रसाद, निवासी मथुरापुर, नूरसराय।

अन्य मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। वहीं, 12 से अधिक घायलों को स्थानीय प्रशासन की मदद से तुरंत ‘मॉडल अस्पताल’ में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है।

डिप्टी सीएम का भावुक संदेश: हृदयविदारक है यह घटना

डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस हादसे में 8 महिलाओं की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर के बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि नालंदा के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में जो कुछ भी हुआ, वह अत्यंत पीड़ादायक है। नालंदा के माता शीतला मंदिर में हुई भगदड़ की दुखद घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इस हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए सभी श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

सम्राट चौधरी ने सरकार की ओर से आश्वासन देते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, “सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान कर रही है। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस दुख की घड़ी में शक्ति दें।”

घायलों के लिए विशेष चिकित्सा व्यवस्था

हादसे के तुरंत बाद, उपमुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। भी घायल श्रद्धालुओं को बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी निगरानी कर रही है। सरकार ने घोषणा की है कि इस हादसे में घायल हुए सभी व्यक्तियों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

प्रशासन पर उठे सवाल: क्या सुरक्षा में हुई चूक?

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ (SDPO) और जिले के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आज ‘शीतला अष्टमी’ जैसे बड़े अवसर पर जितनी भीड़ की उम्मीद थी, उसके अनुपात में पुलिस बल की तैनाती नहीं की गई थी। बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण (Crowd Management) की कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थिति अनियंत्रित हो गई।

क्या है शीतला अष्टमी का धार्मिक महत्व

चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को शीतला अष्टमी के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन माता शीतला की पूजा करने से चेचक और अन्य बीमारियों से मुक्ति मिलती है। चूंकि यह इस चैत्र मास का आखिरी मंगलवार था, इसलिए ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में महिलाएं ‘बासोड़ा’ (बासी भोजन का भोग) चढ़ाने और सुख-समृद्धि की कामना करने पहुंची थीं। लेकिन आस्था का यह उत्सव मातम में बदल गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments