India
oi-Smita Mugdha
BJP Rajya Sabha Terash Gowalla: असम की राजनीति में तेराश गोवाला एक ऐसे नेता के रूप में उभरे हैं, जिन्होंने जमीनी स्तर से अपनी पहचान बनाई। डिब्रूगढ़ जिले की दुलियाजान विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले गोवाला को खास तौर पर असम के चाय बागान समुदाय (Tea Tribes) की मजबूत आवाज माना जाता है।
तेराश गोवाला पहली बार 2016 में विधायक चुने गए थे। उस चुनाव में उनकी जीत को केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि चाय बागानों में काम करने वाले समुदाय के प्रतिनिधित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा गया था। तब से लेकर अब तक वे दुलियाजान क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं और स्थानीय विकास, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और श्रमिक कल्याण जैसे मुद्दों पर काम करते रहे हैं।

Terash Gowalla Journey: चाय बागानों से शुरू की यात्रा
– तेराश गोवाला की पहचान एक जमीनी नेता की रही है। वे अक्सर चाय बागानों में काम करने वाले श्रमिकों की समस्याओं को विधानसभा में उठाते रहे हैं।
– यही कारण है कि चाय बागानों में काम करने वाले समुदाय में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। भाजपा के संगठन में भी उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण माना जाता है, खास तौर पर ऊपरी असम में पार्टी के विस्तार के संदर्भ में।
– तेराश को बीजेपी ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है और अब वह दिल्ली में प्रदेश और चाय बागान कर्मियों की आवाज बनकर नजर आ सकते हैं। उनकी पहचान ऊपरी असम के कर्मठ और जुझारू नेताओं के तौर पर है।
BJP Rajya Sabha Candidate: असम से खाली हुई हैं राज्यसभा की 3 सीटें
राजनीतिक गलियारों में तेराश गोवाला को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा चल रही थी, लेकिन औपचारिक मुहर मंगलवार (3 मार्च) को लग गई। असम में तीन राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं। रामेश्वर तेली, भुवनेश्वर कलिता और अजीत कुमार भुइयां का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है। इन सीटों के लिए मतदान 16 मार्च 2026 को होना तय है। ऐसे में पार्टी के भीतर संभावित उम्मीदवारों को लेकर कई नाम चर्चा में थे, लेकिन अब औपचारिक मुहर लग गई है।
तेराश गोवाला को दिल्ली की राजनीति में लाकर बीजेपी ने स्पष्ट कर दिया है असम की राजनीति में क्षेत्रीय और सामाजिक आधार वाले नेताओं को केंद्र में बड़ी भूमिका मिलती रहेगी। आने वाले राज्यसभा चुनाव उनके राजनीतिक भविष्य की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
-

Assembly Elections 2026: होली के बाद 5 राज्यों में बजेगा चुनावी बिगुल, बंगाल में 7 फेज में वोटिंग
-

West Bengal Election: BJP ने क्यों SIR वोटर डिलीट्स को बनाया चुनावी हथियार? परिवर्तन यात्रा से लगी सियासी आग
-

BJP Rajya Sabha List: कौन हैं जोगेन मोहन जो असम से पहुंचेंगे राज्यसभा? चुनाव से पहले पार्टी का बड़ा दांव
-

Rajya Sabha Election BJP List: बिहार से नितिन नबीन ,बंगाल से राहुल सिन्हा, कौन हैं BJP के 9 राज्यसभा उम्मीदवार
-

Shivesh Kumar: कौन हैं शिवेश कुमार, नितिन नवीन के साथ जाएंगे राज्यसभा? बिहार भाजपा में हलचल तेज
-

Ladli Behna Yojana: मार्च की 34वीं किस्त कब आएगी? खातों में 1500 रुपये आने की पूरी डिटेल्स और तारीख—जानिए
-

छतरपुर में आज गूंजेगा ‘संकल्प’ का स्वर: दामोदर यादव मंडल की विशाल सभा को मिली अनुमति, हजारों समर्थक जुटेंगे
-

MP News BJP: बीजेपी भोपाल जिला कार्यकारिणी का विस्तार, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
-

IND vs ENG: बिना मैच खेले ही बाहर हो सकती है टीम इंडिया? टूटेगा करोड़ों फैंस का दिल! ICC ने बढ़ाई टेंशन
-

Khamenei Viral Photo: मौत के बाद आखिर क्यों वायरल हो रही खामेनेई की यह तस्वीर? वजह जान आप भी होंगे हैरान!
-

Khamenei killing Story: खामेनेई की लोकेशन लीक कैसे हुई? किसने दिया पता? War Tech का खेल जान हैरान हो जाएंगे
-

15000 रन बनाने वाले दिग्गज क्रिकेटर पर जान का खतरा, ईरान-इजराइल युद्द में फंसने पर लगाई मदद की गुहार
-

Silver Price Today: मार्च की पहली सुबह ₹20,000 उछली चांदी, अब कितने का मिल रहा है 100gm सिल्वर, लेटेस्ट रेट
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 1 March: कल का मैच कौन जीता- भारत vs वेस्टइंडीज, टी20 विश्व कप 2026
-

Hyderabad Tunnel Project: हैदराबाद में 10 किमी का टनल रोड, ₹5,000 करोड़ में बनेगी अंडरग्राउंड कनेक्टिविटी



