HomeराजनीतिBudh Nakshatra Parivartan 2026: बुध का हुआ नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों...

Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध का हुआ नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर गिर सकती है गाज, संभलकर रहें


Astrology

oi-Ankur Sharma

Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध ग्रह आज से लेकर 2 अप्रैल तक राहु के स्वामित्व वाले शतभिषा नक्षत्र में रहेंगे जिसकी वजह से कुछ राशियों को संभल कर रहने की जरूरत है वरना उन्हें मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है उन्हें आर्थिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों को राजकुमार कहा जाता है, जो कि बुद्धि, वाणी और तर्क को प्रभावित करते हैं। यदि कुंडली में बुध मजबूत हो तो व्यक्ति तेज दिमाग, चतुर और संवाद कुशल होता है।

जबकि शतभिषा नक्षत्र को रहस्यमय, शोध, चिकित्सा और तकनीकी ज्ञान से जुड़ा नक्षत्र माना जाता है। ऐसे में बुध के इस परिवर्तन का असर बुद्धि, व्यापार, शिक्षा, संचार और तकनीक से जुड़े क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है। इसे सौ चिकित्सकों का नक्षत्र भी कहते हैं।

Budh Nakshatra Parivartan

बुध के इस गोचर से इन तीन राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है और ये तीन राशियां हैं कर्क, कन्या और मीन। इन्हें अपने वाणी और क्रोध पर कंट्रोल रखने की जरूरत है वरना इनका बना बनाया काम बिगड़ जाएगा और इनके रिश्ते भी प्रभावित होंगें। हालांकि इन तीन राशियों को करियर में तरक्की के भी मौके मिलेंगे और धनलाभ भी होगा लेकिन आवेश में आकर आपको चीजों को बिगाड़़ना नहीं हैं।

Budh Nakshatra Parivartan 2026 Effect: इन तीन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

  • कर्क राशि (Cancer): करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं हालांकि किसी भी निवेश से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना जरूरी होगा। इस समय जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें और योजनाओं को गोपनीय रखें।
  • कन्या राशि (Virgo): करियर और व्यापार में नई संभावनाएं बन सकती हैं लेकिन अपने निर्णयों में संतुलन रखें और कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करें।
  • मीन राशि (Pisces): खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट बनाकर चलना जरूरी होगा। कुछ मामलों में मानसिक तनाव महसूस हो सकता है इसलिए बड़े फैसले आवेश में ना करें।

Budh Nakshatra Parivartan 2026 upay: क्या करें उपाय?

बुधवार के दिन भगवान भगवान गणेश की पूजा करें और हरी मूंग या हरे वस्त्र का दान करें। पूजा के दौरान ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का 108 बार जप करें और छात्रों और जरूरतमंदों को किताबें दान करना भी शुभ रहेगा। आपको बता दें कि बुध ग्रह व्यक्ति की बुद्धि, वाणी, शिक्षा और व्यापारिक क्षमता को प्रभावित करता है। यदि कुंडली में बुध मजबूत हो तो व्यक्ति तेज दिमाग, समझदार और सफल संवादकर्ता बन सकता है।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें। हमारा मकसद किसी भी तरह का अंधविश्वास फैलाना नहीं है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments