Uttarakhand
oi-Pavan Nautiyal
Char dham Yatra 2026: 19 अप्रैल में शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा को लेकर बीकेटीसी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। साथ ही इस बार कड़े नियम भी लागू किए जा रहे हैं। जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और धाम की आस्था और गरिमा भी बने रहे।
BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया गैर सनातनी के प्रवेश में परिबंध के अलावा इस बार मंदिर परिसर के एक सीमित दायरे में यूट्यूबर, ब्लॉगर को प्रतिबंधित किया जाएगा। मोबाइल और कैमरे इत्यादि के लिए मंदिर परिसर BKTC द्वारा क्लॉकरूम बनाए जाएंगे।

सभी के मोबाइल मंदिर परिसर में रखवाये जाएंगे। हेमंत द्विवेदी ने कहा की मंदिर के गर्भ गृह में किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। यात्रा 19 अप्रैल से अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी।
केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने यात्रा वर्ष 2026-27 को ध्यान में रखते हुए 121 करोड़ रुपये से अधिक का अनुमानित बजट पारित किया है। तीर्थ पुरोहितों के हितों को ध्यान में रखते हुए ‘तीर्थ पुरोहित कल्याण कोष’ की स्थापना का भी प्रस्ताव पारित किया गया है। मंदिर परिसर के रखरखाव, रेलिंग मरम्मत, रंग-रोगन, ऑनलाइन पूजा व्यवस्था और वेबसाइट को और अधिक व्यवस्थित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। यात्रा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी कर ली जाएंगी।
2026 की चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। 6 मार्च से 16 मार्च के बीच महज दो सप्ताह में 6 लाख 17 हजार 853 से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें केदारनाथ के लिए 2 लाख 6 हजार से अधिक, बदरीनाथ के लिए 1 लाख 82 हजार से अधिक, गंगोत्री के लिए 1 लाख 15 हजार से अधिक और यमुनोत्री के लिए 1 लाख 13 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
इस बार शीतकालीन यात्रा को लेकर भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 16 मार्च 2026 तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शीतकालीन पूजा स्थलों पर दर्शन किए। बदरीनाथ के शीतकालीन स्थल योग बदरी पांडुकेश्वर और नृसिंह मंदिर जोशीमठ में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जबकि केदारनाथ की शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में 31 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
-

Mojtaba Khamenei Health: ईरान में धमाके के बीच फरार हुए मोजतबा खामेनेई, इस देश ने दी शरण
-

Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: बिहार में NDA का डंका, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट
-

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! ₹2990 सस्ता हुआ गोल्ड, 15 मार्च को क्या है 22K-18K का भाव
-

जीत का जश्न अभी थमा नहीं था कि मिली एक और गुड न्यूज! सूर्या ने फैंस से छिपाई बड़ी बात, एक वीडियो से खुला राज
-

आज का सिंह राशिफल 15 मार्च 2026: कार्यक्षेत्र में मिलेगी नई पहचान, रिश्तों में रखें धैर्य
-

Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें
-

अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला
-

PNG New Rule: घर में पाइपलाइन गैस और LPG दोनों हैं तो सावधान! तुरंत करें ये काम, सरकार का नया आदेश लागू
-

Bengal Opinion Poll 2026: बंगाल का अगला CM कौन? TMC या BJP किसको कितनी सीटें? नए ओपिनियन पोल ने बढ़ाया सस्पेंस
-

‘सबको माफ करते हुए जाओ,’ बेड पर पड़े हरीश राणा ने आखिरी बार झपकाईं पलकें, सामने आया अंतिम विदाई का VIDEO
-

‘मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?’, 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट
-

Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा?



