Homeट्रैवलChennai Weather: बल्लेबाज या गेंदबाज, चेपॉक की लाल मिट्टी किसका देगी साथ?...

Chennai Weather: बल्लेबाज या गेंदबाज, चेपॉक की लाल मिट्टी किसका देगी साथ? बीच मैच में मौसम लेगा यू-टर्न!


Cricket

oi-Sohit Kumar

CSK vs PBKS Pitch Weather Report: राजस्थान रॉयल्स के हाथों 8 विकेट की करारी शिकस्त झेलने के बाद अब पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) वापसी की फिराक में है। शुक्रवार यानि आज उनका सामना पिछले साल की रनर-अप पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा। मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, टॉस के लिए दोनों कप्तान 30 मिनट पहले यानि 7:00 मैदान पर आएंगे। एक्शन से पहले चेन्नई के पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

चेन्नई अपने होम ग्राउंड पर खेल रही है, ऐसे में उन्हें अपनी चिर-परिचित परिस्थितियों का फायदा मिलने की उम्मीद है, हालांकि टीम को कम से कम दो हफ्तों तक एमएस धोनी की कमी खलेगी। दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस को धूल चटाकर पंजाब के हौसले सातवें आसमान पर हैं।

Chennai Super Kings

धोनी अभी बाहर हैं, लेकिन टीम के लिए अच्छी खबर ‘बेबी एबी’ यानी डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर आ सकती है। हालांकि कप्तान गायकवाड़ ने उनके खेलने पर सस्पेंस रखा है, पर नेट्स में उनकी बल्लेबाजी देख फैंस की उम्मीदें जाग गई हैं। ऋतुराज गायकवाड़ के लिए पावरप्ले में लेफ्ट-आर्म पेसर्स मुसीबत रहे हैं (औसत 23)। वहीं, संजू सैमसन का बल्ला अर्शदीप सिंह के खिलाफ जमकर बोलता है।

दूसरी ओर श्रेयस अय्यर की चोट को लेकर उठ रहे सवालों पर असिस्टेंट कोच ब्रैड हैडिन ने विराम लगा दिया है। अय्यर पूरी तरह फिट हैं और प्रैक्टिस में लंबे छक्के जड़ रहे हैं। अगर सैमसन पावरप्ले के बाद टिक जाते हैं, तो पंजाब को युजवेंद्र चहल को मोर्चे पर लगाना होगा। चहल ने सैमसन को अब तक 5 बार आउट किया है।

CSK vs PBKS Pitch Report: कैसा रहेगा चेपॉक की पिच का मिजाज?

चेपॉक की पिच आमतौर पर स्पिनर्स के लिए मददगार होती है और यहां औसत स्कोर 159 के करीब रहता है। हालांकि, हालिया वर्ल्ड कप के ट्रेंड को देखें तो विकेट बल्लेबाजी के लिए भी अनुकूल हो सकता है। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छा बाउंस और मूवमेंट मिल सकता है, लेकिन 8वें से 10वें ओवर के बाद पिच काफी धीमी हो जाती है और स्पिनर्स हावी होने लगते हैं। IPL 2026 के मौजूदा ट्रेंड को देखें तो टॉस जीतने वाली टीमें गेंदबाजी चुनना पसंद कर रही हैं। चेपॉक की बड़ी बाउंड्रीज और धीमेपन की वजह से यहां 165-170 का स्कोर चुनौतीपूर्ण माना जाता है।

CSK vs PBKS, Chennai Weather: चेन्नई में कैसा रहेगा आज का मौसम?

शुक्रवार, 3 अप्रैल को चेन्नई का मौसम खिलाड़ियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। दिन के समय अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, लेकिन उमस के कारण इसका महसूस होने वाला तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और खिली हुई धूप निकलेगी, बारिश की संभावना नहीं के बराबर है, इसलिए मैच में खलल पड़ने की कोई गुंजाइश नहीं है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments