International
oi-Smita Mugdha
China Pakistan Gwadar Port: चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) और ग्वादर पोर्ट परियोजना में लगातार हो रही देरी को लेकर चीन ने पाकिस्तान पर सख्त रुख अपनाया है। हाल ही में चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात कर इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। चीन ने स्पष्ट किया कि ये दोनों परियोजनाएं न केवल रणनीतिक बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसमें देरी स्वीकार नहीं है। साथ ही, मुनीर को तालिबान और ईरान संकट को लेकर भी अल्टीमेटम दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन ने पाकिस्तान से अपने नागरिकों और निवेश की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। बलूचिस्तान में सक्रिय बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) द्वारा लगातार हमलों के कारण कई चीनी इंजीनियरों की जान जा चुकी है, जिससे बीजिंग की चिंता और बढ़ गई है। यही वजह है कि चीन अब इस प्रोजेक्ट की गति तेज करने के लिए इस्लामाबाद पर दबाव बना रहा है।

China Pakistan Gwadar Port: ग्वादर पोर्ट पर चीन की बड़ी रणनीति
– ग्वादर पोर्ट को चीन एक बड़े व्यापारिक और ऊर्जा हब के रूप में विकसित करना चाहता है। इसका लक्ष्य इसे दुबई जैसे प्रमुख पोर्ट के विकल्प के रूप में स्थापित करना है।
– इसके अलावा, चीन की योजना ग्वादर को एक संभावित नौसैनिक अड्डे (Naval Base) के रूप में विकसित करने की भी है, जिससे हिंद महासागर क्षेत्र में उसकी रणनीतिक पकड़ मजबूत हो सके।
– अगर ग्वादर पोर्ट पूरी क्षमता से काम करता, तो पाकिस्तान और चीन दोनों को बड़े आर्थिक लाभ मिल सकते थे। लेकिन सुरक्षा चुनौतियों और राजनीतिक अस्थिरता ने इस परियोजना की प्रगति को धीमा कर दिया है।
CPEC के भविष्य पर मंडरा रहा खतरा
चीन को अब सीपीईसी (CPEC) प्रोजेक्ट के भविष्य को लेकर भी चिंता सताने लगी है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और तालिबान के साथ संघर्ष ने क्षेत्रीय स्थिरता को प्रभावित किया है। चीन चाहता है कि यह प्रोजेक्ट अफगानिस्तान तक विस्तारित हो, ताकि काबुल को ग्वादर पोर्ट के जरिए वैश्विक व्यापार से जोड़ा जा सके। लेकिन मौजूदा हालात इस दिशा में बड़ी बाधा बन रहे हैं।
CPEC 2.0 पर चीन ने रखी पाकिस्तान के सामने कठोर शर्त
चीन ने साफ कर दिया है कि जब तक मौजूदा CPEC परियोजनाएं पूरी नहीं होतीं, तब तक CPEC 2.0 के तहत कोई नया निवेश शुरू नहीं किया जाएगा। यह पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह लंबे समय से दूसरे चरण के निवेश की उम्मीद कर रहा था। विश्लेषकों के अनुसार, ईरान में जारी तनाव और मध्य-पूर्व की अस्थिरता ने भी चीन की चिंता बढ़ा दी है। बीजिंग को डर है कि इन हालात का असर उसके निवेश और नागरिकों की सुरक्षा पर पड़ सकता है।
-

China CCTV Ban India: सावधान! 1 अप्रैल से बंद हो जाएंगे ये CCTV कैमरे, क्या आपके घर में भी लगा है ‘चीनी जासूस’
-

Pakistan Embarrassment: मुनीर चले थे जंग में चौधरी बनने, ईरान ने उछाल दी टोपी, पाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती
-

Indus Waters Treaty: बिना भारत के क्यों हो रहा सिंधु जल संधि पर फैसला, हेग कोर्ट का एकतरफा रुख क्यों?
-

Masood Azhar Brother Dead: मसूद अजहर के भाई को किसने उतारा मौत के घाट? पाकिस्तान में UNKNOWN KILLER का खौफ
-

US Iran जंग में पिस रहा पाकिस्तान, सरकार ने दाम बढ़ाने को दी मंजूरी, क्या होगा नया भाव?
-

Iran America War: ‘भारत ही युद्ध रूकवा सकता है’, ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका
-

Dhurandhar In Pakistan: धुरंधर के चक्कर में असली वाले जमील जमाली को दाऊद से कनेक्शन पर देना पड़ी सफाई- Video
-

PSL में शर्मनाक कांड, फखर ज़मान पर लगा बैन, बॉल-टेंपरिंग की लाइव चोरी के बाद आया फैसला
-

PSL 2026 के दौरान लाहौर में कुदरत का तांडव, आंधी में उड़े कवर्स और ग्राउंड स्टाफ? टॉस में हुई देरी! VIDEO
-

Pakistan Electricity Crisis: पाक में सिर्फ 25 दिन की बची बिजली! 70% इलाकों की होगी बत्ती गुल, गैस सप्लाई ठप
-

पाकिस्तान क्रिकेट पर लगा एक और कलंक! PSL में फखर जमान ने की सरेआम बेईमानी, मचा हड़कंप
-

Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह?
-

IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी?
-

Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो
-

Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत



