Cricket
oi-Amit Kumar
IPL 2026 CSK vs PBKS: चेपॉक के किले में आयुष म्हात्रे ने तूफानी पारी खेलकर चेन्नई सुपर किंग्स को बड़े टोटल की ओर बढ़ाने का काम किया। इस दमदार पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने 210 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चन्नई की टीम ने 20 ओवर में 209/5 का स्कोर खड़ा किया। युवा म्हात्रे ने 73 रन बनाए, जबकि पंजाब के लिए विजयकुमार विशक ने सर्वाधिक दो विकेट झटके।
आयुष म्हात्रे ने दमदार पारी से रचा इतिहास (IPL 2026 CSK vs PBKS)
आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को चेपॉक के मैदान पर एक नया इतिहास भी रचा गया। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने अपनी तूफानी पारी से मिस्टर आईपीएल कहे जाने वाले सुरेश रैना का एक बड़ा रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए म्हात्रे ने महज 18 साल की उम्र में वह कारनामा कर दिखाया, जो अब तक चेन्नई के इतिहास में कोई नहीं कर सका था।

टूट गया रैना का ये बड़ा रिकॉर्ड
सुरेश रैना ने साल 2008 में चेपॉक के मैदान पर 21 साल 148 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़कर रिकॉर्ड बनाया था। 18 सालों तक यह रिकॉर्ड अटूट रहा, लेकिन शुक्रवार को आयुष म्हात्रे ने इसे तोड़ दिया। म्हात्रे ने महज 18 साल 261 दिन की उम्र में पंजाब के खिलाफ अर्धशतक लगाकर चेपॉक में सबसे कम उम्र में 50 रन बनाने वाले सीएसके बल्लेबाज बन गए हैं।
रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में हुए थे शामिल
म्हात्रे को पिछले सीजन (2025) में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था, लेकिन उनकी बल्लेबाजी को देखते हुए टीम ने उन्हें 2026 की नीलामी से पहले रिटेन किया, जिसका फल आज टीम को मिला। मैच की शुरुआत चेन्नई के लिए अच्छी नहीं रही थी। स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में आयुष म्हात्रे ने मैदान पर उतरते ही आक्रामक रुख अपनाया।
धमाकेदार बल्लेबाजी से जीता दिल
म्हात्रे ने 43 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 शानदार छक्के और 6 चौके शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 169.77 का रहा। उन्होंने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए 96 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इस पार्टनरशिप की खास बात यह रही कि गायकवाड़ (22 रन) ने म्हात्रे को ज्यादा स्ट्राइक दी और युवा खिलाड़ी ने 38 गेंदों में 67 रन कूट दिए।
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 3 April: CSK vs PBKS, कौन मचाएगा तबाही? बैटर्स का राज या बॉलर्स का वार!
-

IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के ‘असली हीरो’ का निधन! शराब ने डुबोया करियर
-

CSK vs PBKS: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जोरदार टक्कर, कौन बनेगा DHONI के घर का नया बादशाह?
-

DC vs MI: ‘कुछ टीमें सालों से ट्रॉफी को तरस रही हैं’, मैच से पहले महायुद्ध, MI ने दिल्ली को किया ट्रोल
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 31 March: कल का मैच कौन जीता- PBKS vs GT
-

Sameer Rizvi IPL 2026 salary: DC को जीत दिलाने वाले समीर रिजवी की सैलरी कितनी? कभी CSK ने दिए थे 8.4 करोड़
-

RCB के खिलाड़ी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, IPL में खेलने से रोकने पर कर दिया बोर्ड पर केस
-

RCB vs CSK Ticket Prices: धोनी के बिना भी जबरदस्त क्रेज! 65,800 में बिक रहा एक टिकट, टूट गए सारे रिकॉर्ड
-

LIVE मैच के दौरान स्टैंड्स में चले लात-घूंसे! स्टेडियम में सरेआम गुंडागर्दी, हुई जमकर मारपीट? वीडियो वायरल
-

ईशान किशन को SRH का कप्तान बनाने से खुश नहीं हैं युवराज सिंह, टीम के फैसले पर उठाया सवाल
-

KKR vs SRH: केकेआर की एक गलती से चला गया मैच, हैदराबाद के 2 खिलाड़ियों ने पलटा गेम
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- LSG vs DC
-

Punjab Kings की जीत के बाद श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा का VIDEO VIRAL, किया PBKS की प्लानिंग का खुलासा
-

IPL 2026 Points Table: DC vs LSG मैच के बाद बड़ा उलटफेर, तालिका में मुंबई इंडियंस को भारी नुकसान
-

LSG vs DC: 26/4 के स्कोर से दिल्ली ने ऐसे खड़ा किया जीत का किला, 2 बल्लेबाजों ने तोड़ा लखनऊ का सपना



