Cricket
oi-Amit Kumar
DC vs GT IPL 2026 David Miller: आईपीएल 2026 के सबसे बड़े रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की 1 रन से हार के बाद लगातार बहस हो रही है। मैच की अंतिम 2 गेंदों पर जब 2 रनों की जरूरत थी। तब डेविड मिलर ने सिंगल लेने से मना कर दिया और अंत में टीम मैच हार गई। इस फैसले पर जहां क्रिकेट जगत दो गुटों में बंटा हुआ है। वहीं दिग्गज सुनील गावस्कर और सोशल मीडिया के जोफ्रा आर्चर के बयानों ने चर्चा गर्म कर दी है।
सुनील गावस्कर ने किया मिलर का बचाव (DC vs GT IPL 2026 David Miller)
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने मिलर के फैसले को गलत मानने से इनकार कर दिया है। गावस्कर के मुताबिक मिलर अच्छी लय में थे और उन्हें खुद पर भरोसा था कि वे आखिरी गेंद पर मैच खत्म कर देंगे। इसे ब्लंडर कहना गलत है क्योंकि एक सेट बल्लेबाज का खुद पर भरोसा करना स्वाभाविक है। गावस्कर ने प्रसिद्ध कृष्णा की भी तारीफ की, जिन्होंने ऐन वक्त पर सटीक स्लोअर बाउंसर फेंककर मिलर को छका दिया।

गावस्कर ने पुराने मैच को किया याद
गावस्कर ने मिलर की चूक को समझाने के लिए 1986 के भारत-ऑस्ट्रेलिया टाइड टेस्ट का उदाहरण दिया। गावस्कर ने बताया कि उस ऐतिहासिक मैच में रवि शास्त्री ने सही समय पर सिंगल लेकर स्कोर बराबर किया था। उन्होंने कहा कि मिलर को भी कुलदीप यादव पर भरोसा करना चाहिए था और सिंगल लेकर कम से कम स्कोर बराबर (टाई) कर लेना चाहिए था।
जोफ्रा आर्चर की भविष्यवाणी ने फिर चौंकाया
मैच खत्म होते ही इंग्लैंड के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का 27 नवंबर 2013 का एक ट्वीट वायरल हो गया। आर्चर ने तब लिखा था कि Miller mad? Cricket at 11:30। ठीक 13 साल पहले आर्चर ने यह ट्वीट तब किया था जब दक्षिण अफ्रीका एक वनडे मैच में पाकिस्तान से 1 रन से हारा था और मिलर आखिरी गेंद पर फिनिश नहीं कर पाए थे। बुधवार रात को दिल्ली के साथ भी हूबहू यही कहानी दोहराई गई।
राशिद खान की फिरकी का जादू
पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन ने गुजरात की जीत का श्रेय राशिद खान को दिया। राशिद ने 4 ओवर में मात्र 17 रन देकर 3 विकेट लिए। पीटरसन का मानना है कि गुजरात की बाकी गेंदबाजी साधारण थी, लेकिन राशिद की किफायती गेंदबाजी ने दिल्ली को रन बनाने से रोके रखा।
-

IPL 2026: खिलाड़ियों की फ़ालतू उछल-कूद बंद, BCCI ने रातोंरात जारी किया नया फरमान
-

DC vs GT: डेविड मिलर नहीं, शुभमन गिल ने हराया दिल्ली कैपिटल्स को मैच, पूरी कहानी अब आई सामने
-

KKR vs LSG Kolkata Weather: कोलकाता में येलो अलर्ट, केकेआर-लखनऊ गेम पर मंडराया बारिश का खतरा
-

Gujarat Titans की पहली जीत पर लगा दाग! GT के कप्तान शुभमन गिल को किस गलती की मिली इतनी बड़ी सजा?
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 April: DC vs GT, अरुण जेटली स्टेडियम में रनों की बारिश या गेंदबाजों का जलवा?
-

DC vs GT: मैच से पहले दिल्ली में झमाझम बारिश! गुजरात के खिलाफ मैच होगा या नहीं? ऐसा रहेगा मौसम
-

DC vs GT: दिल्ली में ‘जोस द बॉस’ का कहर, 1 ओवर में कुटे 23 रन, 600वां टी-20 छक्का जड़ रचा इतिहास
-

DC vs GT: आज के मैच की प्लेइंग-11 में होगा बड़ा फेरबदल! दिल्ली के खिलाफ गुजरात खोलना चाहेगी जीत का खाता
-

IPL फैंस के लिए खुशखबरी, आधी रात तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, मैच के बाद घर जाने की टेंशन खत्म!
-

DC vs GT: 9 साल का सूखा खत्म, 3273 दिन बाद हुआ ये करिश्मा! वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक जड़ किया कमाल
-

DC vs GT: गुजरात ने रोका दिल्ली का विजय रथ, आखिरी दो गेंदों में 2 रन नहीं बना सकी कैपिटल्स
-

RR vs MI: राजस्थान-मुंबई मैच में ओवर कटौती चालू, कितने बजे रद्द होगा मुकाबला
-

Who Won Yesterday Cricket Match 08 April, 2026: कल का कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, DC vs GT
-

MI vs RR: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की बुमराह के खिलाफ अग्निपरीक्षा, क्या फिर चलेगा बिजली की स्पीड से बल्ला?
-

IPL 2026: क्या KKR के ड्रेसिंग रूम में सब ठीक नहीं है? शाहरुख खान और वेंकी मैसूर के बीच जोरदार बहस, VIDEO



