Cricket
oi-Amit Kumar
IPL 2026 DC vs GT: आईपीएल 2026 के सबसे रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को उनके घर में 1 रन से हरा दिया है। 211 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम तमाम उतार-चढ़ाव के बाद जीत के बेहद करीब पहुंच गई थी। लेकिन आखिरी दो गेंदों पर जरूरी 2 रन नहीं बना सकी।
आखिरी ओवर में निकला मैच का नतीजा (IPL 2026 DC vs GT)
मैच का फैसला अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर हुआ। दिल्ली को जीत के लिए आखिरी दो गेंदों में सिर्फ 2 रनों की दरकार थी। क्रीज पर जमे हुए बल्लेबाजों से जीत की उम्मीद थी, लेकिन गुजरात के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ से दिल्ली के हाथ से जीत छीन ली। दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवर में 209 रन ही बना सकी और महज 1 रन के अंतर से सीजन की पहली हार झेली।

केएल राहुल ने बनाए 52 गेंदों में 92 रन
दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने धमाकेदार पारी खेलकर बल्ले से चमक बिखेरी। उन्होंने महज 29 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और 52 गेंदों में 92 रनों की आतिशी पारी खेली। हालांकि, जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। तब वे मोहम्मद सिराज की गेंद पर जोस बटलर को कैच थमा बैठे। राहुल की इस पारी में शानदार चौके और छक्के शामिल थे, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से वैसा साथ नहीं मिला।
बल्लेबाजों ने किया निराश
विशाल लक्ष्य के दबाव में दिल्ली का मिडिल ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। पिछली जीत के हीरो रिजवी आज खाता भी नहीं खोल सके। कप्तान अक्षर को राशिद खान ने सिर्फ 2 रन पर पवेलियन भेज दिया। मिलर 12 रन पर रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर गए, हालांकि बाद में वे फिर बल्लेबाजी के लिए लौटे, लेकिन टीम को पार नहीं लगा सके। नीतीश राणा (5) और ट्रिस्टन स्टब्स (7) भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बनाए थे। कप्तान शुभमन गिल ने 70 रनों की सधी हुई पारी खेली। जोस बटलर ने 52 रन बनाकर टी20 क्रिकेट में अपने 600 छक्के पूरे किए। वाशिंगटन सुंदर ने 3273 दिनों के सूखे को खत्म करते हुए शानदार 55 रन बनाए।
-

DC vs GT: 9 साल का सूखा खत्म, 3273 दिन बाद हुआ ये करिश्मा! वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक जड़ किया कमाल
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 April: DC vs GT, अरुण जेटली स्टेडियम में रनों की बारिश या गेंदबाजों का जलवा?
-

DC vs GT: दिल्ली में ‘जोस द बॉस’ का कहर, 1 ओवर में कुटे 23 रन, 600वां टी-20 छक्का जड़ रचा इतिहास
-

DHONI की CSK में खेलने के लिए खतरनाक खिलाड़ी हुआ फिट! अब होगी चौके-छक्कों की बौछार? VIDEO
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 6 April: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs पंजाब किंग्स
-

Vaibhav Suryavanshi ने IPL 2026 में मचाई गजब की तबाही, टूट गया ऋषभ पंत का सबसे बड़ा रिकॉर्ड!
-

IPL 2026 के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी टीम इंडिया में एंट्री? मास्टर प्लान तैयार
-

अंपायर की गलती ने छीना SRH से मैच, आवेश खान की बेवकूफी को किया नजरअंदाज, कैसे पेनल्टी से बचे ऋषभ पंत
-

IPL 2026: आईपीएल का हिस्सा रहे 3 खिलाड़ियों का अब हो चुका निधन, कौन हैं ये दिग्गज नाम
-

BCCI और IPL टीमों को हर साल 2400 करोड़ का नुकसान! आखिर कैसे काम करता है आईपीएल का बिजनेस मॉडल?
-

IPL 2026: क्या हार्दिक पांड्या फिर से नहीं करेंगे कप्तानी? कब और कहां है मुंबई इंडियंस का अगला मैच
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 7 April: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान vs मुंबई इंडियंस
-

IPL 2026: क्या KKR के ड्रेसिंग रूम में सब ठीक नहीं है? शाहरुख खान और वेंकी मैसूर के बीच जोरदार बहस, VIDEO
-

KKR vs PBKS: केकेआर-पंजाब मैच रद्द होने पर पॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, RCB की कुर्सी गई नीचे
-

CSK Playoffs Scenario: चेन्नई सुपर किंग्स हो जाएगी प्लेऑफ़ से बाहर? हार की हैट्रिक से मुश्किल हुई राह



