Homeट्रैवलDC vs MI: अरुण जेटली स्टेडियम में 'रिजवी' का राज! बल्ले से...

DC vs MI: अरुण जेटली स्टेडियम में ‘रिजवी’ का राज! बल्ले से ऐसे बदला मैच, मुंबई का किया बुरा हाल!


Cricket

oi-Amit Kumar

DC vs MI IPL 2026 Sameer Rizvi: आईपीएल 2026 के 8वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली एक समय गहरे संकट में थी। लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर समीर रिजवी ने एक बार फिर संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए टीम को यादगार जीत दिलाई।

समीर रिजवी ने पलटा मैच (DC vs MI IPL 2026 Sameer Rizvi)

दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में केएल राहुल (1) का विकेट गिरा, फिर नीतीश राणा (0) रन आउट हो गए। पाथुम निसांका (44) ने पारी को संभाला, लेकिन उनके आउट होने के बाद पूरी जिम्मेदारी समीर रिजवी पर आ गई। लखनऊ के खिलाफ 70 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले रिजवी ने आज फिर दबाव में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

DC vs MI 1

शतक से चूक गए समीर रिजवी

रिजवी और निसांका के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 66 रनों की पार्टनरशिप ने दिल्ली की जीत की नींव रखी। 95 लाख के इस खिलाड़ी ने करोड़ों के स्टार्स से सजी मुंबई की गेंदबाजी को बौना साबित कर दिया। रिजवी ने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया, लेकिन शतक से चूक गए। रिजवी 90 रन बनाकर कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए।

मुंबई ने बनाए थे 162 रन

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाए। रोहित शर्मा (35) ने पारी के दौरान एक खास उपलब्धि हासिल की। वे आईपीएल में किसी एक टीम (दिल्ली) के खिलाफ 51 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने एमएस धोनी (50 छक्के बनाम RCB) का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा।

काम नहीं आया सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक

कप्तान हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में कमान संभाल रहे सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। हालांकि, उनकी यह मेहनत रिजवी के तूफानी अंदाज के सामने फीकी पड़ गई। दिल्ली के गेंदबाजों ने मुंबई को बड़े स्कोर तक जाने से रोका। मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, विपरज निगम और टी. नटराजन ने एक-एक सफलता हासिल की। कम स्कोर ने दिल्ली के बल्लेबाजों को वापसी का मौका दिया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments