Homeउत्तराखंडDelhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर...

Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन


Delhi

oi-Sumit Jha

AAP protest Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों ने सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष आतिशी के नेतृत्व में विधायकों ने भाजपा सरकार पर देश में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत पैदा करने का आरोप लगाया।

आतिशी ने कहा कि सरकार की विफल विदेश नीति के कारण आज जनता को सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। विधायकों ने ‘नरेन्द्र मोदी ने किया सरेंडर, गायब हुआ गैस सिलेंडर’ के नारे लगाते हुए पैदल मार्च निकाला और जनता की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया।

AAP protest Delhi Assembly

Gas cylinder shortage Delhi: गैस किल्लत और विदेश नीति पर हमला

आतिशी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अमेरिका और ट्रंप के सामने घुटने टेक दिए हैं, जिसका खामियाजा आज पूरा देश भुगत रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत कूटनीति की वजह से देश में रसोई गैस की भारी कमी हो गई है। आज दिल्ली समेत पूरे भारत में लोग एक-एक सिलेंडर के लिए तरस रहे हैं। आतिशी के अनुसार, 56 इंच की छाती का दावा करने वाली सरकार आज जनता को बुनियादी सुविधाएं देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।

फ्री सिलेंडर के वादे पर तंज

भाजपा के चुनावी वादों पर कटाक्ष करते हुए आतिशी ने कहा कि सरकार ने होली और दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने की बात कही थी। अब समझ में आया है कि इनका ‘फ्री’ का तरीका क्या है-इन्होंने बाजार से सिलेंडर ही गायब कर दिए हैं। जब सिलेंडर मिलेगा ही नहीं, तो पैसे भी नहीं देने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि लोग अब मजबूरी में इंडक्शन और लकड़ियों पर खाना बना रहे हैं। भाजपा सरकार दिल्ली की जनता को मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी और गैस देने में विफल रही है।

महिलाओं को सम्मान राशि न मिलने का मुद्दा

प्रदर्शन के दौरान आतिशी ने महिलाओं को मिलने वाली 2500 रुपये की सम्मान राशि पर भी सवाल उठाए। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री ने मार्च 2025 तक यह पैसा खातों में भेजने का वादा किया था, लेकिन मार्च 2026 बीत जाने के बाद भी एक भी महिला को यह राशि नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल कागजों पर बजट और घोषणाएं करती है, जबकि हकीकत में मोहल्ला क्लीनिक बंद हो रहे हैं और अस्पतालों में दवाइयां तक उपलब्ध नहीं हैं।

ये भी पढे़ं: Punjab News: ‘नशा माफियाओं से डर लगता है तो छोड़ दें AAP पार्टी’, मनीष सिसोदिया ने दी सीधी चेतावनी

सदन से विधायकों के निलंबन पर नाराजगी

विधायक संजीव झा ने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए विपक्ष की आवाज दबा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आप’ विधायकों को न केवल सदन से बल्कि विधानसभा परिसर और व्हाट्सएप ग्रुप तक से बाहर निकाल दिया गया है। संजीव झा के अनुसार, जब दिल्ली की जनता गैस की कमी से जूझ रही है, तब भाजपा सरकार विधानसभा में जश्न मना रही है। उन्होंने साफ किया कि जब तक विधायकों का निलंबन वापस नहीं होता, वे सड़क पर उतरकर जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे।

पालम अग्निकांड और सरकारी लापरवाही

विधायक कुलदीप कुमार ने पालम अग्निकांड का मुद्दा उठाते हुए रेखा गुप्ता सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि एक लाख करोड़ के बजट वाली सरकार के पास नौ लोगों की जान बचाने के लिए एक सीढ़ी तक नहीं थी। रामनवमी के त्यौहार पर भी लोग सिलेंडर के लिए भटक रहे हैं और कालाबाजारी के कारण गैस पांच-छह हजार रुपये में मिल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं पर चर्चा करने के बजाय केवल विपक्ष को सदन से बाहर निकालने की साजिश रच रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments