Homeट्रैवलDelhi Lg Taranjit Singh Sandhu: तरणजीत सिंह संधू बने दिल्ली के नए...

Delhi Lg Taranjit Singh Sandhu: तरणजीत सिंह संधू बने दिल्ली के नए उपराज्यपाल,जानिए इनके बारे में खास बातें


Delhi

oi-Bhavna Pandey

दिल्ली के नए उपराज्यपाल के रूप में अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों व उपराज्यपालों की नियुक्तियों को अधिसूचित किया है।

वर्तमान दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना अब लद्दाख के उपराज्यपाल का पदभार संभालेंगे। यह बदलाव इन नियुक्तियों का एक अहम हिस्सा है। राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि ये नियुक्तियां संबंधित अधिकारियों के पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।

Taranjit Singh Sandhu

वीके सक्‍सेना को भेजा गया लद्दाख

इस फेरबदल में, वर्तमान दिल्ली उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख भेजा गया है। यह कदम लद्दाख के पूर्व उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता के इस्तीफे के बाद आया, जिन्हें अब हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

Taranjit Singh Sandhu कौन हैं?

Taranjit Singh Sandhu भारत के एक वरिष्ठ राजनयिक (डिप्लोमैट) और पूर्व विदेश सेवा अधिकारी हैं। वे भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 1988 बैच के अधिकारी रहे हैं और उन्होंने कई महत्वपूर्ण देशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। कूटनीति, सुरक्षा और भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Taranjit Singh Sandhu का राजनयिक करियर

तरनजीत सिंह संधू ने अपने लंबे करियर में कई अहम पदों पर काम किया। वे श्रीलंका और अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके हैं। विशेष रूप से United States में भारत के राजदूत के रूप में उन्होंने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा उन्होंने United Nations से जुड़े भारतीय मिशन में भी काम किया और विदेश मंत्रालय में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

Taranjit Singh Sandhu को क्‍यों बनाया दिल्‍ली LG?

तरनजीत सिंह संधू को Delhi का उपराज्यपाल इसलिए बनाया गया क्‍यों इनके पास प्रशासनिक अनुभव, अंतरराष्ट्रीय समझ और केंद्र सरकार के साथ समन्वय का मजबूत अनुभव है। याद रहे दिल्ली में संवैधानिक रूप से “उपराज्यपाल” का पद होता है, जिसे केंद्र सरकार नियुक्त करती है।सरकार आमतौर पर ऐसे अनुभवी और भरोसेमंद अधिकारियों को इस प्रकार के संवैधानिक पदों पर नियुक्त करती है जिनका प्रशासनिक और कूटनीतिक अनुभव मजबूत हो।

आर एन रवि बने पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल

मुख्य नियुक्तियों में तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि गुप्ता को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाना शामिल है। यह सी.वी. आनंद बोस के अचानक इस्तीफे के कुछ ही घंटों बाद हुआ। बोस नवंबर 2022 से बंगाल के राज्यपाल के रूप में तैनात थे।

केरल के राज्‍यपाल को सौंपा गया तमिलनाडु का भी कार्यभार

इस बीच, केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जब तक रवि बंगाल का पदभार नहीं संभालते। बंगाल और तमिलनाडु दोनों राज्यों में जल्द ही महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव होंगे।

इन राज्‍यों में भी बदले गए राज्‍यपाल

राष्ट्रपति ने तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया।

नंद किशोर बनें नागालैंड के राज्‍यपाल

नंद किशोर यादव नागालैंड के राज्यपाल बने हैं, और लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को भी एक पद मिला है। राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ये नियुक्तियां कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments