HomeराजनीतिDelhi Power Cut: दिल्ली के इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली, चेक...

Delhi Power Cut: दिल्ली के इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली, चेक करें 9 अप्रैल का BRPL शटडाउन लिस्ट


Delhi

oi-Puja Yadav

Delhi Power Cut: राजधानी दिल्ली के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) ने कल यानी 9 अप्रैल, 2026 के लिए मेंटेनेंस शटडाउन का शेड्यूल जारी किया है।

बिजली लाइनों के रखरखाव, ट्रांसफार्मर की मरम्मत और नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते कल कई प्रमुख इलाकों में 1 से 3 घंटे तक बिजली गुल रह सकती है।

delhi-power-cut-schedule-april-9-brpl-maintenance

अगर आप वसंत कुंज, छतरपुर, आर.के. पुरम या नजफगढ़ जैसे इलाकों में रहते हैं, तो समय रहते अपने जरूरी काम निपटा लें। नीचे विस्तार से पढ़ें आपके इलाके का शेड्यूल:

दक्षिण दिल्ली (South Delhi) के प्रमुख शटडाउन

वसंत कुंज (Vasant Kunj): दोपहर 2:15 से 3:45 बजे तक (Kapas Hera Estate में ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस)।

समय: सुबह 11:04 से दोपहर 12:34 बजे तक (Desu Colony, Gandhi Colony और Khandsa Colony में पेड़ों की छंटाई के कारण)।

छतरपुर : सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक (Block C, Chhatarpur Extension में नेटवर्क अपग्रेडेशन)।

सुबह 11:04 से दोपहर 1:04 बजे तक (Chhatarpur Enclave, Dr. Ambedkar Colony और Phase 2 में फीडर मेंटेनेंस)।

सुबह 11:00 से 12:00 बजे तक (Asola और Wild Life Sanctuary इलाके में गैस प्रेशर चेक करने )।

हौज खास (Hauz Khas): सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक (Green Park, Block F में पोल शिफ्टिंग के कारण)।

आर.के. पुरम (R K Puram): सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक (Sector-7 में ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस)।

खानपुर (Khanpur): सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक (Devli Sangam Vihar, Block J & L में मेंटेनेंस कार्य)।

पश्चिम दिल्ली (West Delhi) और नजफगढ़ के इलाके

पालम (Palam): सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक (Raj Nagar, Block B और West Sagarpur, Block J में लोड बैलेंसिंग और मेंटेनेंस)।

नजफगढ़ (Najafgarh): सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक (Raghopur Village में ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस)।

मोहन गार्डन (Mohan Garden): सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक (Vikas Nagar, Bhagwati Garden और Mansa Ram Park में लोड अनबैलेंसिंग और HVDS मेंटेनेंस)।

नांगलोई (Nangloi): सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक (Jai Vihar Baprola में मेंटेनेंस कार्य)।

क्यों हो रहा है शटडाउन?

BSES के अनुसार, यह शटडाउन ‘निवारक रखरखाव’ (Preventive Maintenance) का हिस्सा है। गर्मी का सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ जाता है। नेटवर्क को अपग्रेड करने, ट्रांसफार्मर की सर्विसिंग करने और बिजली की लाइनों के पास पेड़ों की टहनियों को काटने के लिए यह कटौती जरूरी है ताकि भविष्य में अचानक बिजली गुल (Breakdown) होने की समस्या न आए।

उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे सुबह 11 बजे से पहले अपने मोबाइल, लैपटॉप और इन्वर्टर चार्ज कर लें। साथ ही, पानी की मोटर जैसे काम भी शटडाउन समय से पहले निपटा लें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments