Delhi
oi-Puja Yadav
Delhi Power Cut: एक ओर जहां खाड़ी संकट के कारण देश में ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं, वहीं दूसरी ओर दिल्ली के कई इलाकों में कल यानी 11 मार्च 2026 को लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है।
बीआरपीएल (BSES Rajdhani Power Limited) ने मेंटेनेंस के कार्यों के चलते दिल्ली के विभिन्न डिवीजनों में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। ट्रांसफॉर्मर और फीडर की मरम्मत के कारण बुधवार दोपहर के समय कई प्रमुख कॉलोनियों में 3 घंटे या उससे अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

कंपनी के मुताबिक ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस, 11KV फीडर और LT सर्किट से जुड़े तकनीकी कार्यों के कारण अधिकांश इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कुछ क्षेत्रों में समय अलग भी रखा गया है।
Power Cut Scheduled Outages Delhi: इन इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली
बीआरपीएल द्वारा जारी सूची के अनुसार, दिल्ली के लगभग सभी बड़े डिवीजनों में मेंटेनेंस का काम चलेगा। अधिकांश इलाकों में बिजली कटौती का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कई इलाके प्रभावित
वसंत कुंज: महिपालपुर एक्सटेंशन, सेक्टर सी के पॉकेट 8 और पॉकेट 3, महरौली की टीचर कॉलोनी और रजोकरी की हरिजन बस्ती में दोपहर 2 बजे तक बिजली गुल रहेगी।
बिजवासन: नायक पुरा इलाके में सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली कटौती होगी।
सरिता विहार: बदरपुर के मोलरबंद एक्सटेंशन (ब्लॉक-डी) में ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस के कारण बिजली बंद रहेगी।
नेहरू प्लेस: व्यापारिक केंद्र नेहरू प्लेस के कुछ हिस्सों में भी इसी दौरान मेंटेनेंस कार्य चलेगा।
पश्चिमी दिल्ली जनकपुरी, नांगलोई और टैगोर गार्डन में भी बिजली कटौती
जनकपुरी: मोहन नगर (ब्लॉक RZ) और सागरपुर मेन इलाके में एलटी सर्किट के काम के चलते आपूर्ति प्रभावित होगी। इसके अलावा 11kV फीडर मेटल फोर्जिंग पर भी काम चलेगा।
नांगलोई: पीरागढ़ी गांव के नेशनल मार्केट, वंदना विहार (ब्लॉक-एच) और ज्वालापुरी (ब्लॉक-बी) में 3 घंटे का कट रहेगा।
टैगोर गार्डन: महावीर नगर और न्यू तिलक नगर (ब्लॉक S4) के निवासियों को दोपहर तक बिजली कटौती झेलनी पड़ेगी।
ग्रामीण और बाहरी दिल्ली में पॉवर कट
नजफगढ़: यहां सबसे व्यापक असर देखने को मिलेगा। सत्यमपुरम, झरोदा कलां, झाटीकरा, बादुसराय, पापरावत गांव, शिकारपुर, दौलतपुर, कंगनहेरी और रेवला खानपुर समेत एक दर्जन से अधिक गांवों में 11kV फीडर और ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत की जाएगी।
मुंडका: मुंडका के ब्लॉक-सी इलाके में भी 11:00 से 14:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
Power Cut क्यों जरूरी है यह कटौती?
बीआरपीएल के अधिकारियों के अनुसार, गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ट्रांसफॉर्मर की क्षमता जांचना और आरएमयू (RMU) मेंटेनेंस करना अनिवार्य है। इससे आने वाले महीनों में ट्रिपिंग और ओवरलोडिंग की समस्याओं को कम किया जा सकेगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में जारी LPG और ऊर्जा संकट के बीच बिजली की स्थिर आपूर्ति और भी महत्वपूर्ण हो गई है, क्योंकि कई लोग गैस की कमी के कारण इंडक्शन और इलेक्ट्रिक कुकिंग का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में मेंटेनेंस का यह कार्य भविष्य के संकट को टालने के लिए जरूरी है।
Delhi Power Cut होने पर उपभोक्ताओं के लिए सलाह
बिजली कटौती शुरू होने से पहले ही पानी की मोटर चला लें और मोबाइल/लैपटॉप चार्ज रखें। बिजली आने के तुरंत बाद हाई-वोल्टेज उपकरण (जैसे एसी या गीजर) एक साथ न चलाएं, इससे स्थानीय ट्रिपिंग हो सकती है। किसी भी आपात स्थिति के लिए बीआरपीएल के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
-

Delhi Excise Policy Case: हाई कोर्ट का नोटिस, केजरीवाल-सिसोदिया समेत 21 से मांगा जवाब, BJP बोली– अब जश्न खत्म
-

Delhi Power Cut: दिल्ली के कई पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली, साकेत-जनकपुरी में 3 घंटे तक सप्लाई प्राभवित
-

Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: 10 मार्च को लेकर कन्फ्यूजन दूर, आज दिल्ली में क्या खुला क्या बंद?
-

दिल्ली में अब ‘मलबा फेंकना’ पड़ेगा भारी! मेयर ने लॉन्च किया Malba Portal, घर बैठे उठवाएं कंस्ट्रक्शन वेस्ट
-

वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच इशान किशन के घर पसरा मातम, बहन की हुई दुखद मौत, आखिर किस वजह से गई जान
-

IND vs NZ: ‘वह मैदान पर मेरे साथ थी’, ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा
-

Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम
-

संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी?
-

जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा ‘छपरी’ का टैग
-

T20 World Cup 2026: धोनी के ‘कोच साहब’ कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा?
-

कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम
-

Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे?
-

‘आपके पापा से शादी करूं, चाहे कितने भी मर्दों के साथ’, मुसलमानों पर कमेंट करते ही एक्ट्रेस का कर दिया ऐसा हाल
-

Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट?
-

T20 World Cup जीतने के बाद अब सूर्यकुमार यादव लेंगे संन्यास? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया फ्यूचर प्लान



