Delhi
oi-Pallavi Kumari
Delhi Weather Alert: दिल्ली में इस बार मार्च की शुरुआत ने ही लोगों को चौंका दिया है। जहां आमतौर पर इस समय हल्की ठंड और सुहावना मौसम रहता है, वहीं इस बार राजधानी में गर्मी ने अचानक तेज रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में मार्च के पहले हफ्ते में ही पिछले 50 साल का तापमान रिकॉर्ड टूट गया है।
सोमवार (09 मार्च) को सफदरजंग वेधशाला, जो राजधानी का मुख्य मौसम केंद्र माना जाता है, वहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य औसत 28.4 डिग्री से करीब 7.2 डिग्री ज्यादा है। वहीं 8 मार्च को न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2.7 डिग्री अधिक है।

अगले पांच दिनों का मौसम कैसा रहेगा (Five-Day Delhi Weather Forecast)
- मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सोमवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन तापमान फिर भी ज्यादा रहने वाला है। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जो सामान्य से 7 से 10 डिग्री ज्यादा होगा।
- IMD के मुताबिक बुधवार (11 मार्च) तक तापमान और बढ़ सकता है और 11 मार्च को पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। यानी मार्च के शुरुआती दिनों में ही दिल्ली में मई-जून जैसी गर्मी महसूस होने लगी है।
- मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 9 से 15 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
- इस बीच राजधानी में हवा की गुणवत्ता भी चिंता बढ़ा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 9 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 207 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
50 साल में सबसे गर्म मार्च का पहला हफ्ता (Hottest March in 50 Years Delhi)
मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि शनिवार को राजधानी में मार्च के पहले सप्ताह का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री तक पहुंच गया, जो पिछले करीब 50 साल में पहली बार हुआ है।
IMD के एक अधिकारी के अनुसार अगले सात दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही गुरुवार तक 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की संभावना है।
उत्तर भारत के कई हिस्सों में हीट वेव का असर (Heatwave Warning)
मौसम विभाग ने सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि उत्तर और पश्चिम भारत के कई हिस्सों के लिए भी चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 8 और 9 मार्च को हीट वेव या गंभीर हीट वेव की स्थिति बन सकती है।
इसके अलावा विदर्भ में 8 से 12 मार्च तक, पश्चिमी राजस्थान और सौराष्ट्र-कच्छ में 8 से 10 मार्च तक तथा उत्तर गुजरात और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में भी हीट वेव की संभावना जताई गई है।
मौसम के बदलते मिजाज ने बढ़ाई चिंता
मार्च की शुरुआत में ही इस तरह का तापमान विशेषज्ञों को भी हैरान कर रहा है। अगर यही रफ्तार बनी रही तो आने वाले महीनों में गर्मी और ज्यादा तीखी हो सकती है। फिलहाल दिल्ली वालों को तेज धूप और बढ़ते तापमान के लिए तैयार रहने की सलाह दी जा रही है।
-

Bengaluru Weather: बेंगलुरु को लगी बुरी नजर! आसमान से उगल रहा आग, पारा पहुंचा 35 पार, हीटवेव का Alert जारी
-

Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 24 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट
-

Mumbai Weather: मुंबई का पारा मार्च में ही हुआ 40 पार, आने वाले दिनों में पानी की भी होने वाली है भारी किल्लत!
-

Aaj Ka Mausam: मार्च में दिल्ली बनी भट्टी, यूपी-बिहार में चढ़ा पारा, हिमाचल में बरसेंगे बादल
-

Aaj Ka Mausam: गुजरात-राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? कहां होगी बारिश?
-

Aaj Ka Mausam: मार्च की शुरुआत में ही ‘भट्टी’ बना देश! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, किन राज्यों में होगी बारिश?
-

Weather Delhi NCR: दिल्ली में गर्मी और पॉल्यूशन के टॉर्चर से कब मिलेगी राहत? बारिश पर आ गया IMD का बड़ा अपडेट
-

Delhi Weather: मार्च में मई जैसे हालात, दिल्ली में टूटा 50 साल का रिकॉर्ड, IMD ने बताया कब मिलेगी राहत?
-

Weather MP News: मार्च में ही झुलसा मध्य प्रदेश: कई शहरों में तापमान 39°C के पार, लू जैसे हालात
-

Uttarakhand Weather today बदला मौसम का मिजाज, हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना, जानिए कहां-कहां और कब तक
-

Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 24 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट
-

क्या जिंदा है खामेनेई? दुनिया को दिया गया धोखा? पूर्व जासूस का दावा- 2-3 लोगों को पता है सुप्रीम लीडर कहां हैं
-

Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट?
-

तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम?
-

IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा



