Entertainment
oi-Pallavi Kumari
Dhurandhar 2 Pinda Real Story: ‘घर की याद नहीं आई तूझे जस्सी…’, स्पाई थ्रिलर फिल्म Dhurandhar 2: The Revenge में इंटरवल इस लाइन पर आता है। फिल्म धूरंधर -2 का सबसे बड़ा सवाल यही बन गया है कि आखिर Pinda यानी गुरबाज सिंह का क्या हुआ? क्या ये रियल कैरेक्टर था? फिल्म में रणवीर सिंह यानी जसकीरत सिंह रंगी का बचपन का दोस्त पिंडा जब उससे पाकिस्तान में अचानक मिलता है तो पूरा थिएटर हिल जाता है और वहीं इंटरवल शुरू होता है।
फिल्म में दिखाया गया है कि पाकिस्तान के लियारी इलाके में गैंग ज्वाइन करने से पहले जसकीरत भारतीय सेना में जाने की तैयारी कर रहा था। लेकिन एक दर्दनाक घटना ने उसकी जिंदगी की दिशा बदल दी। परिवार के साथ हुई हिंसा और अपमान के बाद वह बदले की आग में जलने लगा और आखिरकार एक MLA के परिवार की हत्या के आरोप में जेल पहुंच गया। Pinda यानी गुरबाज सिंह फिल्म में ना सिर्फ जसकीरत का दोस्त रहता है बल्कि उसकी बहन का पति भी रहता है। बाद में वो पंजाब में ड्रग्स सप्लाई करने के काले धंधे में चला जाता है। तो सवाल उठता है कि क्या Pinda यानी गुरबाज सिंह किरदार रियल था।

Pinda का किरदार असल में किस पर आधारित है? (Real Story Behind Pinda)
फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने कई किरदारों को असल जिंदगी से प्रेरित होकर बनाया है। Pinda यानी गुरबाज सिंह का किरदार भी पूरी तरह काल्पनिक नहीं है। इसे पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा (Harwinder Singh Sandhu Rinda) से प्रेरित बताया जा रहा है। रिंदा का नाम भारत सरकार की आतंकवादियों की सूची में शामिल रहा है।
पंजाब के तरनतारन जिले के एक छोटे से गांव सरहाली में रहने वाला लड़का – हरविंदर सिंह संधू, जिसे बाद में लोग ‘रिंदा’ के नाम से जानने लगे। शुरुआत में उसकी जिंदगी आम लोगों जैसी ही थी, लेकिन धीरे-धीरे उसका नाम गलत कामों से जुड़ने लगा।
समय के साथ रिंदा पर कई गंभीर आरोप लगे। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वह हत्या, हत्या की कोशिश, सुपारी लेकर अपराध करना, लूट और उगाही जैसे मामलों में शामिल रहा। सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों में भी उसके खिलाफ केस दर्ज हुए।

फिर एक समय ऐसा आया जब रिंदा भारत छोड़कर पाकिस्तान चला गया। वहां वह लाहौर में रहने लगा और कहा जाता है कि उसे सीमा पार से काम करने वाली एजेंसियों का समर्थन मिलने लगा। यहीं से उसका नाम एक बड़े आतंकी नेटवर्क से जुड़ गया।
सरकार के मुताबिक, रिंदा का संबंध ‘बब्बर खालसा इंटरनेशनल’ नाम के संगठन से था, जिसे भारत में आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है। उस पर आरोप था कि वह सीमा पार से हथियार, गोलाबारूद और ड्रग्स की तस्करी में शामिल था। उसकी गतिविधियां सिर्फ अपराध तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए भी खतरा मानी गईं।
इसी वजह से इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड नोटिस भी जारी किया, ताकि उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ढूंढा जा सके और गिरफ्तार किया जा सके।

आखिरकार, भारत सरकार ने यह तय किया कि रिंदा को आधिकारिक तौर पर आतंकवादी घोषित किया जाए। इसके लिए में उसे गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत उसे आतंकियों की सूची में शामिल कर दिया गया। यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके और उसकी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
साल 2022 में उसकी मौत ड्रग ओवरडोज से होने की खबर आई थी, लेकिन इस पर कई सवाल भी उठे थे। भारत सरकार की ओर से रिंदा जिंदा है या मर गया है,इसपर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है।
Dhurandhar 2 में Pinda की मौत
Dhurandhar 2 में Pinda और जस्सी का आमना-सामना कई साल बाद होता है। Pinda उसे पहचान लेता है और एक पार्टी के दौरान दोनों के बीच टकराव होता है। इस सीन में ड्रग्स और हिंसा दोनों का इस्तेमाल दिखाया गया है।
बाथरूम में हुई इस भिड़ंत में दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई होती है। आखिरकार Pinda की मौत हो जाती है। फिल्म में इसे ड्रग ओवरडोज बताया गया है, लेकिन जिस तरह से सीन दिखाया गया है, उससे यह साफ है कि उसकी मौत सीधे टकराव का नतीजा थी।

Dhurandhar 2 में पिंडा का रोल किसने निभाया?
Pinda का किरदार निभाने वाले अभिनेता उदयबीर संधू ने इस रोल के लिए जबरदस्त मेहनत की। उन्होंने अपने किरदार को असली दिखाने के लिए 15 किलो वजन बढ़ाया और फिर घटाया। उन्हें एक ही फिल्म में 20 साल के युवक और 40 साल के व्यक्ति दोनों को दिखाना था, जो आसान नहीं था। उनकी इस मेहनत ने किरदार को और भी दमदार बना दिया, जिसकी वजह से Pinda फिल्म का सबसे चर्चित किरदार बन गया।
जिंदा है या मर गया रिंदा?
अगर सीधे जवाब की बात करें तो फिल्म की कहानी में Pinda मर चुका है। लेकिन जिस तरह से इसे ड्रग ओवरडोज के रूप में दिखाया गया है और असल जिंदगी के रिंदा के साथ कनेक्शन जोड़ा गया है, उससे सस्पेंस बना रहता है। यही वजह है कि दर्शकों के बीच यह सवाल लगातार बना हुआ है कि क्या यह सच में अंत था या आगे कहानी में कोई बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।
-

Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है ‘धुरंधर 2’, बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को?
-

‘मैंने 6 मर्दों के साथ’, 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल
-

Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड
-

‘मेरे साथ गलत किया’, Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप
-

Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप
-

Dhurandhar 2 BO Collection Day 2: 48 घंटे में 200 करोड़ पार, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने मचाया तूफान
-

Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान
-

पाकिस्तान में बैन होने के बावजूद रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ देख रही पब्लिक, मेकर्स की बढ़ी चिंता
-

प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत
-

‘Dhurandhar 2 तो चापलूसी कर रही है’, Ex-CM भूपेश बघेल का शॉकिंग बयान, केंद्र सरकार पर साधा ऐसा निशाना
-

O Romeo OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी ‘ओ रोमियो’, जानें कब और कहां देखें
-

आदित्य धर ने ‘धुरंधर 2’ के दर्शकों को दिया धन्यवाद, सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स पर भी किया रिएक्ट
-

रोमांस से भरा वीडियो वायरल, इतने करीब आ गए Khesari Lal Yadav और Akanksha Puri, मचा बवाल
-

‘तुम भूखे लोग’, वीडियो में क्यों चिल्लाने लगीं वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit? फिर किया ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा
-

PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी



