Difference Between Current Account And Savings Account: चालू खाते व बचत खाते में फर्क एवं इसे कैसे खोल सकते हैं।
सेविंग और करंट अकाउंट में अंतर क्या है आज हम इसी बात पर चर्चा करने वाले है। आज अगर हम किसी भी बैंक में जायें तो दिमाग में पहला सवाल ये आता है की कौनसा अकाउंट खुलवाना हमारे लिए सही होगा। सेविंग अकाउंट या करंट अकाउंट और फिर सोचते है के इन दोनों अकाउंट में अंतर क्या है तो आइये आज हम आपको बताते हैं सेविंग अकाउंट और करंट अकाउंट में अंतर क्या होता है ।
चालू खाता और बचत खाता दोनों विभिन्न प्रकार के बैंक खाते हैं जो व्यक्ति या संगठन द्वारा खोले जा सकते हैं। चालू खाता एक ऐसा खाता है जिसे व्यक्ति या व्यावसायिक संगठन अपनी दैनिक वित्तीय लेन-देन के लिए प्रयोग करते हैं, जैसे कि नकद लेन-देन, चेक लेन-देन, इलेक्ट्रॉनिक भुगतान आदि। बचत खाता एक तरह की इनवेस्टमेंट खाता होता है जिसमें व्यक्ति नियमित अंतराल पर धन जमा करता है ताकि उसे बचत के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। बचत खाता में ब्याज की दर अधिक हो सकती है जिससे धन की ग्रोथ होती है। बचत खाते का उद्देश्य वित्तीय सुरक्षा और भविष्य की योजना बनाना होता है, जबकि चालू खाता का उद्देश्य दैनिक लेन-देन को संरचित रखना होता है।
Savings Account: बचत खाता:-
सबसे पहले सेविंग अकाउंट की बात करे तो हम इसे बचत खाता भी कह सकते है इस बचत खाते को हम किसी भी नजदीकी बैंक में जाकर खोल सकते है ।
इस बचत खाते में हम अपनी जमा धनराशी को आसानी से जमा कर सकते है और आसानी से निकाल भी सकते है यह खाता कम से कम धनराशी में खोला जा सकता है ये हर बैंक के नियमानुसार अलग अलग हो सकता है खाता खोले जाने के पश्चात अगर आप पासबुक एटीएम या चेक बुक लेना चाहते हैं
तो ले सकते है यह बैंक खाता आपके पैसे को सुरक्षित और आपको आपके पैसे के प्रति चोरी होने या किसी भी प्रकार के असुरक्षित होने से बिलकुल चिंता मुक्त रखता है। और आपकी जमा धनराशी में बैंक द्वारा ब्याज भी मिलता रहता है जिससे आपकी जमा राशि में बढ़ोतरी होती रहती है।
बचत खाता खोलने के लिए आमतौर पर निम्नलिखित दस्तावेज़ की आवश्यकता होती है:
- पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई अन्य सरकारी पहचान प्रमाणपत्र की प्रतिलिपि।
- पते का प्रमाण: बिजली बिल, पानी बिल, गैस बिल या आधार कार्ड पर दर्शाया गया पता प्रमाणित करने वाला कागज़।
- पासपोर्ट साइज फोटो: आपकी पासपोर्ट साइज की फोटो, जिसमें आपका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे।
- खाता खोलने के लिए आवेदन फॉर्म: बैंक द्वारा प्रदान किया गया खाता खोलने वाला आवेदन फॉर्म।
खाता खोलने के लिए लिंक पर क्लिक करें:
| Savings Account | Link |
|---|---|
| Current Account | Link |
Savings Account Kya Hota Hai:

Current Account चालू खाता:
करंट अकाउंट इस अकाउंट का उपयोग बड़े और छोटे कारोबार में लेनदेन के लिए ज्यादा किया जाता है। जो अपने व्यापार से मिली हुयी धनराशी को एक जगह जमा करना चाहते है इस खाते का उपयोग ज्यादातर कारोबारी लोग ही करते हैं। जैसे इस खाते का उपयोग आप संगठनों पेशेवरो क्लबों संस्थाओं के लिए भी उपयोग कर सकते हैं और चालू खाता बैंक के द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं और लाभों का उपयोग करने की सुविधा प्रदान करता है,
जैसे कि ऑनलाइन बैंकिंग, नकद निकासी, चेक बुक, इत्यादि इस खाते की पासबुक नही मिलती है और एटीएम आपको मिल सकता है या नही वो बैंक के ऊपर निर्भर करता हैl कुछ बैंक अपने नियमानुसार सालाना रखरखाव शुल्क (Maintenance Charge) आपके चालू खाते से बैंक ले सकता है। और क्या आप जानते है की करंट अकाउंट वेवासाहिक जरूरतों को पूरा करने के लिए भी बनाया जाता है अधिकांश बैंक करंट अकाउंट धारक को उत्कृष्ट सुविधा भी प्रदान करती है।
यह भी पड़ें:-
- मशरूम की खेती कैसे करें: मशरूम की खेती कैसे करें घर पर ?
- 5 Small Business Ideas: कम लागत में भरपूर मुनाफा ?
- Top 10 Small Business Ideas in Hindi: गांव में चलने वाले बिजनेस ?
- मछली पालन: FISH FARMING BUSINESS: मछली पालन कैसे करें ?
- POULTRY FARM BUSINESS PLAN IN HINDI: पोल्र्टी फार्म का व्यवसाय कैसे शुरू करें ?
चालू खाता खोलने के लिए आमतौर पर निम्नलिखित दस्तावेज़ की आवश्यकता होती है:
- पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई अन्य सरकारी पहचान प्रमाणपत्र की प्रतिलिपि।
- पते का प्रमाण: बिजली बिल, पानी बिल, गैस बिल या आधार कार्ड पर दर्शाया गया पता प्रमाणित करने वाला कागज़।
- पासपोर्ट साइज फोटो: आपकी पासपोर्ट साइज की फोटो, जिसमें आपका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे।
- आय प्रमाण: कई बैंक आपकी आय की प्रमाणित प्रतिलिपि की मांग कर सकते हैं, जैसे सैलरी स्लिप, इनकम टैक्स रिटर्न आदि।
- खाता खोलने के लिए आवेदन फॉर्म: बैंक द्वारा प्रदान किया गया खाता खोलने वाला आवेदन फॉर्म।
- व्यवसाय का प्रमाण: GST, उद्योग लाइसेंस, अगर खाता किसी कम्पनी का है तो उसके रजिस्ट्रेशन दस्तवेज।
Current Account Kya Hota Hai:

तो दोस्तों आजके इस Article में हमने जाना की सेविंग अकाउंट और करंट अकाउंट में क्या अंतर होता है कैसे हम सेविंग अकाउंट और करंट अकाउंट खोल सकते हैं इसको खोलने के क्या क्या फायेदे होते हैं और इसको खोलने के लिए दस्तावेज क्या क्या चाहिए ।



