Homeट्रैवलDinner Diplomacy: Iran US War के बीच ट्रंप का सर्जियो गौर संग...

Dinner Diplomacy: Iran US War के बीच ट्रंप का सर्जियो गौर संग डिनर, क्या ये सिर्फ संयोग है?


International

oi-Ankur Sharma

Dinner Diplomacy : मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान कर दिया है, ट्रंप ने के मुताबिक अमेरिका ईरान के साथ दो सप्ताह के संघर्ष विराम के लिए सहमत हो गया है लेकिन इसी बीच भारत और अमेरिका के बीच गतिविधियां भी अचानक तेज हो गई हैं, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या कुछ बड़ा होने जा रहा है।

दरअसल भारतीय वायु सेना के प्रमुख अमर प्रीत सिंह इस वक्त अमेरिका में हैं और भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी वाशिंगटन डीसी में मौजूद हैं और ईरान पर डेडलाइन खत्म होने से कुछ घंटे पहले राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनका डिनर खत्म हुआ है।

Donald Trump

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि भारत में अमेरिका के राजदूत के साथ इस तरह के डिनर का एजेंडा क्या है? इसलिए, यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह महज संयोग है या फिर कोई रणनीति है। लेकिन इसे लेकर कयास जारी है।

एक्स पर स्टीव लूकनर नाम के एक यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा है- ‘लगता है कि कल डेडलाइन वाले समय पर राष्ट्रपति ट्रंप व्हाइट हाउस में भारत में अमेरिका के राजदूत के साथ डिनर पर होंगे।’ तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि ‘क्या कुछ बड़ा होने वाला है?’

इंडियन एयर फ़ोर्स (IAF) के चीफ़ अमर प्रीत सिंह, भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को मज़बूत करने और सहयोग को गहरा करने के लिए एक आधिकारिक दौरे पर अमेरिका पहुंचे हैं। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के बीच मज़बूत और बढ़ते द्विपक्षीय सैन्य संबंधों की दिशा में एक कदम है। X पर एक पोस्ट में, क्वात्रा ने दोनों वायु सेनाओं के बीच संबंधों को बढ़ाने के लिए चीफ़ ऑफ़ द एयर स्टाफ़ (CAS) के इस दौरे का स्वागत किया है।

आपको बता दें कि यह यात्रा पाकिस्तान के खिलाफ “ऑपरेशन सिंदूर” के एक साल पूरा होने हो रही है। भारत और अमेरिका ने हाल ही में अपने सैन्य सहयोग को और मजबूत करने, उन्नत प्रौद्योगिकी साझा करने और संयुक्त उत्पादन को बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है। इन महत्वपूर्ण कदमों का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सामरिक संबंधों को और गहरा करना है, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता में महत्वपूर्ण योगदान मिल सके।

इन उच्च-स्तरीय मुलाकातों के क्रम में, भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी अगले ही दिन, 8 अप्रैल को तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, विदेश सचिव मिस्री 8 से 10 अप्रैल तक वाशिंगटन डीसी में रहेंगे। इस दौरान, वह अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रक्षा, व्यापार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि विक्रम मिस्री का यह दौरा भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने और प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर देगा। यह अमेरिका दौरा, विदेश मंत्री एस. जयशंकर की फरवरी में हुई वॉशिंगटन डीसी यात्रा के बाद हो रहा है।

Looks like at the time of the deadline tomorrow President Trump will be at a White House dinner with the U.S. Ambassador to India pic.twitter.com/DJw3he7jaS

— Steve Lookner (@lookner) April 6, 2026 “>





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments