India
oi-Bhavna Pandey
West Bengal supplementary voter list: लंबे इंतजार के बाद, भारत निर्वाचन आयोग (ECI)ने सोमवार रात करीब 11:55 बजे पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट आखिरकार जारी कर दी है। यह महत्वपूर्ण लिस्ट उन वोटर्स के नामों की है जो पहले ‘निर्णय प्रक्रिया’ के अंतर्गत थे।
ये लिस्ट चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) की वेबसाइटों पर अपलोड की गई है। जिसमें विधानसभा-वार adjudicated मामलों का विस्तृत जानकारी है।

60 लाख वोटरों के नाम विचाराधीन श्रेणी में थे
बता दें 28 फरवरी को ECI ने अंतिम वोटर लिस्ट में लगभग 60 लाख नामों को ‘विचाराधीन’ की श्रेणी में रखा था और लिस्ट में इन वोटर्स का नाम रखा जाय या नहीं। इसकी गहन समीक्षा के लिए चुनाव आयोग ने 705 न्यायिक अधिकारियों को नियुक्त किया गया था।
29 लाख वोटरों पर आया फैसला
जिसके संबंध में बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने सोमवार को जानकारी दी थी कि दोपहर तक 60 लाख न्यायिक समीक्षा के मामलों में से 29 लाख वोटरों के मामलों का adjudication पूरा कर लिया गया था और अधिकारियों ने अब तक लगभग 29 लाख नामों पर फैसला सुना दिया है।
किन जिलों के वोटरों के नाम हैं शामिल?
मुख्य चुनाव अधिकारी ने यह भी बताया था कि कलिम्पोंग, झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुरा जैसे जिलों में सभी मामलों का adjudication पूरा हो चुका है। इन जिलों के न्यायिक अधिकारियों को उन स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है जहां मामलों की संख्या अधिक है, ताकि ‘विचाराधीन’ मामलों की सूची को शीघ्रता से निपटाया जा सके।
कब आएगा लंबित मामलों पर फैसला?
हालांकि, यह अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट में कितने वोटरों के नाम जोड़े गए हैं और कितने हटाए गए हैं। शेष अन्य लंबित मामलों पर कार्रवाई अभी भी जारी है और उन पर भी जल्द ही निर्णय होने की उम्मीद है।
हालांकि, इस लिस्ट को डाउनलोड करने संबंधी समस्या नजर आई। कुल कितने नाम जोड़े गए या हटाए गए हैं पोर्टल पर अभी तक यह स्पष्ट रूप से नहीं दिख रहा है। इसके साथ ही कई यूजर्स ने बताया कि वेबसाइट पर तकनीकी खराबी के कारण वे अपने बूथ की सूची डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे।
राज्य भर में बढ़ाई गई सुरक्षा
तकनीकी समस्याओं की शिकायतों और सप्लीमेंटी लिस्ट के जारी होने को ध्यान में रखते हुए राज्यभर में प्रशासनिक सतर्कता बढ़ा दी गई है। आगामी चुनावों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बेहद कड़ी कर दी गई है। पश्चिम बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों पर विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे – 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को। मतों की गिनती 4 मई को होनी निर्धारित है।
-

ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश?
-

Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?
-

‘मेरे साथ गलत किया’, Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप
-

Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट
-

Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?
-

Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई
-

बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला?
-

Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां
-

Donald Trump PC Highlights: ’48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा’, ट्रंप ने दी ईरान को धमकी
-

विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा
-

Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग
-

Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि



