Lifestyle
oi-Purnima Acharya
Eco Friendly Holi 2026: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है बल्कि उमंग, मेल-मिलाप और नई शुरुआत का प्रतीक है। हालांकि बदलते समय के साथ हमें ये भी समझना होगा कि त्योहारों को मनाने का तरीका प्रकृति के अनुकूल होना चाहिए। इस बार होली का त्योहार आगामी 4 मार्च 2026 को मनाया जाएगा।
पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना मनाएं होली
ऐसे में इस बार आप इको फ्रेंडली होली 2026 (Eco Friendly Holi 2026) मनाएं। इको फ्रेंडली होली में लोगों को खुशियां बरकरार रखते हुए पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं इस बार की होली को कैसे ज्यादा जिम्मेदार और सस्टेनेबल तरीके से मनाया जाए।

फूलों को पीसकर बनाए नेचुरल कलर
-बाजार में मिलने वाले कई रंगों में हानिकारक केमिकल्स, माइक्रोप्लास्टिक और भारी धातु मिलाए जाते हैं, जो स्किन, आंखों और पर्यावरण के लिए नुकसानदायक साबित होती हैं।
-ऐसे में इस बार की होली, फूलों (पलाश, गेंदा और गुलाब) से बने रंगों से खेलें। आपको बता दें कि कुछ खास तरह की फूलों को पीसकर नेचुरल कलर बनाया जा सकता है। ये सुंदर गुलाल आपकी स्किन और बालों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।
-हल्दी और बेसन से पीला रंग बनाएं जो कि स्किन के लिए फायदेमंद होता है। चुकंदर और पालक से घर पर ही गुलाबी और हरा रंग बनाया जा सकता है। ऑर्गेनिक या हर्बल गुलाल खरीदते समय केमिकल-फ्री और बायोडिग्रेडेबल लेबल जरूर देखें।
होली पर पानी का करें बचाव
जल संकट आज एक गंभीर समस्या है। हजारों लीटर पानी सिर्फ कुछ घंटों की मस्ती में बर्बाद हो जाता है। ऐसे में इको फ्रेंडली होली में सूखी होली का विकल्प चुना जाता है। पानी की पिचकारी की जगह फूलों की होली मनाएं। सामूहिक कार्यक्रमों में सीमित पानी का उपयोग करें। बच्चों को भी पानी बचाने का महत्व समझाएं ताकि अगली पीढ़ी जिम्मेदार बने।
पुराने कपड़ों को दें नया जीवन
होली पर अक्सर नए कपड़े खरीदे जाते हैं जो बाद में खराब हो जाते हैं। इस बार अपने वॉर्डरोब में मौजूद पुराने सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनें। आप चाहें तो पुराने टी-शर्ट पर फैब्रिक पेंट से Holi 2026 लिखकर कस्टमाइज कर सकते हैं। अपसाइक्लिंग के जरिए क्रिएटिव लुक तैयार करें। ये लेटेस्ट फैशन भी होगा और सस्टेनेबल भी रहेगा।
प्लास्टिक से दूरी बनाएं
होली पार्टियों में डिस्पोजेबल प्लेट्स,प्लास्टिक ग्लास और पॉलिथीन का इस्तेमाल आम है। इस बार आप स्टील या मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल करें। पत्तल या बायोडिग्रेडेबल प्लेट्स का विकल्प चुनें। कपड़े के थैले का भी इस्तेमाल करें।
होलिका दहन भी हो जिम्मेदारी से
होलिका दहन में अक्सर बड़ी मात्रा में लकड़ी जलाई जाती है, जिससे पेड़ों की कटाई और प्रदूषण बढ़ता है। इस बार सामूहिक होलिका दहन में हिस्सा लें। सूखी लकड़ियों और जैविक कचरे का इस्तेमाल करें। छोटे और प्रतीकात्मक अग्नि दहन को प्राथमिकता दें। ये परंपरा का सम्मान भी होगा और पर्यावरण की रक्षा भी होगी।
जानवरों और प्रकृति का रखें ध्यान
होली के रंग और तेज आवाजें जानवरों को परेशान कर सकती हैं। ऐसे में पालतू जानवरों को सुरक्षित रखें, सड़कों पर घूमते पशुओं पर रंग न डालें। तेज डीजे और पटाखों से बचें। त्योहार तभी खूबसूरत होगा जब उसमें सभी सुरक्षित हों।
होली का असली रंग: रिश्तों में मिठास
-इको फ्रेंडली होली का मतलब सिर्फ पर्यावरण की चिंता नहीं होता बल्कि जीवनशैली में संतुलन लाना होता है। दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर घर के बने स्वादिष्ट पकवान और ठंडाई का मजा लें। सोशल मीडिया पर भी #EcoFriendlyHoli2026 जैसे हैशटैग के जरिए जागरूकता फैलाएं।
-होली का त्योहार हमें सिखाता है कि बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। आज के समय में बुराई है प्रदूषण और लापरवाही और अच्छाई है जागरूकता और जिम्मेदारी। Eco Friendly Holi 2026 मनाकर हम न सिर्फ प्रकृति को सुरक्षित रख सकते हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुंदर और स्वच्छ भविष्य भी सुनिश्चित कर सकते हैं।
-

Delhi Holi News: होली के रंगों में ‘विकसित दिल्ली’ का विजन! CM रेखा गुप्ता ने दिया बड़ा संदेश
-

Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: आज दिल्ली में बंद रहेंगे बैंक और शेयर बाजार? देखें होली की छुट्टी का पूरा अपडेट
-

Holi 2026 Wishes in Hindi: पुराने गिले-शिकवे मिटाकर कहें ‘हैप्पी होली’, भेजें दिल छू लेने वाले मैसेज
-

Punjab AAP News: आम आदमी पार्टी के सांसद डॉक्टर अशोक मित्तल की अपील, ‘शहीदों के नाम पर मनाएं होली’
-

साल 2026 का पहला चंद्रग्रहण, सूतक काल में बंद किए गए मंदिरों के कपाट, कितने बजे होगी हरिद्वार की गंगा आरती
-

Holika Dahan 2026 Puja Samagri : होलिका दहन आज, जानें मुहूर्त- पूजा सामग्री और महत्व
-

Chandra Grahan 2026 होली के बीच साल का पहला चंद्रग्रहण, सूतक काल में बंद रहेंगे मंदिर, जानिए कब से कब तक
-

Premanand Maharaj ने प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए ये क्या कह दिया? होली और चंद्रग्रहण पर दिया शॉकिंग बयान
-

HOLI 2026 जानिए क्यों है राठ की होलियार की चर्चा, होली के रंगों के साथ खास मैसेज भी, भावुक और झूमने का डबल डोज
-

MP News Sagar: ‘मोबाइल वाली होलिका’ बनी आकर्षण का केंद्र, शिक्षा सदन चौराहे पर आधुनिक अंदाज में होली दहन
-

Homemade Gulal For Holi: घर पर बनाएं केमिकल फ्री और स्किन फ्रेंडली गुलाल, होली का मजा होगा दोगुना
-

School Holi Holiday 2026: होली की लगातार छुट्टियों के बाद UP में कब खुलेंगे स्कूल? तुरंत नोट कर लें तारीख
-

NSE Holiday 2026: शेयर बाजार में छुट्टी को लेकर कन्फ्यूजन! 3 या 4 मार्च कब बंद रहेंगे स्टॉक एक्सचेंज के दफ्तर?
-

Aaj Ka Mausam: होलिका दहन पर कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल का चढ़ेगा पारा, कैसा है दिल्ली हाल?
-

Holi School Holidays 2026: तीन या चार दिन,कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? देखें लिस्ट



