Maharashtra
oi-Bhavna Pandey
Sanjay Raut book Big revelation: शिवसेना (ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने अपनी पुस्तक ‘नरक में स्वर्ग’ के नए संस्करण में देश के पूर्व उपराष्ट्रपति से संबंधित गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। राउत ने एक संवैधानिक पद से हुए इस्तीफे के पीछे की ‘अदृश्य राजनीति’ को उजागर करने का दावा किया है, जिससे केंद्र सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
राउत का दावा है कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का 21 जुलाई 2025 को ‘स्वास्थ्य कारणों’ का हवाला देते हुए दिया गया इस्तीफा स्वाभाविक नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी बाहरी दबाव का परिणाम था, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

धनखड़ से क्यों मांगा गया था इस्तीफा?
पुस्तक में आरोप है कि सरकार को उपराष्ट्रपति के आधिकारिक आवास से मोदी सरकार विरोधी संभावित गतिविधियों की सूचना मिली थी। यह सूचना पाते ही सरकार तुरंत सतर्क हो गई और धनखड़ से इस्तीफे की मांग की गई। उन्होंने पहले इनकार कर दिया था।
‘ईडी सीधे उपराष्ट्रपति के दरवाजे पर पहुंची और…’
हालांकि, उनके इनकार के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा तैयार एक विशेष ‘फाइल’ उनके सामने रख दी गई। यह फाइल धनखड़ और उनकी पत्नी द्वारा जयपुर में घर की बिक्री से संबंधित थी, जिससे प्राप्त कुछ धन कथित तौर पर विदेश भेजा गया था। ईडी इस पूरे लेनदेन पर नजर रख रही थी।
‘राजीनामे के लिए सामने रखी फाइल’
किताब में दावा किया गया है कि ईडी ने इस मामले की एक अलग फाइल बनाकर सीधे तत्कालीन उपराष्ट्रपति के सामने प्रस्तुत की। इसके बाद ही उनकी तबीयत एकाएक बिगड़ी और उन्होंने अपने संवैधानिक पद से इस्तीफा दे दिया। यह आरोप राजनीतिक हल्कों में विवादों का कारण बन सकता है।
संजय राउत ने भाजपा पर किया तीखा प्रहार
संजय राउत ने इस पूरे प्रकरण का संदर्भ देते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर तीखे प्रहार किए हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना है कि जांच एजेंसियां देश के उपराष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद तक पहुंच चुकी थीं। राउत ने अपनी पुस्तक में ईडी की इन कार्रवाइयों को ‘इतिहास के काले पन्नों’ में दर्ज होने वाला बताया और इसे ‘भाजपा की एक शाखा’ कहा है।
संयज राउत की किताब ‘नरक में स्वर्ग’ मचाएगी बवाल
संजय राउत की किताब ‘नरक में स्वर्ग’ के हिंदी और अंग्रेजी संस्करण का 23 मार्च को विमोचन होगा । इन नई आवृत्तियों में, मूल मराठी संस्करण की तुलना में चार अतिरिक्त अध्याय शामिल हैं, जिनमें कई बड़ी राजनीतिक घटनाओं के परदे के पीछे के राज खुलने की उम्मीद है। अब इन दावों पर सत्ताधारी भाजपा और संबंधित एजेंसियों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
-

Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट
-

Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव?
-

Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस
-

Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान
-

कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत
-

Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO
-

कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video
-

Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या?
-

US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन?
-

iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज
-

Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया
-

Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?



