Religion Spirituality
oi-Bhavna Pandey
Eid ul Fitr 2026 ON 21 March: इबादत, सब्र और बरकत के महीने रमज़ान के बाद आने वाली खुशियों की सौगात इस बार भारत में एक दिन देरी से दस्तक देगी। सऊदी अरब में चांद नजर न आने के कारण वहां ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी। वहीं भारत में भी लोगों को एक दिन और इंतजार करना होगा यहां अब ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी।
लखनऊ में जुम्मे को रखना होगा रोज़ा, 21 मार्च को होगी ईद
लखनऊ के ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने गुरुवा की रात ऐलान किया है कि देश में कहीं भी चांद नजर नहीं आया है। ऐसे में 20 मार्च को रमज़ान का 30वां रोज़ा रखा जाएगा और 21 मार्च को पूरे देश में मनाई जाएगी।

लखनऊ में कितने बचे होगी ईद की नमाज़
मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली के अनुसार, ईद की नमाज़ सुबह 10 बजे अदा की जाएगी, जिसके बाद दुनिया में अमन और शांति के लिए खास दुआ की जाएगी। चांद न दिखने के चलते इस बार भी ईद की तारीख एक दिन आगे बढ़ गई है, जिससे लोगों को त्योहार के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।
रमज़ान के पाक महीने के बाद आने वाली ईद-उल-फितर को लेकर देशभर में उत्साह बना हुआ है, और अब 21 मार्च को लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ इस त्योहार को मनाएंगे।
#WATCH | UP: Lucknow Eidgah Imam, Maulana Khalid Rasheed Firangi Mahali says, “…Moon has not been sighted anywhere in the country. So the 30th Roza will be observed on 20th March and Eid ul-Fitr will be celebrated on 21st March across the country…After Namaz at 10 am, prayers… pic.twitter.com/mi2Kzsdf2x
— ANI (@ANI) March 19, 2026 “>
चांद दिखने से तय होती है ईद की तारीख
ईद का त्यौहार पूरी तरह इस्लामी चंद्र कैलेंडर पर आधारित होता है। रमज़ान के महीने के खत्म होने और नए महीने की शुरुआत चांद दिखने पर निर्भर करती है। यही वजह है कि भारत के अलग-अलग हिस्सों में ईद अलग दिन मनाई जाती है।
केरल में क्यों मनती है पहले ईद?
भारत के दक्षिण-पश्चिम में के किनारे स्थित है, जहां भौगोलिक कारणों से चांद जल्दी दिखाई देने की संभावना रहती है। इसी आधार पर स्थानीय मुस्लिम संगठन ईद की तारीख तय करते हैं, जिसके चलते केरल में अक्सर देश के बाकी हिस्सों से एक दिन पहले ईद मनाई जाती है। Eid ul Fitr 2026 Moon Sighting Date Time: नहीं दिखा शव्वाल का चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद
शव्वाल महीने का महत्व
इस्लामी कैलेंडर में रमज़ान के बाद आने वाला महीना कहलाता है। इसी महीने के पहले दिन मनाई जाती है, जो रोज़ों के पूरा होने की खुशी का प्रतीक है।
शव्वाल के रोजों की परंपरा
शव्वाल के महीने में छह अतिरिक्त रोज़े रखने की परंपरा भी मानी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इन रोज़ों से विशेष सवाब (पुण्य) और बरकत हासिल होती है, जिससे ईद की खुशी और भी बढ़ जाती है।
-

Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद?
-

Eid ul Fitr 2026 Moon Sighting Date Time: नहीं दिखा शव्वाल का चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद
-

UP High Alert: नवरात्र और ईद पर यूपी में हाई अलर्ट! अगर की ये गलती तो होगी सीधी कार्रवाई, CM ने दिए निर्देश
-

Eid UL Fitr Date : भारत में अरब देशों से एक दिन बाद क्यों मनाई जाती है ईद? क्या है सही डेट?
-

Eid 2026: UAE, Qatar और Kuwait में ईद की नमाज पर संकट, धमाकों के बीच कैसे होगी? जानें नियम
-

PM Modi Phone Call Kuwait Crown Prince: कुवैत के क्राउन प्रिंस से PM मोदी ने की बात, किन मुद्दों पर चर्चा
-

Eid-ul-Fitr 2026 School Holiday: 20 या 21 मार्च, स्कूलों में कब रहेगी छुट्टी? तारीख को लेकर आया बड़ा अपडेट!
-

Kumar Vishwas के दामाद की जाति क्या है? कभी इस दिग्गज एक्ट्रेस की शादी का उड़ाया था मजाक
-

Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट
-

मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द
-

‘बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी’, वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में
-

Parliament session: ‘मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से’, राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन
-

LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम!
-

Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा ‘धोखेबाज’, आधी रात को लिया बड़ा फैसला
-

Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट



