HomeराजनीतिEid ul Fitr 2026 Moon Sighting Date Time: नहीं दिखा शव्वाल का...

Eid ul Fitr 2026 Moon Sighting Date Time: नहीं दिखा शव्वाल का चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद


Religion Spirituality

oi-Ankur Sharma

Eid ul Fitr 2026 Moon Sighting Date Time: सऊदी अरब में बुधवार को ईंद का चांद नजर नहीं आया था इसलिए वहां ईद का त्योहार 20 मार्च को मनाया जाएगा तो वहीं भारत में ईद 21 मार्च यानी शनिवार को होगी।

नई दिल्ली की जामा मस्जिद के उप शाही इमाम सैयद शबान बुखारी ने ऐलान किया है कि ‘ आज दिल्ली में ईद का चांद नहीं दिखा इसलिए आखिरी रोजा कल रखा जाएगा और भारत में ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी।।’ भारत में केरल राज्य में उत्तर भारत से एक दिन पहले ईद मनाई जाती है जिसके पीछे कारण केरल की भौगोलिक स्थिति है इसलिए वहां ईद कल हो सकती है।

Eid ul Fitr 2026

दरअसल ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) का त्योहार इस्लामी चंद्र कैलेंडर पर आधारित होता है। रमजान का महीना खत्म होने और नए महीने की शुरुआत चांद दिखने से होती है। केरल भारत के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है, जहां अरब सागर के कारण चांद जल्दी दिखाई देने की संभावना होती है और केरल में कई मुस्लिम संगठन स्थानीय स्तर पर चांद दिखने के आधार पर ईद मनाने का फैसला करते हैं, जबकि भारत के अन्य हिस्सों में अक्सर एक दिन बाद चांद दिखाई देता है।

Eid ul-Fitr 2026: क्या है शव्वाल?

शव्वाल (Shawwal) इस्लामी कैलेंडर का 10वां महीना है, जो कि रमजान के बाद शुरू होता है। शव्वाल का पहला दिन ही ईद-उल-फितर होता है, जो कि रोजे (उपवास) खत्म होने की खुशी का प्रतीक है, इस महीने में 6 अतिरिक्त रोज़े रखने की भी परंपरा है, जिससे लोगों को बरकत होती है।

Eid ul-Fitr 2026: ईद के दिन क्या-क्या होता है?

ईद पर घर को सजाया जाता है, बड़े लोग बच्चों को ईदी(गिफ्ट या पैसे) देते हैं तो वहीं लोग रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलते हैं और एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” कहते हैं। ईद-उल-फितर को “मीठी ईद” भी कहा जाता है क्योंकि इसमें मीठे पकवान बनाए जाते हैं, जिसमें कुछ निम्नलिखित हैं…

  • शीर खुरमा – सेवइयों, दूध और ड्राय फ्रूट्स से बनता है।
  • सेवइयां – सूखी और दूध वाली दोनों तरह से
  • बिरयानी, कबाब और कोरमा – खास नॉन-वेज डिश
  • मिठाइयां – जैसे फीरनी, हलवा

#WATCH | UP: Lucknow Eidgah Imam, Maulana Khalid Rasheed Firangi Mahali says, “…Moon has not been sighted anywhere in the country. So the 30th Roza will be observed on 20th March and Eid ul-Fitr will be celebrated on 21st March across the country…After Namaz at 10 am, prayers… pic.twitter.com/mi2Kzsdf2x

— ANI (@ANI) March 19, 2026 “>

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments