Homeट्रैवलEx IPS Shivdeep Lande: 'बेटी ईश्वर का सबसे बड़ा उपहार', कौन हैं...

Ex IPS Shivdeep Lande: ‘बेटी ईश्वर का सबसे बड़ा उपहार’, कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक?


India

oi-Ankur Sharma

Ex IPS Shivdeep Lande: ‘गौरी, जीवन में बहुत सी कठिनाइयांंआईं, विपत्तियों ने घेरा और बहुत विपरीत परिस्थितियां भी मुझे कभी विचलित नही कर पायी – मैं सदैव अटल रहा। किन्तु तुम्हारे एक निर्णय… सिर्फ एक निर्णय ने मुझे झकझोर कर रख दिया। अपने पिता को नया जीवन देने के लिए जब तुमने अपनी किडनी दान करने का निर्णय/संकल्प लिया। तुम्हारा अपने पिता के प्रति निःस्वार्थ समर्पण, त्याग एवं जिद के आगे मैं नतमस्तक हूं। नतमस्तक ।’

ये दिल छू लेने वाली पोस्ट लिखी है अपनी दबंग छवि के लिए मशहूर बिहार कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने, जिन्होंने इमोशनल पोस्ट के जरिए अपनी बीवी के उस त्याग के बारे में बताया है जिसे सुनकर हर कोई अपने घर में दुआ मांग रहा है कि ‘गौरी जैसी बेटी हर घर में हो’। दरअसल उनकी पत्नी ने अपने पिता के लिए किडनी डोनेट की है।

Ex Ips Shivdeep Lande

शिवदीप लांडे ने अपनी पूरी पोस्ट में गौरी द्वारा झेली गई तीन महीनों की मुश्किलों का भी जिक्र किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ‘पिछले तीन महीनों में…ऑपरेशन के लिए जरूरी दर्जनों मेडिकल टेस्ट, हज़ारों कागजों की भूलभुलैया, कानूनी जंजीरें, सब कुछ तुमने अकेले संभाला। मैं?’

‘मां की कमी को ईश्वर एक बेटी के रूप में पूरा करता है’

‘बस मूक दर्शक बन तुम्हें निहारता रहा, और बस ये सोचता रहा कि भगवान बेटी को इंसान के जीवन में क्यों भेजता है? शायद आज इस प्रश्न का उत्तर मुझे मिल गया वह यह कि शायद मां का साथ इंसान के जीवन में एक पड़ाव तक ही रहता है और पूरी उम्र उस मां की कमी को ईश्वर एक बेटी के रूप में पूरा करता है। पूरी उम्र, सच में बेटी ईश्वर का दिया हुआ सबसे बड़ा आशीर्वाद हैं।’

‘स्त्रियां तीनों रूप में (मां, बेटी,पत्नी)में बहुत कुछ कर सकती हैं’

आपको बता दें कि शिवदीप लांडे की पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि- ‘बिलकुल सही सर, ये तो सच में दिल को छू लेने बाली बात है, मैंम ने अपने पिता श्री की जान हि नहीं बचाई है बल्कि अपने घर की खुशियों को भी संजोकर रखी हैं मैम ने ये साबित कर दिया कि स्त्रियां तीनों रूप में (माँ,बेटी, पत्नी)में बहुत कुछ कर सकती हैं । महादेव आप सब को सदैव स्वस्थ रखे ।।🙏🙏जय हिंद।’

Ex Ips Shivdeep Lande

‘सेल्यूट है इस बेटी को’, वायरल हुई Ex IPS Shivdeep Lande की पोस्ट

तो एक ने लिखा- ‘सेल्यूट है इस बेटी को ऐसे विकट परिस्थितियों में बेटी का साथ मिलना ईश्वर की असीम कृपा है। आप & मैम के लिये बहुत इज्जत बढ़ गयी ,ईश्वर से कामना करता हु की पिता पुत्री दोनों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना, मैम बहुत जल्दी स्वस्थ हो और ऐसे ही आपका साथ आगे भी दे।’

कौन हैं Ex IPS Shivdeep Lande? ?

आपको बता दें कि बिहार के ‘सिंघम’ नाम से मशहूर पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं, अमरावती यूनिवर्सिटी के एसएसजीएमसीई से बीई इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करने के बाद वो आईपीएस बने, एक साल पहले उन्होंने आईपीएस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था, तब वे पूर्णिया के आईजी थे, इसके बाद वो चुनावी रण में उतरे थे, साल 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने दो सीटों अररिया और जमालपुर से चुनाव लड़ा था लेकिन दोनों ही सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। उनके हलफनामे के अनुसार, उन पर कोई आपराधिक मामला नहीं था. उनकी कुल संपत्ति ₹20.4 करोड़ के आस-पास थी।

Ex Ips Shivdeep Lande

एक नजर में परिचय

  • जन्म: 29 अगस्त, 1976, अकोला ज़िला, महाराष्ट्र में
  • शिक्षा: संत गजानन महाराज कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, शेगाव से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • भारतीय राजस्व सेवा (IRS); बाद में UPSC फिर से पास किया और 2006 में IPS में शामिल हुए
  • उल्लेखनीय पद: पटना (मध्य) के SP; अररिया, पूर्णिया और मुंगेर के SP; तिरहुत और कोसी डिवीजनों के DIG; पूर्णिया रेंज के IG
  • अंतिम पद: इंस्पेक्टर जनरल, पूर्णिया रेंज (बिहार)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments