Jammu And Kashmir
oi-Ankur Sharma
Farooq Abdullah: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला के ऊपर बुधवार देर रात जानलेवा हमला हुआ है, उन पर शादी समारोह पर एक बुजुर्ग ने फायरिंग कर दी, हालांकि फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए और पूरी तरह से सुरक्षित हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने डॉ. फारूक पर हमला किया उसकी उम्र 61 साल है और उसका नाम कमल सिंह जमवाल है।
उसकी बंदूक भी जब्त कर ली है, घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग हमलावर को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कमल सिंह जामवाल जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी है, उसके वोजम्मू के ओल्ड सिटी इलाके में कई दुकानें हैं।

इन दुकानों से मिलने वाले किराए से ही उसकी जीविका चलती है। पूछताछ में कमल सिंह ने कहा कि ‘मैं 20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था। यह मेरा पर्सनल एजेंडा है, आज उसे जब पता चला कि अब्दुल्ला उसके चचेरे भाई के बेटी की शादी में शामिल होने वाले हैं, तो उसने उनकी मारने की योजना बना ली।’
Farooq Abdullah: डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर हुआ जानलेवा हमला
चश्मदीद राकेश सिंह ने बताया कि ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस के लीगल सेल अध्यक्ष की बेटी की शादी में डॉ. अब्दुल्ला के जाते समय एक व्यक्ति ने रिवॉल्वर तान दी। सुरक्षाकर्मियों की सूझबूझ से गोली हवा में निकल गई, जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि ‘पुलिस मामले की जांच कर रही है और फारूक अब्दुल्ला समेत सभी सुरक्षित हैं लेकिन ये सुरक्षा में चूक का मामला है।’
Farooq Abdullah News:’अल्लाह रहम दिल है,पिताजी बच गए’
हमले पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘अल्लाह रहम दिल है। मेरे पिता बहुत बड़े खतरे से बाल-बाल बचे हैं।’ ‘उमर अब्दुल्ला ने जेड प्लस और एनएसजी सुरक्षा प्राप्त पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब हमलावर के पहुंचने पर गंभीर प्रश्न उठाए हैं।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के मौजूदा प्रेसिडेंट हैं Farooq Abdullah
आपको बता दें कि डॉ. फारूक अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर की राजनीति के प्रमुख और अनुभवी नेताओं में से एक हैं, वो कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के मौजूदा प्रेसिडेंट हैं। उन्होंने 1982 से 2002 तक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे हैं और 2009 से 2014 के बीच न्यू और रिन्यूएबल एनर्जी के केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। उनके पिता शेख अब्दुल्ला जम्मू और कश्मीर के पहले चुने हुए मुख्यमंत्री थे। वह मौजूदा सीएम उमर अब्दुल्ला के पिता हैं।
1982 में वे पहली बार जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बने थे Farooq Abdullah
फारूक अब्दुल्ला ने चिकित्सा की पढ़ाई की और कुछ समय तक डॉक्टर के रूप में भी काम किया। बाद में उन्होंने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए सक्रिय राजनीति में कदम रखा।1982 में उनके पिता शेख अब्दुल्ला के निधन के बाद फारूक अब्दुल्ला ने सक्रिय रूप से राजनीति संभाली और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता बने। 1982 में वे पहली बार जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बने।
Allah is kind. My father had a very close shave. The details are sketchy at the moment but what is known is that a man with a loaded pistol was able to get within point blank range & discharge a shot. It was only the close protection team that deflected the shot & ensured that… https://t.co/hYBe64Eigl
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) March 11, 2026 “>
-

ICC के चाबुक से घायल हुए अर्शदीप सिंह, जीत के नशे में चूर सरदारजी को मिली कड़ी सजा
-

LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन
-

Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट
-

जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान
-

Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट
-

Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी
-

Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट
-

US-Iran-Israel War: 11 मार्च तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा Iran? US का मास्टर प्लान तैयार, कहा- आज सबसे भयंकर हमले
-

Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू
-

महीका शर्मा की वजह से पंड्या ब्रदर्स के बीच आई दरार? अचानक बिखरा परिवार! चुप्पी ने मचाया शोर
-

Gold Silver Rate: सोना ₹8797 सस्ता, चांदी में बंपर गिरावट,₹29,729 सस्ती, आज कितने में मिला है रहा गोल्ड-सिल्वर
-

Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध का हुआ नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर गिर सकती है गाज, संभलकर रहें
-

जीत के जश्न में भारी बवाल! Kirti Azad ने भारतीय टीम की हरकत को बताया शर्मनाक, ईशान किशन ने दिया तगड़ा जवाब
-

आज का तुला राशिफल 10 मार्च 2026: व्यस्तता भरा रहेगा दिन, दिल से रहेंगे खुश लेकिन हो सकता है खर्चा
-

Ladli Behna Yojana: इस दिन खातों में आएंगे 1500 रुपये, CM मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर, जानिए तारीख



