Business
oi-Ankur Sharma
Flight tickets: अमेरिका इज़रायल ईरान युद्ध के कारण वैश्विक तेल कीमतों में वृद्धि से तेल,गैस की कीमतों पर प्रभाव पड़ा है जिसके चलते अब हवाई किराया भी महंगा हो सकता है, ऐसे आसार दिख रहे हैं, इस बारे में सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने इंडिया टुडे को बताया कि ‘ईरान युद्ध के बीच दुनिया भर में तेल की बढ़ती कीमतों ने एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के प्राइस पर भी असर डाला है जो कि 1 अप्रैल से संशोधित होंगी।’
आपको बता दें कि 7 मार्च को एलपीजी और 20 मार्च को प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े थे।नायडू ने स्पष्ट किया, ‘ATF की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को तय होती हैं। इसलिए, इसका असर 1 अप्रैल से दिख सकता है।’

उन्होंने कहा कि सरकार मौजूदा स्थिति के आकलन हेतु एयरलाइंस से लगातार संपर्क में है।नायडू ने कहा कि सिविल एविएशन, एक्सटर्नल अफेयर्स और पेट्रोलियम और नेचुरल गैस समेत कई मंत्रालय मिलकर काम कर रहे हैं। यह एक मल्टी-डिपार्टमेंटल काम है।
नायडू ने आगे कहा कि मौजूदा हालात में तेल और एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी लगभग तय है, सरकार का लक्ष्य यात्रियों पर बोझ को न्यूनतम करना है। हम देखेंगे कि एयरलाइंस के लिए क्या सबसे बेहतर किया जा सकता है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इसका असर यात्रियों पर न पड़े या संचालन बाधित न हो।’
ATF एयरलाइंस की परिचालन लागत का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा है, जो टिकट कीमतों का मुख्य निर्धारक है। ईरान इजरायल युद्ध के चलते कच्चे तेल और जेट ईंधन की वैश्विक कीमतें पहले ही बढ़ चुकी हैं। इसी कारण, भारतीय वाहकों ने घरेलू व अंतरराष्ट्रीय दोनों मार्गों पर फ्यूल सरचार्ज लगाना शुरू किया है।हाल ही में एयर इंडिया, इंडिगो और अकासा एयर ने फ्यूल सरचार्ज की घोषणा की है। इसके तहत, यात्रियों को टिकट खरीदते समय बेस किराये और ATF लागत के अतिरिक्त राशि चुकानी होती है।
ATF (एटीएफ) क्या होता है और फ्लाइट के लिए क्यों जरूरी है?
ATF (Aviation Turbine Fuel) एक खास तरह का ईंधन होता है, जिसका इस्तेमाल हवाई जहाजों (aircraft) के इंजन में किया जाता है। यह सामान्य पेट्रोल या डीजल से अलग होता है और खासतौर पर जेट इंजन के लिए बनाया जाता है। इसे आम भाषा में जेट फ्यूल (Jet Fuel) भी कहा जाता है।
फ्लाइट के लिए ATF क्यों जरूरी है?
हवाई जहाज के इंजन बहुत तेज गति और ऊंचाई पर काम करते हैं सलिए उन्हें सामान्य पेट्रोल नहीं बल्कि ATF की जरूरत होती है। जब विमान 30,000-40,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ता है, तब तापमान बहुत कम होता है। ATF ऐसी स्थिति में भी सही तरीके से काम करता है।
-

Crude Oil Price: कच्चे तेल के दाम में भारी उछाल, आपके शहर में आज क्या है LPG, Petrol -Diesel के दाम?
-

LPG Shortage: 10% बढ़ा एलपीजी का कोटा, इस राज्य के 40000 होटलों पर नहीं लगेगा ताला
-

Benjamin Netanyahu: जिंदा हैं नेतन्याहू, PC में गरजे, कहा- ‘ईरान की मिसाइल ताकत खत्म’
-

Premium Petrol Price: जिस प्रीमियम पेट्रोल की कीमत बढ़ने से मचा हाहाकार, वह नॉर्मल फ्यूल से कितना अलग?
-

Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate
-

Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट
-

Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान
-

प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत
-

Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate
-

Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन
-

Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?
-

Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव?



