Homeव्यवसायGold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक...

Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?


Business

oi-Pallavi Kumari

Gold Rate Today 9 April 2026: देश में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन 9 अप्रैल 2026 को बाजार ने एक बार फिर निवेशकों और खरीदारों को चौंका दिया। कहीं कीमतें तेज़ी से ऊपर गईं तो कहीं हल्की गिरावट भी देखने को मिली। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह खरीदारी का सही समय है या थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा?

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,53,980 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट का भाव ₹1,41,160 है। वहीं मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,010 और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरी तरफ, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में हल्की गिरावट देखी गई है, जो यह संकेत देता है कि बाजार में अभी अस्थिरता बनी हुई है।

Gold Rate Today 9 April 2026

Gold Rate Today In India: भारत के 20 बड़े शहरों में सोने का ताजा भाव (9 अप्रैल 2026)

शहर 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 18 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,53,980 ₹1,41,160 ₹1,15,520
मुंबई ₹1,53,830 ₹1,41,010 ₹1,15,370
कोलकाता ₹1,53,820 ₹1,41,000 ₹1,15,370
चेन्नई ₹1,54,920 ₹1,42,010 ₹1,18,600
पुणे ₹1,53,820 ₹1,41,000 ₹1,15,370
बेंगलुरु ₹1,53,820 ₹1,41,000 ₹1,15,370
हैदराबाद ₹1,53,820 ₹1,41,000 ₹1,15,370
अहमदाबाद ₹1,53,870 ₹1,41,050 ₹1,15,420
जयपुर ₹1,53,970 ₹1,41,150 ₹1,15,520
लखनऊ ₹1,53,970 ₹1,41,150 ₹1,15,520
चंडीगढ़ ₹1,53,970 ₹1,41,150 ₹1,15,520
भोपाल ₹1,53,870 ₹1,41,050 ₹1,15,420
पटना ₹1,53,870 ₹1,41,050 ₹1,15,420
गाजियाबाद ₹1,53,970 ₹1,41,150 ₹1,15,520
नोएडा ₹1,53,970 ₹1,41,150 ₹1,15,520
गुरुग्राम ₹1,53,970 ₹1,41,150 ₹1,15,520
मेरठ ₹1,53,970 ₹1,41,150 ₹1,15,520
कानपुर ₹1,53,970 ₹1,41,150 ₹1,15,520
इंदौर ₹1,53,870 ₹1,41,050 ₹1,15,420
सूरत ₹1,53,870 ₹1,41,050 ₹1,15,420

Silver Rate In India: चांदी की आज क्या है कीमत

सोने के साथ-साथ चांदी ने भी जोरदार उछाल दिखाया है। 9 अप्रैल को चांदी का भाव करीब ₹2,60,100 प्रति किलो तक पहुंच गया है। एक दिन पहले ही इसमें ₹11,000 की बड़ी तेजी आई थी।

एक्सपर्ट्स की राय: क्यों मजबूत हो रहा है सोना? (sone ka bhav)

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी विश्लेषक मानव मोदी का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम की घोषणा ने बाजार को बड़ा सहारा दिया है। इस फैसले से संभावित सैन्य टकराव टल गया और डॉलर कमजोर हुआ, जिससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला। उन्होंने यह भी बताया कि ईरान के नागरिक ठिकानों पर हमले रोकने का निर्णय समयसीमा से ठीक पहले लिया गया, जिससे वैश्विक तनाव घटा और निवेशकों का भरोसा लौटा।

ग्लोबल संकेतों से बढ़ी चमक

वहीं एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी रिसर्च एनालिस्ट सौमिल गांधी के मुताबिक, सोने में मजबूती इसलिए भी आई क्योंकि वैश्विक स्तर पर जोखिम लेने की धारणा बेहतर हुई है। डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने कीमती धातुओं की मांग बढ़ा दी, जिससे सोना तीन हफ्ते के उच्च स्तर तक पहुंच गया।

कच्चे तेल की गिरावट का असर

मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह का मानना है कि युद्धविराम के बाद कच्चे तेल में करीब 20% की गिरावट आई, जिससे वैश्विक बाजारों में तेजी लौटी। ऊर्जा कीमतें कम होने से केंद्रीय बैंकों पर ब्याज दर बढ़ाने का दबाव घटा है, जो सोने के लिए सकारात्मक संकेत है।

देश में सोना-चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें सिर्फ घरेलू मांग पर नहीं, बल्कि कई वैश्विक और स्थानीय फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती या कमजोरी, कच्चे तेल की कीमतें, केंद्रीय बैंकों की ब्याज दरें, और भू-राजनीतिक हालात सीधे तौर पर कीमतों को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा, भारत में आयात शुल्क, जीएसटी (GST) और रुपये की डॉलर के मुकाबले स्थिति भी सोने के दाम तय करने में अहम भूमिका निभाती है।

अभी सोना खरीदें या इंतजार करें?

अगर आप निवेश के नजरिए से सोच रहे हैं तो मौजूदा स्तर पर थोड़ी सावधानी बरतना बेहतर हो सकता है, क्योंकि बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। हालांकि शादी-ब्याह या ज्वैलरी खरीदनी है तो धीरे-धीरे खरीदारी करना सही रणनीति मानी जा सकती है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments