Homeव्यवसायGold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती!...

Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत


Business

oi-Pallavi Kumari

Gold Rate Today 27 March 2026: देश में सोने की कीमतों में 27 मार्च 2026 को फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना घटकर ₹1,44,690 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि मुंबई, पुणे और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में यह ₹1,44,540 के आसपास कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने पर दबाव बना हुआ है, जहां स्पॉट गोल्ड करीब 4,384 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अमेरिकी नीतियों के असर से सोने में गिरावट का ट्रेंड जारी है।

जनवरी में सोना ₹1.93 लाख प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था, लेकिन अब यह करीब ₹1.45 लाख पर आ चुका है। यानी निवेशकों को करीब ₹50,000 की गिरावट देखने को मिली है। वहीं चांदी भी ₹4.20 लाख प्रति किलो से गिरकर ₹2.20 लाख के आसपास पहुंच गई है, जो लगभग ₹2 लाख की बड़ी गिरावट है।

Gold Rate Today 27 March 2026

बीते दिन 26 मार्च को रामनवमी की वजह से शेयर बाजार बंद था, लेकिन कमोडिटी मार्केट (MCX) पर शाम 5 बजे खुलते ही भारी गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। एमसीएक्स पर सोना ₹4000 से ज्यादा टूटकर ₹1.40 लाख के करीब पहुंच गया, जबकि चांदी ₹15,000 तक गिरकर ₹2.20 लाख के नीचे आ गई। यह गिरावट निवेशकों के लिए बड़ा संकेत मानी जा रही है।

Gold Rate In India: 27 मार्च 2026: देश के 20 बड़े शहरों में सोने का ताजा रेट कार्ड

शहर 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 18 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,44,690 ₹1,32,640 ₹1,08,520
मुंबई ₹1,44,540 ₹1,32,490 ₹1,08,410
कोलकाता ₹1,44,540 ₹1,32,490 ₹1,08,410
चेन्नई ₹1,44,540 ₹1,32,490 ₹1,08,410
बेंगलुरु ₹1,44,540 ₹1,32,490 ₹1,08,410
पुणे ₹1,44,540 ₹1,32,490 ₹1,08,410
हैदराबाद ₹1,44,540 ₹1,32,490 ₹1,08,410
अहमदाबाद ₹1,44,590 ₹1,32,540 ₹1,08,440
जयपुर ₹1,44,690 ₹1,32,640 ₹1,08,520
लखनऊ ₹1,44,690 ₹1,32,640 ₹1,08,520
चंडीगढ़ ₹1,44,690 ₹1,32,640 ₹1,08,520
भोपाल ₹1,44,590 ₹1,32,540 ₹1,08,440
इंदौर ₹1,44,590 ₹1,32,540 ₹1,08,440
पटना ₹1,44,690 ₹1,32,640 ₹1,08,520
नोएडा ₹1,44,690 ₹1,32,640 ₹1,08,520
गुरुग्राम ₹1,44,690 ₹1,32,640 ₹1,08,520
नागपुर ₹1,44,540 ₹1,32,490 ₹1,08,410
सूरत ₹1,44,590 ₹1,32,540 ₹1,08,440
कानपुर ₹1,44,690 ₹1,32,640 ₹1,08,520
रांची ₹1,44,690 ₹1,32,640 ₹1,08,520

देश में सोने-चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी और डिमांड-सप्लाई का संतुलन अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा त्योहारों और शादी के सीजन में मांग बढ़ने से भी दाम ऊपर जाते हैं, जबकि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता या ब्याज दरों में बदलाव से कीमतों पर दबाव बनता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments