Homeव्यवसायGold-Silver Price: चांदी की कीमतों में करीब 7000 रुपये का उछाल; सोना...

Gold-Silver Price: चांदी की कीमतों में करीब 7000 रुपये का उछाल; सोना ₹1.48 लाख पर पहुंचा, जानें ताजा अपडेट


Sone Chandi ka Aaj ka Rate:  सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। पश्चिम एशिया के हालात को लेकर बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने फिर से बुलियन में खरीदारी बढ़ाई। चांदी की कीमत 6920 रुपये बढ़कर 2.38 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 2860 रुपये बढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि कई दिनों की गिरावट के बाद यह उछाल देखने को मिल रहा है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, अप्रैल डिलीवरी के लिए पीले धातु की कीमत में 1,914 रुपये या 1.32 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 10 ग्राम के लिए 1,46,868 रुपये पर पहुंच गई।

IBJA डेटा क्या संकेत देता है?

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 27 फरवरी 2026 को सोना ₹1,59,097 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,67,900 प्रति किलो के स्तर पर थी। इसके अगले ही दिन युद्ध की शुरुआत हुई और तब से बाजार में गिरावट का ट्रेंड बना हुआ है। यह दर्शाता है कि इस बार युद्ध के बावजूद बाजार की पारंपरिक दिशा बदल गई है।

क्यों टूटी सोने की चमक?

आम तौर पर वैश्विक तनाव के दौरान सोने को सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) माना जाता है, लेकिन इस बार तस्वीर अलग है। इसके पीछे कई वजहें सामने आ रही हैं-


  • मार्जिन बढ़ने से ट्रेडिंग महंगी हो गई, जिससे सट्टेबाजी में कमी आई।

  • शेयर बाजार में नुकसान की भरपाई के लिए निवेशक सोना बेच रहे हैं।

  • रिकॉर्ड तेजी के बाद नई खरीद में कमी, जिससे बाजार में ठंडापन आया।

  • मजबूत डॉलर के कारण अंतरराष्ट्रीय मांग घटी।

  • निवेशकों की मनोवृत्ति में बदलाव, कैश निकालने के लिए बिकवाली बढ़ी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments