HomeराजनीतिGold Silver Rate: जयपुर में रातों-रात घट गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी...

Gold Silver Rate: जयपुर में रातों-रात घट गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट


Rajasthan

oi-Sohit Kumar

Gold Silver Price Today: राजस्थान की राजधानी जयपुर, जिसे अपनी बेमिसाल ज्वेलरी और कुंदन वर्क के लिए दुनिया भर में जाना जाता है, वहां आज यानि 7 अप्रैल को सर्राफा बाजार (Bullion Market) में हलचल देखी जा रही है। अगर आप निवेश के लिहाज से या शादी-ब्याह की खरीदारी के लिए सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार निकलने से पहले आज की कीमतों पर नजर डालना बेहद जरूरी है।

ग्लोबल मार्केट के संकेतों और स्थानीय मांग के बीच कीमती धातुओं (Metals) की दरों में मामूली बदलाव दर्ज किया गया है। आइए जानतें हैं जयपुर में आज सोने-चांदी के भाव क्या रहे?

gold-silver-price-today

जयपुर में आज सोने का भाव (7 अप्रैल 2026)

  • 24 कैरेट गोल्ड (शुद्ध सोना): जयपुर में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,080 प्रति ग्राम है। यदि आप एक तोला (10 ग्राम) खरीदते हैं, तो इसकी कीमत ₹1,50,800 रहेगी।
  • 22 कैरेट गोल्ड (ज्वेलरी गोल्ड): गहने बनवाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव आज ₹13,824 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। 10 ग्राम के लिए आपको ₹1,38,240 चुकाने होंगे।
  • 18 कैरेट गोल्ड: कम बजट या डेली वियर ज्वेलरी के लिए प्रसिद्ध 18 कैरेट सोने की दर आज ₹11,313 प्रति ग्राम है, जो 10 ग्राम के लिए ₹1,13,130 बैठती है।
  • कीमतों में बदलाव: कल के मुकाबले आज सोने की कीमतों में ₹1 प्रति ग्राम की मामूली गिरावट आई है। यानी 10 ग्राम सोने पर कुल ₹10 की कमी दर्ज की गई है।
  • अतिरिक्त शुल्क: ध्यान रखें कि ये कीमतें सांकेतिक हैं। फाइनल खरीदारी के समय इस पर GST, TCS और मेकिंग चार्जेस अलग से जोड़े जाएंगे।

आज क्या है चांदी का भाव?

चांदी खरीदने वालों के लिए आज थोड़ी राहत की खबर है। जयपुर में चांदी की कीमतों में भी कल के मुकाबले कमी आई है:

  • प्रति ग्राम चांदी: ₹249.90 (कल से ₹0.10 की कमी)
  • प्रति किलोग्राम चांदी: ₹2,49,900 (कल से ₹100 की कमी)

प्लेटिनम के क्या हैं रेट?

अगर आप कुछ आधुनिक और हटकर ज्वेलरी पसंद करते हैं, तो प्लेटिनम के भाव भी जान लीजिए:

  • प्लेटिनम प्रति ग्राम: ₹5,926
  • प्लेटिनम प्रति 10 ग्राम: ₹59,260

खरीदारी से पहले ध्यान दें

  • 1. GST और मेकिंग चार्ज: ऊपर दिए गए रेट्स में GST, TCS या ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेस शामिल नहीं हैं। फाइनल बिल बनवाते समय ये अतिरिक्त शुल्क जोड़े जाएंगे।
  • 2. शुद्धता की जांच: हमेशा हॉलमार्क वाली ज्वेलरी ही खरीदें। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, जबकि ज्वेलरी आमतौर पर 22 कैरेट या 18 कैरेट में बनाई जाती है।
  • 3. संपर्क करें: सटीक रेट और मेकिंग चार्ज पर छूट के लिए अपने नजदीकी विश्वसनीय जौहरी से जरूर संपर्क करें।

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर होता है?
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है और काफी नरम होता है, इसलिए इससे ठोस सिक्के या बार बनाए जाते हैं। वहीं, 22 कैरेट सोने में 91.6% सोना और बाकी अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं ताकि गहने मजबूत बन सकें।

एक तोला सोना कितने ग्राम का होता है?
पारंपरिक तौर पर एक तोला लगभग 11.7 ग्राम (11.66 ग्राम) के बराबर होता है। हालांकि, आजकल सर्राफा बाजार में गणना को आसान बनाने के लिए 10 ग्राम को ही एक तोला मानकर भाव बताए जाते हैं।

हॉलमार्क वाला सोना क्यों खरीदना चाहिए?
हॉलमार्क (Hallmark) सोने की शुद्धता की गारंटी देता है। इसमें ‘BIS’ का निशान होता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि आप जितना पैसा दे रहे हैं, आपको उतनी ही शुद्धता का सोना मिल रहा है।

नोट: इस आर्टिकल में दिए गए सोने-चांदी के भाव Good Returns के इनपुट पर आधारित हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments