Homeव्यवसायGold Silver Rate: सोना ₹8797 सस्ता, चांदी में बंपर गिरावट,₹29,729 सस्ती, आज...

Gold Silver Rate: सोना ₹8797 सस्ता, चांदी में बंपर गिरावट,₹29,729 सस्ती, आज कितने में मिला है रहा गोल्ड-सिल्वर


Business

oi-Pallavi Kumari

Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी के दामों में पिछले कुछ दिनों से बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। चार कारोबारी दिनों में सोना करीब ₹8,797 सस्ता हो चुका है, जबकि चांदी में भी जबरदस्त गिरावट आई है। बाजार के आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान चांदी लगभग ₹29,792 प्रति किलो तक सस्ती हो गई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को कारोबार बंद होने तक 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए करीब ₹1,58,674 पर आ गया, जबकि इससे पहले इसका भाव ₹1,59,568 था। वहीं चांदी की कीमत गिरकर करीब ₹2,60,056 प्रति किलो पर आ गई। इससे पहले यह ₹2,60,723 प्रति किलो थी।

Gold Silver Rate Today

ऑल टाइम हाई से बड़ी गिरावट

सोना और चांदी इस साल जबरदस्त उतार-चढ़ाव से गुजर रहे हैं। 29 जनवरी को सोना करीब ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। वहीं 31 दिसंबर को इसका भाव करीब ₹1.33 लाख था। तब से अब तक सोना करीब ₹17,447 सस्ता हो चुका है। चांदी में गिरावट और भी ज्यादा है। 29 जनवरी को चांदी ₹3.86 लाख प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी अब यह करीब ₹1,25,877 तक गिर चुकी है।

Gold Silver Rate In India: 10 मार्च: भारत के 20 बड़े शहरों में गोल्ड और सिल्वर का भाव

शहर 24K गोल्ड (10g) 22K गोल्ड (10g) 18K गोल्ड (10g) सिल्वर (1kg)
दिल्ली ₹1,63,600 ₹1,49,990 ₹1,22,720 ₹2,80,000
मुंबई ₹1,63,500 ₹1,49,900 ₹1,22,650 ₹2,80,000
चेन्नई ₹1,64,100 ₹1,50,500 ₹1,23,100 ₹2,90,000
कोलकाता ₹1,63,500 ₹1,49,900 ₹1,22,650 ₹2,80,000
बेंगलुरु ₹1,63,500 ₹1,49,900 ₹1,22,650 ₹2,80,000
हैदराबाद ₹1,63,500 ₹1,49,900 ₹1,22,650 ₹2,90,000
अहमदाबाद ₹1,63,700 ₹1,50,050 ₹1,22,800 ₹2,80,000
पुणे ₹1,63,500 ₹1,49,900 ₹1,22,650 ₹2,80,000
जयपुर ₹1,63,600 ₹1,49,990 ₹1,22,720 ₹2,80,000
लखनऊ ₹1,63,600 ₹1,49,990 ₹1,22,720 ₹2,80,000
नोएडा ₹1,63,600 ₹1,49,990 ₹1,22,720 ₹2,80,000
गुरुग्राम ₹1,63,600 ₹1,49,990 ₹1,22,720 ₹2,80,000
गाजियाबाद ₹1,63,600 ₹1,49,990 ₹1,22,720 ₹2,80,000
पटना ₹1,63,700 ₹1,50,050 ₹1,22,800 ₹2,80,000
चंडीगढ़ ₹1,63,600 ₹1,49,990 ₹1,22,720 ₹2,80,000
भोपाल ₹1,63,600 ₹1,49,990 ₹1,22,720 ₹2,80,000
इंदौर ₹1,63,600 ₹1,49,990 ₹1,22,720 ₹2,80,000
नागपुर ₹1,63,500 ₹1,49,900 ₹1,22,650 ₹2,80,000
सूरत ₹1,63,700 ₹1,50,050 ₹1,22,800 ₹2,80,000
वडोदरा ₹1,63,700 ₹1,50,050 ₹1,22,800 ₹2,80,000

Gold Rate Today: जंग में ठंडी पड़ी सोने की कीमत! ₹5060 सस्ता गोल्ड, आपके शहर में आज क्या है 22K-18K का भाव?

भारतीय घरों में सोने का विशाल भंडार

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय परिवारों के पास करीब 34,600 टन सोना मौजूद है। इसकी कुल कीमत लगभग 5 ट्रिलियन डॉलर (करीब ₹450 लाख करोड़) आंकी गई है, जो भारत की जीडीपी से भी ज्यादा है।यानी भारत में सोना सिर्फ आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश और सुरक्षा का भी बड़ा जरिया माना जाता है।

(नोट: शहर के अनुसार टैक्स और ज्वेलर्स मार्जिन के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments